10/11/2021
Saran Loksabha - सारण लोकसभा
Official page Saran Loksabha - सारण लोकसभा
10/11/2021
22/07/2021
तुम हर बार की तरह जात की नेता चुनोगे
हम मानवता, इंसानियत को चुनेंगे
24/06/2021
सारण लोकसभा सीट: 1977 में कांग्रेसियों का गढ़ ढहा तो बाद में राजद का किला चरमराया गंगा, सोन व सरयू के संगम तट को समेटे सारण जितना धार्मिक रूप से समृद्ध है उतना ही राजनीतिक और ऐतिहासिक रूप से उर्वर भ.....
सारण जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र-
एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैंया, मढौरा, छपरा, गडखा, अमनौर, परसा एवं सोनपुर
24/06/2021
सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के बिहार राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है।[1][2] सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्व भारत में बिहार राज्य के 40 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में गठित भारतीय आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में अस्तित्व में आया।[3] सीमांकन से पहले, यह छपरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) था।
24/06/2021
छह विधानसभाओं को समेटे हुए है सारण लोकसभा
सारण जिले में यूं तो 10 विधानसभा क्षेत्र हैं लेकिन यहां के चार विधान सभा इलाके के वोटर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनने में भागीदारी निभाते हैं। ऐसे में सारण लोकसभा क्षेत्र छह विधानसभा क्षेत्रों को ही समेटे हुए है। इन छह विधान सभा क्षेत्रों का भौगोलिक रूप से राजनीतिक परिदृश्य यह है कि परसा, सोनपुर, गड़खा और मढौरा में राजद का कब्जा है जबकि अमनौर और छपरा सदर की सीट भाजपा के कब्जे में है।
वर्तमान सांसद : राजीव प्रताप रूडी
1990 में महज 26 साल की उम्र में बने विधायक
ए-320 विमान के कप्तान और लड़ाकू विमान उड़ाने में अनुभवी राजीव प्रताप रूडी ने छात्र राजनीति से निकलकर 1985 में सारण की सियासत में कदम रखा। 1990 में महज 26 साल की उम्र में विधायक बने। 1996 में पहली बार छपरा संसदीय सीट से बीजेपी के सांसद निर्वाचित हुये। वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। 2017 में कैबिनेट मंत्री से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
कौन जीते कौन हारे
2014
जीते:राजीव प्रताप रूडी, बीजेपी,35512
हारीं : राबड़ी देवी, आरजेडी,314172
2009
जीते :लालू प्रसाद, आरजेडी,274209
हारे:राजीव प्रताप रूडी, बीजेपी,222394
2004
जीते : लालू प्रसाद, आरजेडी,228882
हारे : राजीव प्रताप, बीजेपी,168459
1999
जीते:राजीव प्रताप रूडी,बीजेपी, 390477
हारे: डॉ. हीरा लाल राय,राजद,346924
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Address
Saran
Chhapra
841301
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| 5pm - 8pm | |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am | |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am | |
| Thursday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am | |
| Friday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am | |
| Saturday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am | |
| Sunday | 9am - 5pm |
| 5pm - 9am |
