DDMA Champawat

Directions

DDMA Champawat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DDMA Champawat, Government Organization, District Disaster Office, Champawat.

टनकपुर | 30 सितंबर 2026जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में ...
30/09/2026

टनकपुर | 30 सितंबर 2026

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में #जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण (DDMA), चंपावत द्वारा तहसील श्री पूर्णागिरि, टनकपुर अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में FAMEX के तहत विद्यालयी आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं आपदा के समय तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के साथ BLS एवं CPR जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। आपातकालीन स्थिति में अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ ही बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में घरेलू वस्तुओं से बचाव उपकरण तैयार करने, लू एवं शीतलहर से बचाव, आग से सुरक्षा एवं अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग, भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में NDRF के INSP/GD एवं 8 TtL, विद्यालय की प्रधानाचार्या, आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर सहित 300 विद्यार्थी एवं 22 कार्मिकों समेत कुल 322 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

उद्देश्य: विद्यार्थियों एवं विद्यालयी कार्मिकों को आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत
आपदा से बचाव—सजगता, तैयारी और सामूहिक जिम्मेदारी।

#आपदा_प्रबंधन #आपदा_जागरूकता

दिनाँक 28 सितम्बर, 2026।अवरुद्ध मार्गों पर मलबा हटाने, बोल्डर क्लीयरेंस एवं ड्रेन क्लीयरेंस का कार्य युद्धस्तर पर जारीजन...
28/09/2026

दिनाँक 28 सितम्बर, 2026।

अवरुद्ध मार्गों पर मलबा हटाने, बोल्डर क्लीयरेंस एवं ड्रेन क्लीयरेंस का कार्य युद्धस्तर पर जारी

जनपद चम्पावत में हालिया मूसलाधार वर्षा के कारण प्रभावित एवं अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र सुचारू करने के लिए #जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण, चम्पावत के समन्वय में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लगातार धरातल पर कार्य किया जा रहा है।

#जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में , , एवं की टीमें संवेदनशील एवं वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। मार्गों से मलबा एवं बोल्डर हटाने के साथ-साथ नालियों की सफाई एवं ड्रेन क्लीयरेंस का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि जल निकासी सुचारू रहे और मार्गों पर जलभराव एवं मलबा आने की स्थिति को कम किया जा सके।

आपदा की स्थिति में आम जनमानस की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार आधुनिक मशीनरी एवं मानवबल की त्वरित तैनाती की जा रही है। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए बाधित यातायात को शीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत 24×7 अलर्ट मोड में रहते हुए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है। जिलाधिकारी द्वारा वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों एवं मार्गों की स्थिति की निरंतर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

जनपदवासियों से अपील है कि वर्षा एवं भूस्खलन की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें, संवेदनशील मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी यातायात/सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत
सुरक्षित चम्पावत — सजग प्रशासन, सुरक्षित जनमानस।

लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन एवं DDMA चंपावत  #अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं क्षति आकलन कार्य तेजआपदा प्रभा...
27/09/2026

लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन एवं DDMA चंपावत #अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं क्षति आकलन कार्य तेज

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की नीति के अनुरूप जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं #जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण, चंपावत के समन्वय से राहत, बचाव, क्षति आकलन एवं बंद मार्गों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है। #जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी, चंपावत द्वारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के तोक सैन्दर्क में श्रीमती डिगरी देवी पत्नी स्व. चुड़ामणी के आवासीय भवन को क्षति पहुंचने की सूचना पर िलाधिकारी #राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित राजस्व उप निरीक्षक को प्रभावित महिला को #अहेतुक सहायता मद के अंतर्गत नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

DDMA चंपावत के समन्वय से बारिश के कारण #अवरुद्ध मार्गों को संबंधित विभागों के सहयोग से खोलने की कार्रवाई की गई, जिससे आवागमन एवं आवश्यक सेवाएं सुचारु बनी रहें। आपदा से क्षतिग्रस्त #भवनों, #सड़कों एवं अन्य परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण एवं क्षति आकलन किया जा रहा है। राजस्व एवं संबंधित विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी क्षति की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच रही हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत 24×7 अलर्ट मोड में रहते हुए जनपद में वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों की लगातार निगरानी कर रहा है। किसी भी आपदा अथवा क्षति की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

27/09/2026
दिनाँक 25 सितम्बर, 2026मौसम विभाग के  #रेड_अलर्ट को लेकर जनपद चंपावत अलर्ट मोड पर मा.मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के क...
25/09/2026

दिनाँक 25 सितम्बर, 2026

मौसम विभाग के #रेड_अलर्ट को लेकर जनपद चंपावत अलर्ट मोड पर

मा.मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के क्रम में सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास महोदय द्वारा सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौसम की स्थिति एवं #आपदा_प्रबंधन_तैयारियों की समीक्षा की गई। जनपद चंपावत से अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया तथा जनपद की तैयारियों की जानकारी साझा की गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों एवं भूस्खलन संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जेसीबी एवं आवश्यक मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने के साथ ही #जिला_आपातकालीन_संचालन_केंद्र को सक्रिय रखा गया है।

आमजन से अपील है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत

ग्राम चांदनी, बनबसा | दिनांक 25 सितंबर 2026 #जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंध...
25/09/2026

ग्राम चांदनी, बनबसा | दिनांक 25 सितंबर 2026

#जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में ा_प्रबंधन_प्राधिकरण, चंपावत द्वारा तहसील श्री पूर्णागिरि टनकपुर के अंतर्गत ग्राम चांदनी (बनबसा) में FAMEX के तहत आपदा जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव, पूर्व तैयारी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

