Nagar Palika Parishad Champawat

Directions Contact the organization

Nagar Palika Parishad Champawat municiple corporation

आज नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा जूप वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड की नालियों एवं स...
23/10/2026

आज नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा जूप वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड की नालियों एवं सड़कों की विशेष साफ-सफाई की गई तथा विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया।

नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालियों एवं सड़कों को स्वच्छ रखने तथा आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में स्वच्छता कर्मियों द्वारा पूरी तत्परता के साथ सफाई कार्य किया गया।

21/10/2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत नगर को दी ₹1.22 करोड़ के चिल्ड्रन पार्क की सौगातपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पा...
16/10/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत नगर को दी ₹1.22 करोड़ के चिल्ड्रन पार्क की सौगात

पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे एवं समस्त सभासदों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चम्पावत। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की घोषणा के अंतर्गत चम्पावत नगर के बालेश्वर वार्ड में लगभग 10 नाली भूमि पर ₹1 करोड़ 22 लाख की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क के निर्माण से नगर के बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, यह पहल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नगर में स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के खेलने-कूदने एवं मनोरंजन के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे बच्चों को एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिलेगा, जहां वे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पार्क का वातावरण वरिष्ठ नागरिकों सहित नगर के अन्य लोगों के लिए भी सुकून एवं सैर-सपाटे का बेहतर माध्यम बनेगा।

चिल्ड्रन पार्क के निर्माण से नगर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। यह पार्क बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही, इससे नगर के सौंदर्यीकरण और सामुदायिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार नगरों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चिल्ड्रन पार्क का निर्माण चम्पावत नगर के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं नगरवासियों को भी एक सुंदर एवं सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे एवं नगर पालिका परिषद के समस्त सभासदों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन पार्क के निर्माण से चम्पावत नगर के विकास को नई गति मिलेगी तथा नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Address

Champawat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Champawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Champawat:

Shortcuts

Share