16/10/2025
शोक सभा की रिपोर्ट
दिनांक 15.10.2025 को निर्वाण संघ के तत्वावधान में बाबा लालदास के मठिया, इसुआपुर में विष्णुपुरा निवासी स्वर्गीय श्री विक्रमा सिंह जी की पुण्य स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य, इसुआपुर बाज़ार के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा आसपास के ग्रामों के अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आरम्भ स्वर्गीय श्री विक्रमा सिंह जी की आत्मा की शांति हेतु मौन ध्यान एवं सामूहिक प्रार्थना से किया गया।
निर्वाण संघ के संस्थापक आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय श्री विक्रमा सिंह जी के सद्गुणों, उनके सरल एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व तथा समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।
सभा का समापन “हरि ॐ तत्सत्” के साथ किया गया।
22/02/2025
🔹 शुभ आमंत्रण 🔹
सभी श्रद्धेय भक्तजन एवं धर्म प्रेमी बंधुओं को हर्षपूर्वक सूचित किया जाता है कि आचार्य श्री द्वारा स्थापित 'निर्वाण संघ' का स्थापना दिवस समारोह सादर आयोजित किया जा रहा है। 🍁
इस पावन अवसर पर धर्म चर्चा, आध्यात्मिक प्रवचन एवं मंगल आराधना का आयोजन होगा। आपके सान्निध्य से यह शुभ अवसर और भी दिव्य एवं मंगलकारी होगा।
---------------------------------------------
📅 दिनांक : 23.02.2025
📍 स्थान : बाबा लालदास का मठिया, इसुआपुर सारण
🕰 समय : संध्या 06 से 10 बजे तक
---------------------------------------------
आप सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लें एवं इस पुण्य अवसर को सफल बनाएं।🍁
सादर आमंत्रण
निर्वाण संघ परिवार
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
06/10/2024
गुमशुदा की तलाश
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
नाम - आदित्य कुमार उर्फ छोटू
पिता - सुदर्शन शर्मा
ग्राम + पोस्ट - जलालपुर,
जिला - सारण (छपरा),
पिन कोड - 841412
(बिहार)
रंग - गोरा, उम्र - 24 वर्ष,
हाईट - 5 फ़ीट 4 इंच
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
दिनांक 30 सितम्बर 2024, दिन सोमवार को गांधीधाम जं. रेलवे स्टेशन से छपरा जंक्शन आने के क्रम में लापता हो गया है और अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है।
अतः आप सभी से अनुरोध है जिस किसी व्यक्ति को यह लड़का दिखता है तो कृपया नीचे दिए गए मोबाईल नम्बर पर तुरंत सूचित करें...
मो. नं. : 8797320109, 7257912588, 8083250558
ोस्ट_को_अधिक_से_अधिक_शेयर_करें
ें