Distt. child protection unit Chamba

Call Directions Contact the organization

Distt. child protection unit Chamba child who need care and protection in distt. level

06/07/2026
01/01/2026
26/12/2025

जैसा कि आप सब जानते है आज हिमाचल में नशे के बढ़ते प्रभाव जिसमें मुख्य रूप से चिट्ठे का नशा काफी हद तक हमारे युवाओं के साथ साथ बच्चों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहा है अतः सभी से अनुरोध रहेगा कि अपने बच्चों के साथ साथ अपने आस पास के बच्चों ओर युवाओं को समय समय पर नशे के विरुद्ध अवगत करवाते रहे l

24/12/2025

सभी बुद्धिजीवी लोगों से निवेदन रहेगा की अपने क्षेत्र या किसी भी स्थान पर रह रहे 0से18 वर्ष की आयु के अनाथ,बेसहारा,त्यागे हुए बच्चों या फिर कठिनाई के वातावरण में रहने को मजबूर जहां उनका भविष्य खतरे में दिखाई पड़े ऐसे बच्चों की सूचना 1098 पर कॉल कर के अवश्य सूचित करे या संबंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर,बाल विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय के संज्ञान में लाए ताकि ऐसे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और उज्वल बनाया जा सके l

30/11/2025

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई, सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारें में किया जागरूक ।

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयांकोठी के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों, अध्यापकों ब अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के उप प्रधानाचार्य रविंदर चंद्रा ने की। जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया। विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
केस वर्कर काजू राम ने अनुशासन के महत्व के संबंध में बच्चों को जानकारी प्रदान की।
उप प्रधानाचार्य रविंदर चंद्रा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई व आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम को स्कूल में निकट भविष्य में आवश्यक तौर पर पुनः आयोजित किया जाए ताकि स्कूल के सभी बच्चे महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हो सकें।
आज के कार्यक्रम मे लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।

Mega legal literacy Camp 2025
30/11/2025

Mega legal literacy Camp 2025

State level sports meet and cultural program 2025 at Shimla
16/11/2025

State level sports meet and cultural program 2025 at Shimla

Address

Garmin Vilas Prisar DRDA CHAMBA AT HARDASHPURA
Chamba
176318

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 9am - 10pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

01899220306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Distt. child protection unit Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Distt. child protection unit Chamba:

Shortcuts

Share