G I C Langasu

Directions

G I C Langasu Since 1976

State wise representation  Paris Olympics!🇮🇳
26/07/2024

State wise representation Paris Olympics!🇮🇳

13/08/2022

Azadi Ka Amrit Mahotsav
75th Anniversary of Indian Independence or Azadi Ka Amrit Mahotsav is an ongoing event, in which the 75th Anniversary of the Independence of India is being celebrated in India and abroad.
Happy independence day in advance 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

हमारे पूर्व छात्र पवन राणा( 8 वीं रैंक इंटरमीडिएट) राइका लंगासू का केनरा बैंक मे PO पद पर एवं उसके बडे भाई मनीष राणा का ...
16/03/2022

हमारे पूर्व छात्र पवन राणा( 8 वीं रैंक इंटरमीडिएट) राइका लंगासू का केनरा बैंक मे PO पद पर एवं उसके बडे भाई मनीष राणा का SBI मे PO पद पर चयन हुआ है! दोनों ही भाई बहुत विनम्र एवं मेहनती होने के साथ साथ बहुत अच्छें विद्यार्थी रहे हैं..
दोनों भाइयों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं!श्री Jasdev Rana जी एवं श्री Laxman Rana जी को भी बधाई...

 #विनम्र_श्रद्धांजलि जीआईसी लंगासू के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय के सिंह जी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी विनम्र श्रद्धांज...
05/02/2022

#विनम्र_श्रद्धांजलि

जीआईसी लंगासू के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय के सिंह जी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें भगवान नारायण से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को बैकुंठ में स्थान प्रदान करें ओम शांति।

आयुष खत्री पूर्व छात्र राइका लंगासू को इंडियन आर्मी मे चयन होने पर हार्दिक बधाई 🎂💐
17/04/2021

आयुष खत्री पूर्व छात्र राइका लंगासू को इंडियन आर्मी मे चयन होने पर हार्दिक बधाई 🎂💐

बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम-- 2021
06/02/2021

बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम-- 2021

आदरणीय डी पी नैनवाल जी ( प्रधानाचार्य ) पूर्व प्रवक्ता भूगोल राइका लंगासू, को सेवानिवृत्ति की ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं ...
31/08/2020

आदरणीय डी पी नैनवाल जी ( प्रधानाचार्य ) पूर्व प्रवक्ता भूगोल राइका लंगासू, को सेवानिवृत्ति की ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान बद्रीविशाल से आपकी सपरिवार कुशलता के लिए कामना करता हूँ,आप आरोग्य एवं दीर्घायु रहें।🙏🙏💐💐💐

*10वीं और 12वीं बोर्ड के अवशेष प्रश्न पत्रों की परीक्षा कल 22 जून से प्रारम्भ हो रही है! परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्व...
21/06/2020

*10वीं और 12वीं बोर्ड के अवशेष प्रश्न पत्रों की परीक्षा कल 22 जून से प्रारम्भ हो रही है! परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश--

१. परीक्षा केंद्र पर एक घण्टा पहले पहुंचे। प्रातः 8 बजे एंव अपराहन 1 बजे परीक्षा केन्द्रों पर पहुँच जाएं!
२. सुबह पाली की परीक्षा 9 बजे से एंव सायं पाली की परीक्षा 2बजे से प्रारंभ होगी!
३. पानी की बॉटल साथ लें जावे।
४. सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है।
५. सभी को सेनेटाइजर की बॉटल साथ रखनी होगी।
६.प्रवेश पत्र पुराना ही रहेगा।
७- सभी परीक्षा केंद्रो पर थर्मल स्क्रीनिंग एंव सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी!

वो जो स्कूल के दरमियां गुजारे थे दिनअब याद आ रहा है वाह वाह क्या थे वो दिन.
16/06/2020

वो जो स्कूल के दरमियां गुजारे थे दिन
अब याद आ रहा है वाह वाह क्या थे वो दिन.

अपनी 40 वर्षो की लम्बी सरकारी सेवा के बाद आदरणीय श्री विजय प्रसाद कोठियाल जी प्रधानाचार्य राइका कोटी चांदपुर (कर्णप्रयाग...
01/10/2019

अपनी 40 वर्षो की लम्बी सरकारी सेवा के बाद आदरणीय श्री विजय प्रसाद कोठियाल जी प्रधानाचार्य राइका कोटी चांदपुर (कर्णप्रयाग) जनपद चमोली सेवानिवृत्त हुए हैं। आदरणीय कोठियाल जी इससे पहले प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर राइका लंगासू मे कार्यरत रहे थे! उनके सानिध्य मे मैनें 10 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया! श्री कोठियाल जी विनम्र, शालीन एंव सौम्य व्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ अंग्रेजी विषय के प्रकाण्ड विद्वान भी है! मैने शायद ही कभी उन्हें स्कूल मे किसी के ऊपर गुस्सा होते हुए देखा होगा। बहुत लम्बे समय तक उन्होंने राइका लंगासू मे प्रभारी प्रधानाचार्य के दायित्व का भी बखूबी से निर्वहन किया। एक विद्वान शिक्षक, बडे भाई के रूप मे हम सबके मार्गदर्शक एंव छात्रों के प्रिय श्री कोठियाल जी की सेवानिवृत्ति हम सबके लिए एक भावुकक्षण अवश्य है लेकिन यही निरन्तरता सरकारी तंत्र की सच्चाई है! आप हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणा के स्रोत बने रहेगें!आपको सेवानिवृत्त होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं!

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मे इस वर्ष राइका लंगासू (चमोली) से कुमारी तनीषा खत्री ग्राम निवाडी लंगासू ने 461अंक ...
02/06/2019

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मे इस वर्ष राइका लंगासू (चमोली) से कुमारी तनीषा खत्री ग्राम निवाडी लंगासू ने 461अंक (92.20%)प्राप्त किये हैं! बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली तनीषा के लिए यह बहुत बडी उपलब्धि है! उसकी इस सफलता के लिए तनीषा, एंव उसके परिवार, राइका लंगासू के समस्त शिक्षक साथियों कर्मचारियों /छात्र छात्राओं को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं!

Address

Uttarakhand Chamoli
Chamoli
246446

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G I C Langasu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share