CHAS MUNICIPAL CORPORATION

CHAS MUNICIPAL CORPORATION

Share

Chas Municipality was established on 21 Jan 1977. And it change into Municipal Corporation on 9 February 2015. Total 35 wards came under Chas Municipality

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 05/06/2026
Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 18/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति

चास नगर निगम

आज चास नगर निगम में माननीय महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में तथा माननीय उपमहापौर पूजा कुमारी की उपस्थिति में साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में साफ-सफाई को लेकर प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सेनिटरी सुपरवाइजर रवि शंकर, अभिषेक कुमार, ललित, नीलम लकड़ा एवं मेहरनाथ चौधरी सहित स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मी, ड्राइवर, सफाईकर्मी एवं नगर निगम कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

माननीय महापौर ने सभी सफाई सुपरवाइजरों, स्वच्छ भारत मिशन के श्रमिकों, वाहन चालकों एवं सफाईकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में नियमित एवं सुचारू रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सफाईकर्मी बिना आवेदन अथवा बिना उचित कारण के लगातार पाँच दिनों तक अनुपस्थित रहता है, तो उसे कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

बैठक में वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य को नियमित रूप से संचालित करें तथा प्रतिदिन कम-से-कम पाँच गाड़ियों में कचरे का डंपिंग यार्ड तक निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

माननीय महापौर ने कहा कि चास नगर निगम का प्रथम एवं सर्वोच्च कार्य साफ-सफाई है। नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि चास नगर निगम पुनः झारखंड एवं भारत स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

उपमहापौर ने भी सभी पार्षदों एवं संबंधित कर्मियों से समन्वय स्थापित करते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने पर बल दिया।

बैठक के अंत में नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 18/05/2026

आज चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर साइनेज बोर्ड एवं रोड मार्किंग कार्य का शिलान्यास माननीय महापौर भोलू पासवान, माननीय उपमहापौर पूजा कुमारी, माननीय वार्ड पार्षद अमोद सिंह, माननीय वार्ड पार्षद मुक्ता कुमारी, माननीय वार्ड पार्षद सुरभी देवी, माननीय वार्ड पार्षद बबीता देवी, माननीय वार्ड पार्षद मधु कुमार आनंद, माननीय वार्ड पार्षद राजन सिंह, माननीय वार्ड पार्षद सुमन कुमार राय एवं माननीय वार्ड पार्षद संजू देवी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में दिशा-निर्देशन हेतु साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों एवं बाहर से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में सुविधा होगी। साथ ही आईटीआई मोड़ से लेकर चेक पोस्ट गरगा ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर रोड मार्किंग एवं साइनेज कार्य किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सकेगी।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 18/05/2026

आज भोलू पासवान के द्वारा चास नगर निगम शहर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालापत्थर स्थित निर्मित अपार्टमेंट में V3 के तहत वार्ड संख्या 25 के लाभुकों को फ्लैट की चाबी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम आम नागरिकों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चाबी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आवास के नोडल अधिकारी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू राय उपस्थित रहे।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 16/05/2026

चास नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना भवन नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किए जाने पर संबंधित निर्माण को तत्काल बंद कराया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई झारखंड नगर पालिका अधिनियम एवं भवन निर्माण से संबंधित निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु की जा रही है। अधिनियम के तहत बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य करना नियम विरुद्ध माना गया है।

नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भवन निर्माण कार्य को प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक भवन नक्शा स्वीकृति एवं अन्य वैधानिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई या निर्माण अवरोध की स्थिति उत्पन्न न हो।

जांच दल में मुख्य रूप से सहायक नगर निवेशक संजीव कुमार, कनीय अभियंता नीरज कुमार, उमेश कुमार, सुरेंद्र मुर्मू एवं अमीन राजेश कुमार शामिल रहे।

12/05/2026

13-05-2023

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 11/05/2026

आज चास नगर निगम के माननीय महापौर श्री भोलू पासवान , माननीय उप महापौर श्रीमती पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, एवं तमाम वार्ड पार्षदों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को ध्यान में रखते हुए निगम परिसर के ग्रीनरी एरिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 11/05/2026

आज दिनांक 11-05-2026 चास नगर निगम के माननीय महापौर की श्री भोलू पासवान जी के अध्यक्षता में निगम सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, बैठक में माननीय उपमहापौर पूजा कुमारी एवं अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार भी उपस्थिति रही। इस बोर्ड बैठक में चास नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के पार्षदों ने क्रमवार अपनी समस्याएँ एवं सुझाव को बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विषयों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में चास के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न जनहित से जुड़े निर्णय लिए गए।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 08/05/2026

आज चास नगर निगम के माननीय महापौर भोलू पासवान, माननीय उपमहापौर पूजा कुमारी, वार्ड नंबर 32 की माननीय वार्ड पार्षद संजू देवी एवं वार्ड नंबर 34 के माननीय वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से पीसीसी पथ, सड़क निर्माण कार्य तथा नाला ड्रेनेज कवर सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शुभ शिलान्यास किया।

इन कार्यों के अंतर्गत वार्ड नंबर 32 में मोनू सिंह के घर से संस्कृति विद्यालय तक आरसीसी नाला निर्माण एवं संस्कृति विद्यालय के पास पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं वार्ड नंबर 34 में छोटे लाल कर्मकार के घर से नीलकंठ गोराही के घर तक तथा अनादि झा के घर से बंसीधर झा के घर तक फेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

स्थानीय लोगों द्वारा इस पहल की सराहना की गई। जिस स्थान पर शिलान्यास किया गया, वहाँ वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी तथा बरसात के समय आसपास के कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए माननीय महापौर, उपमहापौर एवं सभी पार्षदगणों ने संयुक्त रूप से इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शिलान्यास किया।

Photos from CHAS MUNICIPAL CORPORATION's post 07/05/2026

आज दिनांक 07-05-2026 को चास नगर निगम के महापौर कक्ष में माननीय महापौर भोलू पासवान एवं उप महापौर पूजा कुमारी सिंह की उपस्थिति में सभी वार्ड पार्षदों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्डों में उत्पन्न हो रही बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा करना था। इस दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने लेटरहेड के माध्यम से वार्डों में व्याप्त बिजली समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वार्डों में लंबित सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

बैठक में चास शहरी जलापूर्ति योजना में आ रही बिजली संबंधी समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु JUSCO के पदाधिकारियों एवं बिजली विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, चास शहरी जलापूर्ति योजना में लगातार हो रही बिजली की आँख - मिचौली को शीघ्र दूर करने का भी आदेश दिया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bokaro?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Bokaro
827017