DPR Haryana

Directions Website Contact the organization

DPR Haryana Official Page of Information, Public Relations, Languages & Culture Department, Govt of Haryana

02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे।

दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, GCC, विमानन और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री निवेशकों व उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही, अगले वर्ष प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा में भागीदारी का भी निमंत्रण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” र...
02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” राज्यव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तीन महीने के इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के सभी 23 जिलों में 3 लाख से अधिक इच्छुक उद्यमियों और स्टार्टअप्स को जोड़ने, 50 फाइनलिस्ट तैयार करने तथा शीर्ष 10 को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद और पंचकूला में दो नए इन्क्यूबेटर स्थापित करने के लिए LOI सौंपे गए। साथ ही हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति, 2022 के तहत सीड फंडिंग प्राप्त करने वाले 11 स्टार्टअप्स को चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं मशीन के जरिए ...
02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं मशीन के जरिए धान में नमी की मात्रा की जांच की और किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

उन्होंने अधिकारियों को खरीद व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

“प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी और खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर पिंडारसी हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ...
02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर पिंडारसी हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के खातों में ₹5-5 लाख की सहायता राशि भेजी गई है। घायलों के उपचार के लिए भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन!गुरुग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठ...
02/10/2026

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन!

गुरुग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराई गई शिकायतों पर लिए गए फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए बड़ा एक्शन लिया है।

एक शिकायत में बिल्डर द्वारा सीवेज शोधन संयंत्र (STP) का उचित संचालन नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा गलत रिपोर्टिंग पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में गुरुग्राम की स्वच्छता व्यवस्था, बंधवाड़ी में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण, C&D वेस्ट प्रबंधन, सिटी बसों की औद्योगिक क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी, सड़क परियोजनाओं और जोनवार RMC प्लांट विकसित करने सहित शहर के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

02/10/2026

एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने कुछ ही अंतराल में देश के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया।

चरखी दादरी के सुजीत कलकल ने फ्रीस्टाइल कुश्ती, हिसार के अंकुश ने 80 किलोग्राम भारवर्ग की बॉक्सिंग और रोहतक की प्रवीण कुमारी ने 65 किलोग्राम भारवर्ग की महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं।

“हमारे खिलाड़ी न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व में नाम कमा रहे हैं।”

02/10/2026

🔴 LIVE : Launching of Startup Haryana Seva Sankalp (Kurukshetra)

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ गांधी जयंती मनाई गई।राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं प्रथम महिला श्रीमती म...
02/10/2026

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ गांधी जयंती मनाई गई।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शांति, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित गुरुग्राम के स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुग्राम में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत ‘जीवीपी म...
02/10/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुग्राम में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारम्भ किया।

उन्होंने स्वयं सफाई कर श्रमदान किया और इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPR Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPR Haryana:

Shortcuts

Share