Bundi Riyasat

Directions Website

Bundi Riyasat ●Glorious History of Bundi & Hadauti
●City of Stepwells ● Vintage Bundi
●Hada Chauhan Dynasty ● Invincible Hadendra

हिज हाइनेस हाड़ेन्द्र शिरोमणि महाराजाधिराज महाराव राजा श्री रघुवीर सिंह साहिब बहादुर, बून्दी रियासत, राजपुताना (1889-1927...
27/09/2026

हिज हाइनेस हाड़ेन्द्र शिरोमणि महाराजाधिराज
महाराव राजा श्री रघुवीर सिंह साहिब बहादुर, बून्दी रियासत, राजपुताना (1889-1927)

24/09/2026

Die Hard Paratroopers
Colonel Kaushal Kashyap, SC about Brigadier Maharao Bhupesh Singh Bundi, SC, VSM.

अंतिम हिन्दू राजपूत ' सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान 'जिन्होंने भारतवर्ष की रक्षा हेतु अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया।आँखे...
23/09/2026

अंतिम हिन्दू राजपूत ' सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान '
जिन्होंने भारतवर्ष की रक्षा हेतु अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया।

आँखें भले छीन ले दुश्मन, पर हुनर न छीन पाए कोई।
चौहान की एक ही हुंकार में, सुल्तान की गर्जना खोई।।

आपके वंशज होने पर गर्व है।

जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर सुख, समृद्धि और आरोग्य...
22/09/2026

जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर सुख, समृद्धि और आरोग्य की अमृतवर्षा निरंतर होती रहे।

जय श्री रंगनाथ जी महाराज की 🙏🏻

नगर परिषद, बून्दी से श्री भरत शर्मा को सभापति बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।बून्दी को आपसे काफ़ी अपेक्षाएं है कि आप...
22/09/2026

नगर परिषद, बून्दी से श्री भरत शर्मा को सभापति बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।

बून्दी को आपसे काफ़ी अपेक्षाएं है कि आपके नेतृत्व में बून्दी का पूर्ण रूप से बून्दी का विकास होगा।

सबसे प्रथम साफ-सफाई रहे और सड़के आदि अतिक्रमण मुक्त हो तो शहर की सुंदरता हमें विरासत में मिली है। यह मुख्य कारण है जो शहर की सुंदरता व पर्यटन में बाधक है।

पुनः आपको हार्दिक शुभकामनायें।

महाराव राजा श्री रघुवीर सिंह साहिब की जयंती पर उन्हें सादर नमन।जन्म- 21 सितम्बर 1869राजतिलक- 12अप्रेल 1889स्वर्गवास- 16 ...
21/09/2026

महाराव राजा श्री रघुवीर सिंह साहिब की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

जन्म- 21 सितम्बर 1869
राजतिलक- 12अप्रेल 1889
स्वर्गवास- 16 जुलाई 1927

आपको 17 तोपों की सलामी प्राप्त थी।

महाराव राजा रघुवीर सिंह जी के शासनकाल में ब्रिटेन की महारानी मेरी के बून्दी आगमन पर तारागढ़ व गढ़ पैलेस का अंतिम बार जीर्णोद्धार करवाया गया था।

आपने रेलवे को बून्दी राज्य से होकर निकालने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई थी।
इनके पुत्र राघवेन्द्र सिंह जी की असमय मृत्यु हो गयी थी जिनके नाम से बाद में बून्दी चिकित्सालय का निर्माण करवाया गया।
इनके समय केशवराय पाटन पुनः बून्दी राज्य में मिला दिया गया। जिस पर पूर्व में सिंधिया का कब्जा था।

कोट- बून्दी का मनमुटाव भी इन्ही के समय समाप्त हुआ जब रघुवीर सिंह जी बीमार पड़े तो कोटा महाराव उम्मेद सिंह जी सकुशलता पूछने बून्दी पधारे।
इन्होंने अपने भ्राता बांसी के जागीरदार रघुराज सिंह जी के पुत्र ईश्वरी सिंह जी को गोद लिया था।

16जुलाई 1927 को बून्दी नरेश रघुवीर सिंह जी का स्वर्गवास हुआ।

राजस्थान में जन-जन के आराध्य 'वीर तेजा जी महाराज' की आराधना के पर्व 'तेजा दशमी' की हार्दिक शुभकामनाये। तेजाजी महाराज को ...
21/09/2026

राजस्थान में जन-जन के आराध्य 'वीर तेजा जी महाराज' की आराधना के पर्व 'तेजा दशमी' की हार्दिक शुभकामनाये। तेजाजी महाराज को सादर नमन।

उल्लेखनीय है की बून्दी में दुगारी और बांसी, तेजाजी महाराज की कर्मस्थली रहे है।

BJP के शासनकाल में हुए बून्दी के 9वें शासक 'राव सूरजमल हाडा' की छतरी के विद्वंश को आज 2 वर्ष पुरे हो गए है।अब तक 2 साल म...
20/09/2026

BJP के शासनकाल में हुए बून्दी के 9वें शासक 'राव सूरजमल हाडा' की छतरी के विद्वंश को आज 2 वर्ष पुरे हो गए है।

अब तक 2 साल में छतरी का एक पत्थर भी इधर से उधर नही हुआ है।
ईश्वर जाने ऐसा क्या निर्माण किया जाना है।

सरकार द्वारा छतरी के पुनरनिर्माण के लिए बजट आवन्टीत किया गया था।

कोटा महाराव इज्यराज सिंह जी को छतरी निर्माण से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
जबकि छतरी बून्दी के शासक की थी व बून्दी में स्थित थी, बून्दी से जिन्होंने छतरी निर्माण के लिए संघर्ष किया, उन्हें बनाया जाना था। नही बनाया गया तो परिणाम हम सभी के समक्ष है।

पूर्वजों के लिए कार्य मात्र फोटोशूट से नही होते उसके लिए धरातल पर उतरना पड़ता है।

जिन शासको ने इस धरा की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी वर्तमान में हम उनके स्मारको का संरक्षण भी नही कर पा रहे।

बून्दी नरेश राव सूरजमल जी (1527-1531) को सादर नमन 🙏🏻

19/09/2026

यूरोप में स्थित हंगरी देश के प्रोफेसर के अनुसार हंगरी में 'चौहान राजपूतों' का शासन।

इसलिए चौहानों को 'चक्कवे - चारों दिशाओं में शासन करने वाला' कहा जाता है।
"चहु दिश आण, चक्रवती चव्हाण"

Address

तारागढ़ बूंदी
Bundi
323001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundi Riyasat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share