प्रभात पांडेय

प्रभात पांडेय

Share

कवि लेखक गीतकार लेखक/कवि/गीतकार

09/09/2025

मेरा सफर अलग है मुझको जाने दिजिए






#कविताप्रेमी

08/09/2025

रत्न जड़ित सिंहासन जिसने मोह दे दिया कैकेई को
वही जानकी चरण धूल की बरसों प्यासी रही अयोध्या.




#कविताप्रेमी

04/07/2025

व्यास पर बैठ कर जब इस तरह की बकवास करोगे तो थप्पड़ नहीं चप्पल और जूतों से मार दिया जाओगे
कथा जिसको भी करना है करे लेकिन व्यास और ग्रन्थ की मर्यादा के साथ

#हिंदू #हिंदूसंस्कृती #सनातन

02/07/2025

हम और इस देश और देश के बाहर भी बहुत सारे लोग आपका बहुत सम्मान करते हैं चाहे वह कविता के लिए हो गीत के लिए हो या भगवान राम की कहानी को अपने-अपने राम के रूप में इतनी सरलता से लोगों के बीच पहुंचाने के लिए हो हमारा मानना है कि आपके पास एक अद्भुत ज्ञान है शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन और उसको सरलता से लोगों के बीच पहुंचाने की एक उन्नत कला आपके अंदर है
लेकिन आपकी यह टिप्पणी कि सारे ब्राह्मणों का काम दो गैर ब्राह्मणों के लिखे से चल रहा है इस पर असहमति जरूर है महर्षि वाल्मीकि और महर्षि वेदव्यास दोनों ब्राह्मण कुल से नहीं है यह किस आधार पर बोला जा रहा है

महर्षि वाल्मीकि

1-महर्षि वाल्मीकि जी के पिता ऋषि प्राचेता जो कि ब्रह्मा जी के पुत्र थे
2- स्कंद पुराण के नागर खंड में महर्षि वाल्मीकि जी को ब्राह्मण बताया गया है जिसमें लिखा गया है कि महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था

महर्षि वेदव्यास

1 - महर्षि वेदव्यास के पिता पराशर ऋषि जो एक ब्राह्मण ऋषि थे
2 - भागवत पुराण के 9वें स्कंध के 21वें अध्याय में पराशर ऋषि के वंश और उनके पुत्र वेदव्यास के बारे में वर्णन किया गया है। इस अध्याय में पराशर ऋषि को वशिष्ठ ऋषि के वंशज (जो कि ब्रह्मा जी के पुत्र थे) के रूप में वर्णित किया गया है और उनके ब्राह्मण होने का साफ उल्लेख है।
3 - मत्स्य पुराण, वायु पुराण, और ब्रह्म पुराण इनमें भी महर्षि वेदव्यास एक महान और ब्राह्मण ऋषि के रूप में ही वर्णित है
अब अगर मेरी बात आप तक पहुंचती है तो आपसे या जिनको भी जानकारी हो इस विषय पर मैं उन सब से यह जरूर जानना चाहूंगा कि किस आधार पर महर्षि वाल्मीकि और महर्षि वेदव्यास जी की जाती पर ऊल जलूल टिप्पणी की जाती है।

नोट : जिनको भी इस विषय पर जानकारी हो वह अपना पक्ष जरूर रखे लेकिन मान्यताओं और कहानियों के अनुसार नहीं वेद पुराण में लिखित किसी साक्ष्य के साथ ।

प्रभात पांडेय

प्रभात पांडेय

24/04/2025

भारतीय मीडिया से ज्यादा बेशर्म दुनिया में कुछ भी नहीं हो सकता l
आज भी सवाल नहीं पूछ सकते कि बदला आखिर कब ...?
सिर्फ पैसा ही कमाना एक मकसद है तो कोठा खोल लो तुम अब

#मीडिया

23/04/2025

आतंकवादियों से ज्यादा खतरा तो इस देश को दलाल मीडिया से जिसको सरकार की 4 मीटिंग से पाकिस्तान कांपता दिख रहा है
अभी तो सच बोल देते
कल से फिर करना धंधा

12/03/2025

सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं
हम देखने वालों की नज़र देख रहे हैं

कुछ देख रहे हैं दिल-ए-बिस्मिल का तड़पना
कुछ ग़ौर से क़ातिल का हुनर देख रहे हैं !

दाग देहलवी!

11/03/2025

इक पगली सी लड़की फिर से
सबकी आंखे भर जाएगी
एक पराया घर छोड़ेगी
और पराए घर जाएगी

कितना मुश्किल जीना होगा
अपने दुख खुद सीना होगा
प्याशे आधारों को कल से अब
छुप छुप आंसु पीना होगा
कही टूट न जाए कोई
मर्यादाएं बंधन होगा
पायल की खन खन भी चुभती
ऐसे डसता आंगन होगा
इक ऊंची आहट से भी अब
नन्हीं छिड़िया डर जाएगी

इक पगली सी लड़की कल फिर
सबकी आंखे भर जाएगी

रूठी है दीवारें सारी
चौबारा खामोश हो गया
घर का मंदिर राह देखता
जैसे तन का प्राण खो गया
सांझ हुए तो तुलसी को भी
आस लगेगी आयेगी वो
इक नन्हा सा दीपक है जो
मेरे तले जलाएगी वो
एक चिरैया बाग बगीचा
सब कुछ सूना कर जाएगी

इक पगली सी लड़की कल फिर
सबकी आंखे भर जाएगी

हाथ जोड़ कर कहता कोई
इसको कुछ भी पता नहीं है
बाबू कोई गलती हो तो
इसमें इसकी खता नहीं है
बड़े लाड से पाला इसको
अब तक तो परछाई थी
कहते थे सब, लगा कभी न
बिटिया मेरी पराई थी
बापू पूछ रहे माई से
कैसे अब ये रह पाएगी

इक पगली सी लड़की कल फिर
सबकी आंखे भर जाएगी

एक पराया घर छोड़ेगी......


©️प्रभात पांडेय गोंडा

#कविताप्रेमी #गीत
प्रभात पांडेय

Want your business to be the top-listed Government Service in Chandigarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Sector 16 D
Chandigarh
160015