इनेलो नेता सतीश राठी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बताया भाजपा की बी टीम!!
Indian National Lokdal INLD- Haryana
Indian National Lok Dal (INLD) is the principal political party in Haryana & is always working in the interest of farming community & rural people.
18/09/2025
सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में समान दिवस समारोह मे पहुंचे!!
25/06/2025
आज का दिन वो आपातकाल का दिन जब एक व्यक्ति ने कुर्सी को बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना दिया था। जब सविधान को कुचला गया, न्यायपालिका को घुटनों पर लाया गया और जननायक को बेटों सहित जेल में डाल दिया गया…
हर वो शख्शियत जो किसान-मजदूर, ग़रीब और लोकतंत्र का सबसे मजबूत प्रहरी था उसे जेल में डाल उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई।
ये लड़ाई तब भी तानाशाही के ख़िलाफ़ थी आज भी उसी मानसिकता के ख़िलाफ़ है जो सत्ता को सर्वोपरि और सविधान को बाधा समझते है…
लेकिन हम उस परंपरा के वारिस है जो तानाशाहों की आँखों में आँखें डालकर कहे की ना झुकेंगे तो ना रुकेंगे।
25 जून सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं है अपितु तानाशाही को चेतावनी है कि जब-जब सत्ता बेलगाम हुई है जननायक चौधरी देवीलाल जी जैसे सपूत उनके घमंड को तोड़ने के लिए खड़े हुए है।
25/06/2025
INLD :- Abhay Singh Chautala Press Conferance
20/05/2025
Abhay Singh Chautala 🙂
19/05/2025
आज सिलानी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में हमारे पूर्व में रहे वरिष्ठ साथी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सतपाल जी पहलवान (झज्जर) को इनेलो परिवार में घर वापसी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
आपका यह निर्णय न केवल संगठन को मज़बूती देगा अपितु कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह और ऊर्जा भरने का काम करेगा।
हम सब मिलकर जननायक चौ. देवीलाल जी एवं लोहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश जी चौटाला के सपनों का हरियाणा बनाने के लिए
एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और परिवर्तन की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने का काम करेंगे ।
पंजाब की सरकारें बार बार हरियाणा के हकों पर कुठाराघात कर रही है..
भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत की वजह से जहाँ एस वाई एल का पानी अभी तक नहीं मिला, वहीं अब हरियाणा प्रदेश के किसान पर दौगुनी मार पड़ने जा रही है,
इनेलो पार्टी किसी भी कीमत पर ये बर्दास्त नहीं करेगी.
14/04/2025
आप सभी को डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं।
09/04/2025
हाल ही में बीजेपी सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस पर अभय सिंह चौटालाने काया बोला :-
इंडियन नेशनल लोकदल
प्रेस विज्ञप्ति
गैस सिलेंडर के 50 रूपए दाम बढ़ाना बीजेपी सरकार का जनविरोधी फैसला: अभय सिंह चौटाला
बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है
बीजेपी ने पिछले दस सालों में आम जनता के उपर कई तरह के टैक्स की मार दी है, टोल के रेट बढ़ाए हैं, महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी बढ़ाई है, कानून व्यवस्था का दिवालिया पीटा है, किसानों को मंडियों में लूटा है, गरीबों से उनके हक छिनें हैं, बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ किए हैं, शिक्षा और शिक्षण संस्थानों का पूरी तरह भट्ठा बैठाया है और सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर लूट मचाई है
चंडीगढ़, 8 अप्रैल। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम 50 रूपए बढ़ाने पर कहा कि बीजेपी की केंद्र की सरकार और राज्य सरकार पिछले दस सालों से लगातार जनविरोधी नीतियां लागू करके आम जनता को महंगाई के बोझ के नीचे कुचलने का काम कर रही है। जहां केंद्र की बीजेपी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम एक दम से 50 रूपए बढ़ा दिए, पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया वहीं राज्य की बीजेपी सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए और मकान बनाने पर एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेस(इडीसी) के रेट बढ़ा दिए हैं। जो बीजेपी की सरकार महंगाई जैसे मुद्दे को भुनाकर सत्ता में आई थी आज वहीं बीजेपी आम जनता को जबरदस्त महंगाई की मार मार रही है। आज क्रूड ऑयल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दाम पिछले बीस साल में सबसे कम हैं तब भी बजाय आम जनता को पेट्रोल और डीजल के रेट कम करके राहत देने के 2 रूपए उत्पाद शुल्क लगा दिया है। बीजेपी ने पिछले दस सालों में एक भी लोक भलाई का काम नहीं किया है उल्टा आम जनता के उपर कई तरह के टैक्स की मार दी है, टोल के रेट बढ़ाए हैं, महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी बढ़ाई है, कानून व्यवस्था का दिवालिया पीटा है, किसानों को मंडियों में लूटा है, गरीबों से उनके हक छिनें हैं, बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ किए हैं, शिक्षा और शिक्षण संस्थानों का पूरी तरह भट्ठा बैठाया है और सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर लूट मचाई है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
HO/#80, Sector/9
Chandigarh
160009
