01/06/2026
1 जून । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रोत्साहन राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
सभी सम्मानित मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
31/05/2026
31मई।ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अटैना गंगा घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन अधिकारी उपस्थित रहे।
31/05/2026
31 मई। जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व प्रतिबंधित सामाग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया है।
31/05/2026
31मई।ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन अधिकारी उपस्थित रहे।
29/05/2026
स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा
बदायूं: 29 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न स्नान घाटों का निरीक्षण कर वहां स्थाई व्यवस्था कराने तथा आगामी मुख्य स्नानों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न घाटों के निरीक्षण के दौरान स्थाई रूप से पी0ए0 सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।
जिलाधिकारी ने तहसील दातागंज के बेला डांडी, तहसील सहसवान के सुखररा घाट, कछला गंगा घाट व अन्य घाटों के निरीक्षण के दौरान घाटों के समीप लगी दुकानों को थोड़ा पीछे हटाने तथा घाटों पर स्थाई पब्लिक एड्रेस (पी0ए0) सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने घाटों पर आमजन व श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, पेयजल व शौचालय आदि व्यवस्थाओं के लिए संकेतक भी लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों के दोनों छोरों पर जाकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान से पूर्व सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। अधिकारियों की ड्यूटी समय से लगाई जाए तथा मुख्य स्नानों पर अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। आसपास के ग्रामों के प्रधानों व सभा्रंत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके। गोताखोरों की सूची भी आवश्यक रूप से बनाई जाए ताकि सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
29/05/2026
31 मई को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद में कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
28/05/2026
भारतीय मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में दिनांक 28 मई, 2026 की सायं से 30 मई, 2026 तक तेज आंधी-तूफान, बारिश एवं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।
आमजन से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें — सुरक्षित रहें।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जनहित में जारी।
28/05/2026
बकरीद की नमाज़ के दृष्टिगत आज दिनांक 28.05.2026 की प्रातः काल प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
27/05/2026
27 मई। ईद-उल-जुहा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च कर शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था का संदेश दिया गया। अधिकारियों को सतर्क रहते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
27/05/2026
27 मई।जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को उत्कृष्ट ढंग से संपादित करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ योगदान देने वाले कार्मिकों की सराहना की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।