PRO Jansampark Chhindwara

Call Directions Website Contact the organization

PRO Jansampark Chhindwara PRO Jansampark Chhindwara, Government of Madhya Pradesh

07/10/2026
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बूढ़ेना विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण=============================सेवा संकल्प अभिय...
07/10/2026

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बूढ़ेना विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
=============================

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बूढ़ेना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे के मार्गदर्शन में‍िविकासखंड मोहखेड़ के सेक्टर क्रमांक-2 के आदर्श ग्राम बूढ़ेना में नवांकुर संस्था सेतु वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बूढ़ेना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण के साथ कौशल विकास का संदेश - कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री कैलाश सोनेवार, समिति अध्यक्ष श्री रामचरण भलावी, सचिव श्री फुलचंद उइके, सदस्य श्री गणपत बनके सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थितजनों ने पौधारोपण में सहभागिता की।
विकासखंड समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे ने उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा पौधों के संरक्षण और देखभाल के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए भी सहभागिता का आह्वान किया।

#सेवा_संकल्प_अभियान
#छिन्दवाड़ा

Madhya Pradesh

“सेवा मेरा योगदान” के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित===============================म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला सम...
07/10/2026

“सेवा मेरा योगदान” के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित
===============================

म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खापा, विकासखंड हर्रई में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत (02 से 10 अक्टूबर 2026) “सेवा मेरा योगदान” के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत ग्राम खापा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों, महिलाओं एवं समिति सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा ने सभी से आजीवन किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने का आह्वान किया तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री मनोज उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि सदस्य, महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

#सेवा_संकल्प_अभियान
#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

विद्यार्थियों के लिए अदानी सीमेंट द्वारा “कंक्रीट टॉक” विषय पर विषय विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित क्विज प्रतियोगित...
07/10/2026

विद्यार्थियों के लिए अदानी सीमेंट द्वारा “कंक्रीट टॉक” विषय पर विषय विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
=================================

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों के लिए अदानी सीमेंट द्वारा “कंक्रीट टॉक” विषय पर विषय विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अदानी सीमेंट छिंदवाड़ा के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री शुभांक शर्मा, तकनीकी इंजीनियर श्री जय धुर्वे, श्री प्रतीक साहू एवं श्री दिव्यांश बावरकर तकनीकी सहायक के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को अदानी सीमेंट के “कंक्रीट टॉक” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तकनीकी व्याख्यान के उपरांत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री एच. डी. पाटिल, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्रीमती रितु मेवाड़े, विभाग के श्री रूपेश कुमार, श्री आलोक उइके, श्री विनय बारस्कर एवं संस्था के टी.पी.ओ. श्री लीलेंद्र वासनिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ “कंक्रीट टॉक” एवं सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेलशोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं=========...
07/10/2026

अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

शोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
==============================

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शोकाकुल परिवारों के निवास पहुंचकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मंत्री श्री पटेल ने विवेकानंद कॉलोनी स्थित स्वर्गीय श्री राजीव उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल ने पंचशील कॉलोनी स्थित श्री संतोष तिवारी एवं डॉ. रामेश्वर तिवारी के निवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय पं. श्री चिंतामन तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसी क्रम में मंत्री श्री पटेल श्री शेषराव यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री सालिकराम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद मंत्री श्री पटेल बड़बन स्थित श्री अनिल राय के निवास पहुंचे और परिजनों से सौजन्य भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू भी उनके साथ थे। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल भोपाल के लिए रवाना हुए।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

चौरई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 08 अक्टूबर को रहेगी विद्युत प्रदाय बाधित==================================म.प...
07/10/2026

चौरई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 08 अक्टूबर को रहेगी विद्युत प्रदाय बाधित
==================================

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि. चौरई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 08 अक्टूबर 2026 को चौरई संभाग अंतर्गत 33 के.व्ही. लाइन का रख-रखाव/मेंटेनेंस कार्य होने के कारण प्रात: 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इसके कारण (संचा./संधा.) संभाग चौरई के वितरण कपूर्धा एवं खमरा अंतर्गत आने वाले समस्त उच्चदाब कनेक्शनों के साथ-साथ 02, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सांख एवं खमरा से विद्युत प्रदाय वाले क्षेत्र सांख, हलाल, कोनापिण्डरई, हिरी, सीदप, ओरिया, खमरा, किशनपुर, दातला, नवेगांव गोंड, करेल, शेरपापडा, जमुनियाकला, लोहाबतरी, चोरबतरी, पिपरियाखुर्द एवं बच्चाकुहीमाल के साथ-साथ उक्त 33/11 उपकेन्द्र से संबंधित अन्य ग्रामों की भी विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए उक्त अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उपभोक्ता द्वारा बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 1912 डायल किया जा सकता है।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश03 प्रकरण दर्ज, 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2010 किलोग्राम म...
07/10/2026

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश

03 प्रकरण दर्ज, 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2010 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
================================

कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त चौरई के अंतर्गत बिछुआ क्षेत्र के ग्राम सिंगारदीप, खमरा एवं चोरबतरी में आबकारी विभाग एवं पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर कार्यवाही की गई।

