Collector Chhindwara

Directions Website Contact the organization

Collector Chhindwara Collector of Chhindwara, Government of Madhya Pradesh

08/10/2026
स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर 6 और नियमित पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित25 नियमित पटवारियों को निलंबन के ल...
08/10/2026

स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर 6 और नियमित पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

25 नियमित पटवारियों को निलंबन के लिए नोटिस जारी

32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए नोटिस जारी
=============================

स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर गुरुवार को और 6 नियमित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लापरवाही पर 5 नियमित पटवारी पूर्व से निलंबित हैं, इस तरह कुल 11 नियमित पटवारियों को निलंबित किया गया है।
इनके अलावा 25 नियमित पटवारियों को भी निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने हेतु अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। बर्खास्तगी का आदेश भी इन पटवारियों को जल्द तामील करा कर इनके बस्ते वापस लेने की कारवाई की जा रही है। आगे भी जिन पटवारियों द्वारा स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

सीएम जन विश्वास अभियान : बिछुआ के जमुनियाकला में 9 अक्टूबर  को लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर===========================मु...
08/10/2026

सीएम जन विश्वास अभियान : बिछुआ के जमुनियाकला में 9 अक्टूबर को लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर
===========================

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रत्येक सप्ताह जिले में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड बिछुआ के ग्राम जमुनियाकला में शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के सभी अधिकारियों को जमुनियाकला और आस पास के ग्रामों में अपनी अधीनस्थ संस्थाओं का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा भी क्षेत्र की विभिन्न शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद वे शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की गई है।


ुक्रवार_जनता_के_नाम

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर श्री नारायन ने की समीक्षापेयजल गुणवत्ता और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान ...
08/10/2026

जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर श्री नारायन ने की समीक्षा

पेयजल गुणवत्ता और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
================================

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, पेयजल की उपलब्धता, जल स्रोतों की स्थिति और पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विषयों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में महाप्रबंधक जल निगम, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड छिंदवाड़ा एवं परासिया सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों, शेष नल कनेक्शनों तथा योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई।

कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति में तेजी के निर्देश - कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर करें कार्रवाई - कलेक्टर श्री नारायन ने पेयजल की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी शिकायत अथवा सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें और आवश्यक जांच एवं कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करें। साथ ही पेयजल स्रोतों और उपलब्ध कराए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर भी नियमित रूप से निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।



#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के शांति एवं सद्भाव के साथ आयोजन को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्नसर्वसम्मति से लिए गए...
08/10/2026

दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के शांति एवं सद्भाव के साथ आयोजन को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही डीजे के प्रयोग की रहेगी अनुमति

घनी बस्तियों, संकरे रास्तों में आतिशबाजी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध – कलेक्टर श्री नारायन

बड़े विसर्जन स्थलों पर तैराक, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात

उत्सव के दौरान पुलिस की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था - पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय
=====================================

रविवार 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। जिले में दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांति एवं सद्भाव से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय, सीएसपी, ट्रैफिक, थाना कोतवाली और थाना देहात के टी.आई., सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला शांति समिति के अशासकीय सदस्यों के साथ ही डी.जे.संचालक उपस्थित थे। बैठक में पूर्व की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के संबंध में व्यापक चर्चा एवं सुझाव के उपरांत सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के प्रमुख निर्णय –

नए स्थल पर पंडाल के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य - बैठक में निर्णय लिया गया है दुर्गा पंडाल सड़कों पर न लगाए जाएं, यातायात प्रभावित न हो। दुर्गा पंडाल पूर्व से चिन्हित स्थानों पर ही लगाए जाएं। यदि नए स्थान पर लगाए जा रहे हैं तो उसकी पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा, इसके लिए आवेदन पर्याप्त समय पहले करना होगा। पंडाल में अग्नि दुर्घटना से बचाव के समुचित इंतजाम रहें। प्रसाद एवं भंडारे की गुणवत्ता एवं शुद्धता समुचित हो, साफ - सफाई के लिए डस्टबिन रखा जाए। प्रत्येक पंडाल में रात्रि में एक वॉलेंटियर आवश्यक रूप से उपस्थित रहे। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएं ।

