20/09/2026
🙏 विशेष आभार 🙏
श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में जिला चम्बा की जनता, जिला प्रशासन, समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं हमारे समस्त मीडिया बंधुओं द्वारा जो अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया, वह अत्यंत सराहनीय, प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, परिवहन, संचार व्यवस्था तथा मौसम संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों को आप सभी ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं तक पहुँचाया।
विशेष रूप से जिला प्रशासन एवं समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिन-रात आपसी समन्वय एवं सेवाभाव से निभाई गई जिम्मेदारी ने इस कठिन एवं दुर्गम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाया।
साथ ही, जिला चम्बा के समस्त दुकानदारों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन, स्थानीय युवाओं एवं समस्त जिलावासियों द्वारा जिस धैर्य, सहयोग एवं अतिथि सत्कार की भावना का परिचय दिया गया, वह अत्यंत सराहनीय एवं काबिले-तारीफ है। आपके अमूल्य सहयोग के बिना इस विशाल एवं दुर्गम यात्रा का सफल संचालन संभव नहीं था।
साथ ही, हमारे मीडिया बंधुओं - प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के सभी सम्मानित पत्रकारों द्वारा समय-समय पर सही, सटीक एवं सकारात्मक जानकारी का प्रसारण किया गया, जिससे पुलिस एवं श्रद्धालुओं के बीच बेहतर संवाद और विश्वास स्थापित हो सका।
मैं, मेला अधिकारी, श्री मणिमहेश यात्रा–2026, चम्बा पुलिस परिवार की ओर से जिला चम्बा की समस्त जनता, जिला प्रशासन, सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं समस्त मीडिया बंधुओं का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
श्री मणिमहेश यात्रा की यह सफलता सामूहिक सहयोग, सेवा, समन्वय, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना का जीवंत उदाहरण है। आप सभी की यह सहभागिता सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
भविष्य में भी आपसे इसी प्रकार के सहयोग, स्नेह एवं सकारात्मक योगदान की अपेक्षा रहेगी।
🙏 आपका सहयोग — हमारी शक्ति 🙏
🕉️ आस्था आपकी, सुरक्षा हमारी 🕉️
सादर धन्यवाद।
दिनेश शर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चम्बा
व पुलिस मेला अधिकारी
श्री मणिमहेश यात्रा–2026
जिला चम्बा (हि.प्र.)