PRO Jansampark Chattarpur

Directions Website Contact the organization

PRO Jansampark Chattarpur PRO jansampark of Chhatarpur, Government of Madhya Pradesh

 #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत संदीपनी विद्यालय राजनगर में विकलांग बच्चों का सम्मान उपहार वितरण कार्यक्रम---     कलेक्टर मृ...
08/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत संदीपनी विद्यालय राजनगर में विकलांग बच्चों का सम्मान उपहार वितरण कार्यक्रम
---
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था द्वारा संदीपनी विद्यालय राजनगर में विकलांग बच्चों का सम्मान, उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छतरपुर जिला के राजनगर विकासखंड अंतर्गत संदीपनी विद्यालय राजनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधियों का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी के प्रतिनिधि भरत यादव, प्रभारी प्राचार्य दीपक दुबेदी ने विकलांग बच्चों का फूल माला पहनाकर शिक्षण कार्य की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक प्रमोद अवस्थी, परामर्शदाता, सहित विद्यालय का समस्त कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2.30 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत---  म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द...
08/10/2026

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2.30 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
---
म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित 5 लोगों को बेहतर उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कुल 2.30 लाख रुपए की स्वीकृत की गई है। हितग्राही अंबिका प्रसाद अहिरवार पिता जमुना प्रसाद अहिरवार निवासी बागमऊ को 20 हजार रुपए, रेखा पति देवीसिंह निवासी दालोन नौगुवां को 65 हजार रुपए, लखन कुडेरिया पिता महादेव प्रसाद कुडेरिया नि. वार्ड नं 6 बिजावर को 75 हजार रुपए, सुंदर लाल कोरी पिता भगवानदास नि. वार्ड नं 5 को 50 हजार रुपए एवं कारण सिंह दीक्षित पिता राकेश दीक्षित निवासी वार्ड नं 1 नारायणपुरा नंदगांव बिजावर जिला छतरपुर को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष शिविर जारीबीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्...
08/10/2026

18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष शिविर जारी

बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर कर रहे हैं कार्य
---
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिये 28 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत बुधवार को समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर बीएलओ को निर्देशित किया है कि प्रारूप-6 एवं प्रारूप-8 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी ने बताया कि बिना घोषणा पत्र के आवेदन भरवाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जायें। जिले में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से बीएलओ द्वारा बिना घोषणा पत्र के प्रारूप-6 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम ऑनलाइन जोड़ना प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं को भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई है।
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh. Election Commission of India

07/10/2026
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगरीय क्षेत्र के जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभजनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, ...
07/10/2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगरीय क्षेत्र के जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं प्रक्रियाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
---
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन के लिए नगरीय क्षेत्र के जनगणना अधिकारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टर सभागार, छतरपुर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक सहभागिता कर रहे हैं।
प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या गणना के सुचारु संचालन के लिए जनगणना प्रखंड, उप-गणना प्रखंड, कार्मिकों के दायित्व, कार्यभार आवंटन तथा सीएमएमएस पोर्टल से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही स्व-गणना के विकल्प, मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी संकलित करने की प्रक्रिया तथा जनगणना कार्य के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के उप महारजिस्ट्रार विजय कुमार ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण की प्रगति एवं विषयवस्तु की जानकारी ली तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए।
दो दिवसीय प्रशिक्षण 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में जनगणना 2027 के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में दक्ष बनाना है।

छूटे एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान जारीउप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिध...
07/10/2026

छूटे एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एडीएम ने प्रतिनिधियों से अपील की बीएलए को सक्रिय कर बीएलओ का सहयोग करें
---
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार छूटे हुए एवं 18-19 आयु वर्ग के पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए विशेष अभियान 28 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित कर एसआईआर में छूटे हुए तथा नवीन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में बुधवार को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करते हुए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।
बैठक में बताया गया कि बीएलए के पास एएसडीआर सूची उपलब्ध है। सूची में शामिल मतदाताओं के संबंध में यदि यह पता चलता है कि संबंधित व्यक्ति दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो गया है, तो ऐसी स्थिति में सीधे फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। इसके लिए नाम कटवाने हेतु फॉर्म-7 भरने की आवश्यकता नहीं है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पात्र नागरिक अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए वोटर्स हेल्पलाइन ऐप अथवा वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है।
बैठक में चंदला क्षेत्र में अभियान की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए बीएलए को अधिक सक्रिय होकर अभियान में सहयोग करने की बात कही। साथ ही संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh.

टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले में शुरू होगा JOSH अभियानटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया जाएगा सम्...
07/10/2026

टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले में शुरू होगा JOSH अभियान

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया जाएगा सम्मानित
---
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में JOSH (Joint Squad for Health) अभियान का शुभारंभ एवं ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 8 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे होटल ओम साईंराम, पन्ना रोड रेलवे स्टेशन के समीप, छतरपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत JOSH अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ अभियान के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में प्रस्तुत दावों के सत्यापन के उपरांत चयनित ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा ग्राम पंचायतों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

सेवा संकल्प के संदेश के साथ हाथों में मशाल लेकर जिले में निकली सेवा ज्योति कलश यात्राराज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विध...
07/10/2026

सेवा संकल्प के संदेश के साथ हाथों में मशाल लेकर जिले में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने मशाल लेकर की यात्रा की अगुवाई, ‘सेवा संकल्प चौराहा’ का हुआ नामकरण

*प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण, ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का किया गया वितरण*
---
#सेवा_संकल्प_अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत संकल्प यात्रा’ छतरपुर से शहर से निकाली गई। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली यात्रा के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से मशाल प्रज्ज्वलित की गई, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विभिन्न विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति कलश यात्रा रवाना हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया। स्कूली विद्यार्थियों ने ‘हम सब भारतीय हैं’ गीत की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर छतरपुर शहर के एक प्रमुख चौराहे का नामकरण ‘सेवा संकल्प चौराहा’ के रूप में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों को वितरण भी किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, महाराजपुर विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

06/10/2026

Address

शांति नगर कॉलोनी, गली नं. 01
Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Chattarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Chattarpur:

Shortcuts

Share