कोलाहल नियंत्रण – दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए स्पष्ट किया गया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही डीजे के प्रयोग की अनुमति रहेगी। पिकअप से बड़े वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे, वॉल्यूम का बेस 1/4 से ज्यादा नहीं रख सकेंगे, जिससे बुजुर्गों, मरीजों व बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव न पड़े। अत्यधिक तेज साउंड से जन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। दुर्गा पंडालों और गरबा के दौरान डीजे पर केवल भक्ति गीत एवं शालीन संगीत की अनुमति होगी। आपत्तिजनक एवं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन पर डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घनी बस्तियों, संकरे रास्तों पर आतिशबाजी प्रतिबंधित– सभी दुर्गा पंडालों पर विद्युत और आतिशबाजी से सुरक्षा के विशेष इतंजाम के निर्देश दिए गए हैं। घनी बस्तियों और संकरे रास्तों पर आतिशबाजी को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। ट्रांसफार्मर के पास दुर्गा पंडाल नहीं लगाने की समझाईश दी गई है। फव्वारा चौक, पेट्रोल पंपों के नजदीक किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं होगी।

गरबा आयोजन – गरबा कार्यक्रम रात 10 बजे तक ही आयोजित किए जा सकेंगे। गरबा संचालक परिचय पत्र के आधार पर ही एंट्री देंगे। ड्रेस कोड परंपरागत पोशाक ही रहेगा। आयोजकों को बिना अनुमति गरबा कराना वर्जित रहेगा। आयोजकों को गरबा स्थल पर अवांछित व्यक्तियों को प्रवेश नहीं देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और गेट पर एक वालंटियर रखने के निर्देश दिए हैं। गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगा।

दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व – दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा एवं विसर्जन का कार्यक्रम 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर की रात्रि तक चलेगा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन समय का ध्यान रखते हुए करने का अनुरोध किया गया है। प्रमुख विसर्जन स्थलों छोटा तालाब, नागपुर रोड कुलबहरा नदी, बोदरी नदी, सिंगोड़ी पेंच नदी और काराबोह पर नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होम गार्ड्स और एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी।

सदस्यों ने बताया कि दशहरा पर्व पर 20 अक्टूबर को दशहरा मैदान में शाम ठीक 6.30 बजे रावण का दहन किया जाएगा। कलेक्टर ने रावण के पुतले के आस - पास सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त दूरी तक बैरीकेडिंग करने के निर्देश दिए, तो वहीं पुलिस अधीक्षक ने फायर ब्रिगेड रावण दहन स्थल के समीप रखने के निर्देश दिए।

सुविधाएं और यातायात प्रबंधन – नगर के मुख्य मार्गों, दशहरा मैदान और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम को पानी की आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। नगर निगम को चल समारोहों की सड़कों की मरम्मत व सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत मंडल को खुले और झूल रहे बिजली के तारों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। पूरे पर्व के दौरान ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था न हो। अवारा पशुओं पर भी प्रतिबंध के निर्देश नगर निगम और उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दिए हैं।

कलेक्टर श्री नारायन ने पूर्व में आयोजित सफल पर्वों के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार भी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गरबा आयोजन, देवी भक्ति का माध्यम है, इसलिए किसी भी स्थिति में ऐसे गाने न बजें, जो संस्कृति या किसी की भावना के विपरीत हों। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि ट्रैफिक की व्यवस्था सुव्यवस्थित की गई है। एक बाइक पर तीन सवारियों की अनुमति नहीं होगी तथा ओवरस्पीडिंग पर सख्त रोक रहेगी। दुर्गा पंडालों में 24 घंटे आयोजक समिति का प्रतिनिधि उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। झांकियों, चल समारोहों में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग वर्जित रहेगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में शांति समिति द्वारा दिए गए उपायों की जिला प्रशासन और पुलिस ने सराहना की तथा आश्वस्त किया कि सभी निर्णयों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शांति समित के सदस्यों ने प्रशासन - पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए पर्व को शांति, सद्भाव और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए आश्वस्त किया।


#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

08/10/2026

Address

कमरा नंबर 2 कलेक्टर परिसर छिंदवाड़ा
Chhindwara
480001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Chhindwara:

Shortcuts

Share