NSS Madhya Pradesh Cell

Directions

NSS Madhya Pradesh Cell State NSS Cell, Department of Higher Education, Govt. of Madhya Pradesh
"NOT ME BUT YOU"
"मेरे भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा"

“उठो, बढ़ो और राष्ट्रध्वज की शान बनो,अपने कदमों से भारत का मान बढ़ाओ।”राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर की ओर पहला कदम।अ...
02/10/2026

“उठो, बढ़ो और राष्ट्रध्वज की शान बनो,
अपने कदमों से भारत का मान बढ़ाओ।”
राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर की ओर पहला कदम।

अनुशासन | समर्पण | नेतृत्व | राष्ट्रसेवा

यह केवल एक अवसर नहीं,
स्वयं को सिद्ध करने और राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण सफर की शुरुआत है।

तैयार हो जाइए —
कदम आपके, लक्ष्य राष्ट्र का।

MPNSS MadhyaPradeshNSS RepublicDay RepublicDayParade NationalService YouthPower Leadership Discipline NationBuilding YouthOfIndia

"सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'जय जवान...
01/10/2026

"सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'जय जवान, जय किसान' का उनका संदेश आज भी हमें देशभक्ति, परिश्रम और समर्पण की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।"



"सत्य की राह पर चलने और अहिंसा की शक्ति को अपनाने की प्रेरणा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गांधी जयंती पर सा...
01/10/2026

"सत्य की राह पर चलने और अहिंसा की शक्ति को अपनाने की प्रेरणा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गांधी जयंती पर सादर नमन। उनके विचार आज भी हमें एक बेहतर समाज और बेहतर भारत की ओर अग्रसर होने का मार्ग दिखाते हैं।"

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता एवं सेवा-आधारित गतिविधियों...
01/10/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता एवं सेवा-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नुक्कड़ नाटक, सेवा शपथ एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इन आयोजनों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर लिया गया सेवा संकल्प युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत विदिशा जिले के सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्थान इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं पॉ...
01/10/2026

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत विदिशा जिले के सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्थान इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा अपने अपने परिसर में स्व. माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला में चारा वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत लगभग 76 यूनिट से ज़्यादा रक्तदान संकलित किया गया।




भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम...
01/10/2026

भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लक्ष्य गीत एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ ली तथा महाविद्यालय परिसर में गाजर घास उन्मूलन एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा अंतर्गत रीवा सहित विभिन्न जिलों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस के...
30/09/2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा अंतर्गत रीवा सहित विभिन्न जिलों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र स्वयं से पहले आप तथा उद्देश्य वाक्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थी के व्यक्तित्व के पूर्ण विकास पर स्वयंसेवकों को प्रेरित कर उन्हें राष्ट्रीय निर्माण के कार्यों में योगदान देने हेतु आवाहन किया गया।




देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर अंतर्गत विभिन्न जिलो धार ,अलीराजपुर , झाबुआ, खंडवा में राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्...
30/09/2026

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर अंतर्गत विभिन्न जिलो धार ,अलीराजपुर , झाबुआ, खंडवा में राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संपन्न किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिवस को सफल बनाया गया।




रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय अंतर्गत विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना द...
30/09/2026

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय अंतर्गत विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम एवं उत्साह पूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रभक्ति एवं नशा मुक्त भारत की झलकियां दिखाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा , कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर शोभाराम मेहरा, कार्य परिषद सदस्य श्री चंद्रशेखर पटेल एवं अनेक जिलों के जिला संगठक तथा लगभग 200 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर अंतर्गत आर जे आई टी टेकनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ...
30/09/2026

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर अंतर्गत आर जे आई टी टेकनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 41 यूनिट रक्तदान स्वयंसेवकों एवं समाज सेवी संस्था के लोगो द्वारा किया गया।




Address

Chitrakoot
485335

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Madhya Pradesh Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category