Apna Dal-S Budaun
अपना दल एस बदायूँ में आपका स्वागत है ।
06/05/2026
राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका महान योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनके विचार और आदर्श हमें समानता एवं समरसता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
01/05/2026
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
तथागत बुद्ध का करुणा, शांति और मध्यम मार्ग का संदेश समस्त मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
उनके विचार हमें सत्य, अहिंसा और आत्मबोध के मार्ग पर चलने की दिशा प्रदान करते हैं।
आइए, इस पावन दिन पर हम सभी सद्भाव और शांति के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।
“अप्प दीपो भवः” - स्वयं अपने दीपक बनें। 🕊️
01/05/2026
बुद्ध पूर्णिमा की पावन वेला पर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!💐
भारतीय अध्यात्म की महान परंपरा में यह तिथि अत्यंत विशेष है, क्योंकि इसी दिन करुणावतार भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों दिव्य घटनाएं घटित हुईं। भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का अनुपम संदेश देता है। उनके उपदेश हर युग में मानवता के लिए पथप्रदर्शक रहे हैं।
🙏 आइए, हम सभी भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें तथा एक समरस, शांतिपूर्ण और मानवता-आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें—इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को पुनः बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
01/05/2026
राष्ट्र निर्माण में अपनी मेहनत, समर्पण और अथक परिश्रम से अतुलनीय योगदान देने वाले सभी कर्मठ श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका श्रम ही देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की सुदृढ़ आधारशिला है। आपके प्रयासों से ही राष्ट्र निरंतर सशक्त और विकास के पथ पर अग्रसर है।
🙏 श्रमिकों का सम्मान — राष्ट्र का अभिमान
28/04/2026
ओजस्वी वक्ता, सरल-सौम्य व्यक्तित्व की धनी, मिर्जापुर से लोकप्रिय सांसद एवं मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री तथा अपना दल (एस0) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बडी बहन परम आदरणीय श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ' दीदी ' जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामना ।
तथागत भगवान से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल
Apna Dal-S
Apna Dal-S Budaun
एम्स-ऋषिकेश, उत्तराखण्ड के छठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर बहन Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल का संबोधन-
16/04/2026
16/04/2026
उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के अपर निजी सचिव संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अमर सिंह पटेल जी का गंभीर बीमारी के कारण आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं सहयोगियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Budaun
243601