03 प्रकरण दर्ज, हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहन बरामद - कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके से कुल 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2010 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का नमूना लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही - कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी. एल. मरावी, वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक श्री राजकुमार सरयाम, सुश्री सोनाली वरकड़े एवं सुश्री भारती मरकाम तथा पुलिस थाना बिछुआ से आरक्षक श्री सुमित बैस एवं श्री पप्पी बरखाने उपस्थित थे।

#छिन्दवाड़ा

Madhya Pradesh

हर जिले की मिट्टी, एक मध्यप्रदेश की पहचान : संकल्प वृक्ष अभियान के तहत छिंदवाड़ा में हुआ माटी संग्रहण कार्यक्रम=========...
07/10/2026

हर जिले की मिट्टी, एक मध्यप्रदेश की पहचान : संकल्प वृक्ष अभियान के तहत छिंदवाड़ा में हुआ माटी संग्रहण कार्यक्रम
===============================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संकल्प वृक्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में बुधवार को माटी/मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 24 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.के. वेलू के मार्गदर्शन एवं कमान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमरप्रीत सिंह सोही, सूबेदार मेजर निसार एस., सूबेदार चरण सिंह, बटालियन स्टाफ बीएचएम निर्मल गुरूंग, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्राह्मणे, एएनओ मेजर सिम्पल पाटिल, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, अन्य एनसीसी अधिकारी, महाविद्यालयीन स्टाफ, प्रबंधन एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कैडेट ख्याति शर्मा ने किया।
संकल्प वृक्ष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा प्रदेश के नागरिकों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की माटी एकत्रित कर प्रदेश की एकता, विविधता और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक बनाया जा रहा है। एकत्रित माटी को भोपाल पहुंचाया जाएगा, जहां मध्यप्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में इसका उपयोग किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले की मिट्टी अलग पहचान और विशेषता रखती है, लेकिन सभी मिलकर एक सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू द्वारा एक किलोग्राम माटी एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर जतिन बंदेवार एवं कैडेट प्राची भनारे को सौंपी गई। इसी क्रम में नगर निगम महापौर श्री अहके द्वारा एक किलोग्राम माटी कैडेट भावी चौहान एवं कैडेट योगेश कोदोपी को सौंपी गई। यह माटी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भोपाल भेजी जाएगी।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट हर्षिता कवरे द्वारा संकल्प वृक्ष अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्राचीन इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा एवं प्रदेश की विशिष्ट खूबियों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि देश का युवा और एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रधानमंत्रीजी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने भी स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
नगर निगम महापौर श्री अहके ने अपने संबोधन में जिले में किए जा रहे व्यापक पौधारोपण कार्यों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा चुका है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा अतिथियों के लिए हाई-टी की व्यवस्था की गई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं कैडेट्स के बीच संवादात्मक वातावरण बना, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने सांसद श्री साहू के समक्ष अपने विचार एवं प्रश्न रखे तथा सक्रिय रूप से सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, नशामुक्ति तथा मध्यप्रदेश की एकता और गौरव का संदेश दिया। “हर जिले की माटी, हर दिल का अभिमान — एकता से बनेगा सशक्त मध्य प्रदेश महान।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

सेवा संकल्प अभियान-2026 : इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के व्यक्तित...
07/10/2026

सेवा संकल्प अभियान-2026 : इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास को लेकर विशेष व्याख्यान आयोजित
============================

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास को लेकर आज विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि धारकर ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, अनुशासन, निरंतरता और सकारात्मक सोच के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
व्याख्यान में प्राचार्य श्री धारकर ने कहा कि “सफलता की पहली सीढ़ी अपने व्यक्तित्व का विकास है।” उन्होंने कहा कि अच्छा व्यक्तित्व केवल बाहरी व्यक्तित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति की सोच, व्यवहार, संवाद शैली, निर्णय क्षमता, अनुशासन और परिस्थितियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से मिलकर बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने तथा समय और अवसरों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी - महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता, व्यवहार-कौशल और व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्म के महत्व को समझाते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर कर्म करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सफलता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से छात्राओं ने विशेषज्ञ के साथ संवाद करते हुए जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि आज के समय में सोशल मीडिया उनके व्यक्तित्व, सोच, समय-प्रबंधन और व्यवहार को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के साथ अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचने तथा डिजिटल अनुशासन अपनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, अनुशासित, सकारात्मक और जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती नीलम खासकलम ने किया। आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री राकेश कुमार कावरे ने किया। इस अवसर पर श्रीमती ओम कटकवार, श्रीमती शाइस्ता अंसारी, श्रीमती स्वाति चौरसिया, कु. आकांक्षा बुनकर, श्रीमती शैली कराड़े, कुमारी ज्योति कामडे सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित था।

#सेवा_संकल्प_अभियान
#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

Address

जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्ट्रेट
Chhindwara
480001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

07162-242454

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Chhindwara:

Shortcuts

Share