13/06/2026
झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!
UK में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए 50 मेधावी छात्रों को 100% स्कॉलरशिप मिलेगी।
👩 छात्राओं के लिए 30% सीटें आरक्षित।
📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जून 2026
अभी आवेदन करें: mgos.jharkhand.gov.in
11/03/2026
झारखंड छात्र मोर्चा, बोकारो जिला समिति द्वारा जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर निजी विद्यालयों में हो रही मनमानी फीस, री-एडमिशन फीस और डेवलपमेंट फीस की वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।
छात्रों और अभिभावकों के हित में जल्द कार्रवाई की उम्मीद।
05/03/2026
बिहार में बड़ा “शांतिपूर्ण तख्तापलट”…
जो कल तक साथ थे, आज वही सत्ता बदलने का जश्न मना रहे हैं।
राजनीति में सिद्धांत कम, सत्ता का खेल ज़्यादा दिख रहा है।
खैर… जनता सब देख रही है, समय ही असली जवाब देगा।
Vimal Tudu Ratan Lal Jmm Bokaro Kumar Akash Tudu Sumit Kumar Rawani Krishna Hembrom Yugal Rajak
27/02/2026
🎉 चाकुलिया नगर पंचायत में ऐतिहासिक जीत! 🎉
झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती सोमबारी सोरेन ने 1071 मतों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह जीत जनसमर्थन, विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व की जीत है।
चाकुलिया की जनता को हार्दिक धन्यवाद 🙏
आइए, मिलकर क्षेत्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए कदम बढ़ाएं।
24/02/2026
झारखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
अबुआ दिशोम बजट 2026-27 में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और पथ निर्माण के लिए बड़ा प्रावधान।
✔️ स्वास्थ्य – ₹7,990.30 करोड़
✔️ शिक्षा – ₹18,815.88 करोड़
✔️ कृषि – ₹4,884.2 करोड़
✔️ ग्रामीण विकास – ₹12,346.90 करोड़
✔️ पथ निर्माण – ₹6,601.28 करोड़
सशक्त राज्य, समृद्ध झारखंड
24/02/2026
झारखंड का अबुआ दिशोम बजट 2026-27 विकास और जनकल्याण को समर्पित।
महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास तक — हर क्षेत्र में मजबूत कदम।
मंईयां सम्मान योजना – 18-50 वर्ष की महिलाओं के लिए ₹30,000 प्रतिवर्ष
शिक्षा – ₹18,815.88 करोड़
स्वास्थ्य – ₹7,990.30 करोड़
ग्रामीण कार्य – ₹5,081.74 करोड़
समृद्ध झारखंड, सशक्त झारखंड की ओर एक और मजबूत पहल।
16/02/2026
आज जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो जगरनाथ लोहरा जी से शिष्टाचार भेंट कर जिले की शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार रावानी जी जिला उपाध्यक्ष विमल टुडू जी एवं कृष्णा हेम्ब्रम जी भी उपस्थित रहे।
छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
16/02/2026
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25% (न्यूनतम) सीटों पर नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।