05/09/2026
यह फोटो परिचय करने की मोहताज नहीं है यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है यह फोटो झांसी के मेडिकल के इमरजेंसी की है जहां एक परिवार जिसमें पति पत्नी और उसकी छोटी बेटी है इलाज के दौरान पत्नी की मृत्यु हो जाती है लेकिन पति के पास पैसे ना होने की वजह से वह व्यक्ति बॉडी लेकर अस्पताल प्रांगण में ही बैठा रहा क्योंकि उसके पास बॉडी ले जाने के लिए एंबुलेंस के पैसे नहीं थे यह फोटो और इसको साक्षात कई लोगों ने वहां देखा होगा लेकिन एक भी व्यक्ति आगे नहीं आया आज शिक्षक दिवस पर क्या हमारे पास यही शिक्षा है कि हम इतने निर्लज हो चुके हैं कि लोगों के अंतिम समय में भी हम उनके काम नहीं आ रहे हैं अगर यही बात किसी प्रकार की म्यूज़िक कॉन्सर्ट अथवा राजनीतिक रैली की होती तो नेताओं की और युवाओं की भीड़ लग जाती लेकिन स्वार्थी लोगों से अपेक्षा करना गुनाह है मैं सवाल करना चाहता हूं वहां उपस्थित आम जनों से कि हमारी मानवता कहां है हमारी मानवता की शिक्षा कहां है