28/10/2026
📍पाकुड़
जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में AICC ऑब्जर्वर एवं मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर तथा झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘देश बचाओ आंदोलन’ को सफल बनाने, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने पाकुड़ जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद दिनेश गुर्जर एवं आलमगीर आलम ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान के उद्देश्यों और आंदोलन की तैयारियों की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। साथ में पाकुड़ जिला प्रभारी जमील अख्तर...