Aam Aadmi Party Chandigarh

Aam Aadmi Party Chandigarh

Share

The official page of the Aam Aadmi Party - Chandigarh.

Contact Information:

AAP Chandigarh Official page - www.facebook.com/AAPChandigarh

AAP Chandigarh Official Twitter Page -
https://twitter.com/ChandigarhAAP

AAP Chandigarh Official Instagram Page -
https://instagram.com/chandigarhaap

AAP Website - http://www.aamaadmiparty.org/

Become an AAP member by giving a missed call to - 8588833522

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 03/06/2026

वार्ड नंबर 26 में विकास कार्यों की नई सौगात 🚧🛣️

वार्ड नंबर 26 के क्षेत्रवासियों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं वार्ड नंबर 26 के पार्षद Kuldeep Kumar द्वारा क्षेत्र में नई सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

यह सड़क क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित आवागमन एवं आधुनिक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

वार्ड नंबर 26 में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और जल्द ही अन्य जनहित परियोजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

"मजबूत सड़कें, बेहतर सुविधाएं और निरंतर विकास — यही हमारी प्रतिबद्धता है।"

🚧✨🙏

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 03/06/2026

🏗️✨ सेक्टर-47 मार्केट के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम! ✨🏗️

सेक्टर-47 की मार्केट में आज नई टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया। यह पहल मार्केट की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

वार्ड नंबर 21 के पार्षद जसबीर सिंह लाड़ी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी सोच के अनुरूप क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

क्षेत्रवासियों के सहयोग और सुझावों के साथ विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

💙 जनसेवा, विकास और विश्वास — यही हमारी पहचान है।

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 31/05/2026

📍 SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमड़ा आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का जोश

आज सेक्टर-35, चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया जी एवं जरनैल सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पूर्व महापौर कुलदीप कुमार, नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला, कोर कमेटी अध्यक्ष प्रेम गर्ग, महासचिव सनी औलख, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में BLA-2, स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

आम आदमी पार्टी का संकल्प है कि हर पात्र मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहे और लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों। ✊🇮🇳

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 31/05/2026

🏆 ब्रिलियंट स्टूडेंट्स सम्मान 2026 वार्ड न.25 🏆

आज आयोजित ब्रिलियंट स्टूडेंट्स सम्मान 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी श्री जरनैल सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह यादव जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्षद श्री योगेश ढींगरा जी एवं श्रीमती राधिका वर्मा ढींगरा जी का विशेष धन्यवाद, जिनके प्रयासों से यह प्रेरणादायक आयोजन संभव हो पाया।

🌟 आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं।

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 30/05/2026

📍 वार्ड नंबर 27 संगठनात्मक बैठक

आज वार्ड नंबर 27 की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी साथियों ने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मजबूत संगठन ही बेहतर जनसेवा की पहचान है। आइए, मिलकर वार्ड और शहर के विकास के लिए आगे बढ़ें।

29/05/2026

म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव मेंआम आदमी पार्टी पंजाब की जीत का जश्न मनाते हुए

Photos from Aam Aadmi Party Chandigarh's post 27/05/2026

🚨 *महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन* 🚨

आज *आम आदमी पार्टी चंडीगढ़* द्वारा पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ सेक्टर-22 स्थित *अरोमा लाइट प्वाइंट* पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

⛽ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
📈 हर दिन बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
😔 भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का बोझ देश की जनता उठा रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता की आवाज बुलंद की।

✊ “भाजपा आई, महंगाई लाई”
✊ “अच्छे दिन कब आएंगे? तेल के दाम कब घटाएंगे?”

आम आदमी पार्टी जनता के हक और राहत के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

🧹 *Aam Aadmi Party Chandigarh*

27/05/2026

📍 *जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक*

आज वार्ड नं. 1 से *जसविंदर जी* एवं वार्ड नं. 22 से *अंजू कत्याल जी* द्वारा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुलाकात की गई।

बैठक के दौरान रोड कारपेटिंग, सफाई व्यवस्था, रोड रिपेयर, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, वर्षा जल निकासी, हॉर्टिकल्चर वेस्ट सहित अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने एवं विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

जनता की सुविधा और बेहतर मूलभूत सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं।

27/05/2026

🎬 “रब ने बना दी जोड़ी” तो सबने देखी होगी…लेकिन चंडीगढ़ में अब “लाइंस ने बना दी जोड़ी” चल रही है!

27/05/2026

🎬 “रब ने बना दी जोड़ी” तो सबने देखी होगी…
लेकिन चंडीगढ़ में अब “लाइंस ने बना दी जोड़ी” चल रही है!

भाजपा और कांग्रेस के करप्ट काउंसलर,
आज लाइंस कंपनी के साथ एक ही लाइन में खड़े नज़र आ रहे हैं।

आख़िर ये साथ क्यों है?
क्या मजबूरी है… या फिर कोई सेटिंग?

सच क्या है, ये पूरा चंडीगढ़ जानता है!
जनता सब देख रही है… और जवाब भी मांगेगी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Chandigarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Chandigarh