सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने मानसून से पूर्व राज्यभर में ड्रेन सफाई एवं गाद निकासी अभियान शुरू किया है।
सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 4,369 किलोमीटर लंबे 716 नालों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
कार्य की निगरानी के लिए मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को जिलों में नियमित फील्ड निरीक्षण हेतु तैनात किया गया है।
DPR Haryana
Official Page of Information, Public Relations, Languages & Culture Department, Govt of Haryana
30/05/2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के सम्मान, अधिकारों और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 29 जून को भिवानी में संत कबीर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 तक सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सिख संगत ने उन्हें कृपाण व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
"धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व है। प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरुओं ने सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहरों के संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। हरियाणा सरकार भी गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।"
— श्री नायब सिंह सैनी
"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। राज्य में शुरू की गई नई स्वास्थ्य परियोजनाएं लाखों लोगों को बेहतर, सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी जिला अस्पतालों में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ (महिला क्लीनिक) शुरू किए गए हैं, जहां सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, एनीमिया और मेनोपॉज से संबंधित जांच व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।"
— आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री
वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं हरियाणा के विश्वविद्यालय।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों की प्रगति की समीक्षा की और सभी पहलों को निर्धारित समयसीमा में लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि हरियाणा के विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एआई, मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में 22 मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित कर उन्हें बहुविषयक उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी है।
हरियाणा सरकार में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा।
श्री रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन, एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन, श्री गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन तथा श्रीमती सुनीता दांगी को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
इसके अलावा श्री सुभाष कलसाना, श्री सुभाष बंसल और श्री भारत भूषण जुयाल को विभिन्न सहकारी संस्थाओं की मैनेजिंग कमेटियों में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
साथ ही श्री महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन तथा श्री अमित सैनी, श्री बिंदर दनोदा और श्री गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद के विभिन्न जोनों का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से पंजाब बीजेपी के नवनियुक्त प्रधान श्री केवल सिंह ढिल्लों ने संत कबीर कुटीर पर शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लगभग 28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड और NH-44 को जोड़ता हुआ यह बाईपास मथाना तक जाएगा, जिससे पिपली में ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
"दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार, पंजाब व कैथल की ओर आवागमन आसान होने के साथ ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तक पहुंच बेहतर होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी। यह परियोजना ट्रिपल इंजन सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
—श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के कोने-कोने तक पहुँच रही हैं आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ।
स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा!
हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत 30 मई को प्रदेश के 7 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों पर हेरिटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा एथनिक इंडिया, राई से खालसा मेमोरियल तक आयोजित विशेष वॉक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और पर्यटकों को प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से जोड़ना है।
पिंजौर, मोरनी हिल्स, कुरुक्षेत्र, सूरजकुंड, रेवाड़ी, बल्लभगढ़ और राई सहित विभिन्न स्थलों पर प्रतिभागियों को हेरिटेज गाइड द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जाएगी।
29/05/2026
स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा के संकल्प को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र की ₹100 करोड़ से अधिक की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीटी स्कैन, एमआरआई, टेली-ईसीजी, निशुल्क डायलिसिस, महिला क्लिनिक, अमृत फार्मेसी और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ी कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया गया।
"हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि जिला अस्पतालों तक भी हाई-एंड डायग्नोस्टिक सुविधाएं पहुंच सकें। प्रदेश में 777 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती पूरी हो चुकी है, जबकि 450 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती अंतिम चरण में है।" श्री नायब सिंह सैनी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Address
Chandigarh