🔹 NDRF की भूमिका एवं कार्यप्रणाली तथा आपदा के समय उनकी तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।
🔹 BLS एवं CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
🔹 अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करने की तकनीक समझाई गई।
🔹 स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने एवं घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का तरीका बताया गया।
🔹 बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में घरेलू वस्तुओं की सहायता से आवश्यक उपकरण तैयार करने की जानकारी दी गई।
🔹 लू एवं शीतलहर से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
🔹 आग के विभिन्न प्रकार, अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
🔹 भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

कार्यक्रम में NDRF के INSP/GD, 8 TtL, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर सहित ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 05 पुरुष, 05 महिलाएं एवं 06 बच्चे सहित कुल 16 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

#आपदा_प्रबंधन #आपदा_जनजागरूकता

भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी ा_प्रबंधन_प्राधिकरण, चंपावत द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं अनावश्यक यात्रा से बचने क...
25/09/2026

भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी
ा_प्रबंधन_प्राधिकरण, चंपावत द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।
🌧️ संवेदनशील क्षेत्रों, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित स्थानों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित रहें।

दिनाँक 25 सितम्बर, 2026। #भारत_मौसम_विज्ञान_विभाग, देहरादून द्वारा जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत...
25/09/2026

दिनाँक 25 सितम्बर, 2026।

#भारत_मौसम_विज्ञान_विभाग, देहरादून द्वारा जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत #रेड_अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को #जनपद के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

#जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि #भारी_वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें, नदी-नालों, गधेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं तथा #भूस्खलन संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल #जिला_आपातकालीन_परिचालन_केंद्र से संपर्क करें तथा प्रशासन द्वारा जारी advisories एवं चेतावनियों का पालन करें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।

#जिला_आपदा_प्रबंधन_प्राधिकरण #भारीवर्षा #मौसम_चेतावनी #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें

🌧️ उत्तराखण्ड के लिए मौसम चेतावनी 🌧️दिनांक 25 से 28 सितंबर 2026 तक मौसम की संभावित स्थितिभारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ...
25/09/2026

🌧️ उत्तराखण्ड के लिए मौसम चेतावनी 🌧️

दिनांक 25 से 28 सितंबर 2026 तक मौसम की संभावित स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार उत्तराखण्ड में आगामी दिनों में विभिन्न जनपदों में वर्षा की गतिविधियां एवं #मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जनपदवार चेतावनी मानचित्र के अनुसार अलग-अलग दिनों में #येलो, #ऑरेंज एवं #रेड_अलर्ट की स्थिति दर्शाई गई है।

25 सितंबर 2026: राज्य के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट की स्थिति।
26 सितंबर 2026: कई जनपदों में ऑरेंज तथा कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट की स्थिति।
27 सितंबर 2026: राज्य के कई पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज/रेड अलर्ट की स्थिति।
28 सितंबर 2026: अधिकांश क्षेत्रों में येलो अलर्ट, जबकि पूर्वी जनपदों के कुछ हिस्सों में सामान्य से बेहतर मौसम की संभावना।

सावधानी एवं सुरक्षा अपील
वर्षा के दौरान नदी-नालों, गदेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। पर्वतीय क्षेत्रों में #भूस्खलन एवं #सड़क_अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक चेतावनियों/एडवाइजरी का पालन करें।

📞 किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) एवं संबंधित विभागों से संपर्क करें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • मौसम चेतावनी का पालन करें।

#मौसम_चेतावनी #उत्तराखण्ड #वर्षा #भारीवर्षा #आपदा_प्रबंधन #सतर्क_रहें #सुरक्षित_रहें

राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में विद्यालयी आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदिनांक: 24 सितंबर 2026 स्थान: राजकीय इंटर कॉल...
24/09/2026

राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में विद्यालयी आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिनांक: 24 सितंबर 2026 स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, सैलानीगोठ, तहसील श्री पूर्णागिरि (टनकपुर)

#जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में तथा अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशन में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जागरूकता एवं क्षमता विकास हेतु जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत द्वारा FAMEX (फैमेक्स) के अंतर्गत विद्यालयी आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय कार्मिकों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव, तैयारी एवं सुरक्षित व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दी गई जानकारी—

🔹 NDRF की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं आपदा के दौरान उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

🔹 विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं तथा उनके दौरान अपनाए जाने वाले बचाव एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

🔹 आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए BLS एवं CPR की व्यावहारिक जानकारी एवं तकनीक समझाई गई।

🔹 अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में Bleeding Control के आवश्यक उपायों के बारे में बताया गया।

🔹 स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से ले जाने की विधि समझाई गई।

🔹 बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में घरेलू एवं स्थानीय वस्तुओं से अस्थायी बचाव उपकरण तैयार करने की जानकारी दी गई।

🔹 लू एवं शीतलहर से बचाव के आवश्यक उपायों एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

🔹 आग के विभिन्न प्रकार, अग्नि सुरक्षा तथा फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) के सही एवं सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

🔹 भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें संबंधी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

🔹 वर्तमान समय में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

प्रतिभागिता
कार्यक्रम में 110 बालक, 125 बालिकाएं तथा 10 पुरुष एवं 08 महिला कार्मिकों सहित कुल 253 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। NDRF के INSP/GD, 8 TtL, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय को आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद प्रभावी सहायता के लिए सक्षम बनाना है।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • आपदा के लिए तैयार रहें

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चंपावत

#आपदा_जागरूकता #आपदा_प्रबंधन #आपदा_से_बचाव #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें

Address

District Disaster Office
Champawat
262523

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DDMA Champawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share