CMO Haryana

CMO Haryana

Share

Official Facebook account of Chief Minister's Office, Haryana.

11/04/2026

LIVE : चरखी दादरी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

11/04/2026

आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने शिक्षा को परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर उन्होंने समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी के आदर्श और विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

11/04/2026

LIVE: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती राज्य स्तरीय समारोह (कुरुक्षेत्र)

11/04/2026

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

10/04/2026

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने आज चंडीगढ़ में परियोजना के पीपीपी मोड पर संचालन एवं रखरखाव को लेकर बुलाई गई कैबिनेट सब-कमेटी बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में बन रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 150 MBBS सीटों और 850 बैड में से 33% हरियाणा के विद्यार्थियों व प्रदेश के मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए। PPP मोड पर संचालित इस संस्थान में आरक्षित सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप रखी जाएगी, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आधुनिक संस्थान प्रदेश में किफायती चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Photos from CMO Haryana's post 10/04/2026

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने रिमोडलिंग ऑफ गुरूग्राम वाटर सप्लाई चैनल की स्टेडिंग फाईनेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वाटर सप्लाई चैनल की रिमॉडलिंग कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। लगभग 70 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट पर ₹1993 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

इस परियोजना के माध्यम से गुरुग्राम को 686 क्यूसेक पानी उपलब्ध होगा, जिसे बढ़ाकर 1000 क्यूसेक करने की योजना है। साथ ही एनसीआर कैनाल से 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे वर्ष 2050 तक की बढ़ती आबादी को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

10/04/2026

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने 18 विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,665 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि सीधे प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की।

10/04/2026

LIVE: अंत्योदय योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि वितरण

Photos from CMO Haryana's post 09/04/2026

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने शिविरों में आए प्रदेशवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में HPPC की बैठक जारी, कई अहम खरीद एजेंडों पर हो रही चर्चा।

08/04/2026

मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण संशोधन सहित 6 अहम प्रस्तावों को मंजूरी।

08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी

Want your business to be the top-listed Government Service in Chandigarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Chandigarh