31/03/2026
भदोही निवासी कक्षा 8वीं के होनहार छात्र आदित्य पाल जी को राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं इसरो में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आपकी मेहनत, लगन और प्रतिभा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप इसी तरह देश और समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।
30/03/2026
मुज़फ्फरनगर बसंत विहार निवासी रामपाल जी के सुपुत्र श्री छोटे भाई आकाश पाल का चयन यू.पी.एस.सी में होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ।
07/03/2026
2026 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में IPS पद पर चयनित होने पर श्री दीपक बघेल जी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।आपकी इस ऐतिहासिक सफलता से समाज और देश का गौरव बढ़ा है। हम यही दुआ करते हैं आपका भविष्य उज्जवल हो और देश सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें।
07/03/2026
महाराष्ट्र में धनगर समाज से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं
06/03/2026
गोवर्धन महाराज के आशीर्वाद से श्वेता बघेल हरियाणा लोकसेवा आयोग के माध्यम से सहायक खजाना अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने निरंतर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अथक परिश्रम किया।
उनकी सफलता से पूरे समाज को अपार खुशी और गर्व प्राप्त हुआ है।
हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह भविष्य में और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
06/03/2026
होली महोत्सव पर धनगर गड़रिया समाज का रंगोत्सव। डा. विकास महात्मे के बाद, धनगर गड़रिया समाज महाराष्ट्र के प्रमुख नेता, माननीय रामाराव सखाराम बडकुते जी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। और उनका जीतना निश्चित है। देशभर के धनगर समाज को, होली के साथ साथ धनगर रामाराव सखाराम बडकुते जी को राज्यसभा चुनाव की बधाई एवम शुभकामनाएं।
01/03/2026
पाल समाज के लिए यह गर्व का पल है 🙏
विकास पाल जी का सबसे कम उम्र में पुलिस इंस्पेक्टर बनना हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे समाज का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है।
ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए और समाज व देश का नाम रोशन करते रहिए।
भाई को ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ 🙏✨
#विकास_पाल
#गर्व_की_बात
11/02/2026
बघेल गड़रिया समाज की बेटी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं
इगलास कोर्ट -
दि सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोशिएशन के वार्षिक चुनाव में वकील.शालिनी जी को निर्विरोध #कोषाध्यक्ष_चुना गया।