Chittorgarh police

Call Directions Website Contact the organization

Chittorgarh police आमजन में विश्वास,अपराधियों में भय।
(चित्तौड़गढ़ पुलिस) 🙏

*थाना सदर निम्बाहेड़ा व जिला स्पेशल टीम की बड़ी संयुक्त कार्रवाई**बोलेरो कार से ₹89,000 के 500-500 रुपये के नकली नोट बरा...
07/10/2026

*थाना सदर निम्बाहेड़ा व जिला स्पेशल टीम की बड़ी संयुक्त कार्रवाई*
*बोलेरो कार से ₹89,000 के 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार*

#चित्तौड़गढ़, 07 अक्टूबर 2026। सदर निम्बाहेड़ा पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सतखंडा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 500-500 रुपये के कुल 178 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत ₹89,000 है, बरामद किए गए। मौके से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन जब्त किया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियो और अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा तथा पुलिस उप अधीक्षक निंबाहेड़ा अधिकारी शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन में सदर निंंबाहेड़ा‌ थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सतखण्डा क्षेत्र में विशेष नाकाबन्दी की गई थी। नाकाबन्दी के दोरान एक सदिग्ध सफेद कलर की बोलेरो गाडी नीमच हाईवे की तरफ से आती हुयी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा गाडी को रूकवाकर जब उसकी सघन तलाशी ली गई तो गाडी के भीतर डेस्क बोर्ड में 500.500 के नोट भारी तादाद में मिले जिनकी गिनती की गई तो कुल 178 नोट हो कुल 89000 रूपये मिले। पकडे गए शातिर आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक अनुठा तरिका अपनाया था। उन्होने नकली नोटो के साथ 86 नोट 500.....500 के कुल 43000 रूपये असली रख रखे थे ताकि देखने में सब नोट असली लगे लेकीन पुलिस की सर्तकता व बारिकी से की गई जांच के कारण आरोपियो का यह खेल विफल हो गया। प्रथम दृष्टया नोटो के नकली होने का सन्देह होने पर जब गहनता से जांच की गयी तो नकली नोटो का जखीरा मिला।
*गिरफ्तार अभियुक्त
1. अहसान मोहम्मद पिता अजीज मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी पीथलवडी थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ
2. समीर खान पिता अब्दुल सहिद जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी चंदन चौक निम्बाहैडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा, जिला चित्तौडगढ
*आरोपियों का उद्देश्य
प्राथमिक पुछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस खेप को स्थानिय बाजारो ओर भीड़भाड़ वाले इलाको में खपाने की तेयारी में थे। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है कि नकली नोटो का यह जखिरा कहां से लाया गया था ओर इस रैकेट के पीछे मुख्य सरगना कौन है। पुलिस को इस मामले में एक बडे अंतर्राज्यीय नकली नोट गिरोह के खुलासे की पुरी सम्भवाना है।
*पुलिस टीम
सदर निंंबाहेड़ा‌:-एसआई कन्हैयालाल ईन्चार्ज थाना सदर निम्बाहेड़ा, एएसआई सकेन्द्र सिंह , कांस्टेबल जीवन, सुर्यभान सिंह, शिव कुमार, सुरेशचन्द्र
जिला स्पेशल टीम :- हैड कानि प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह, बलराम मीणा, अमित कुमार,प्रितम, बलराम गुर्जर, मनोज कुमार, अजय कुमार

पुलिस थाना कपासन ने दिन दहाडे हुई चोरी की 07 वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तारदिनांक :- 07.10....
07/10/2026

पुलिस थाना कपासन ने दिन दहाडे हुई चोरी की 07 वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक :- 07.10.2026

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव एवं श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा डकैती, लूट, चोरी एवं नकबजनी की घटना करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा एवं श्रीमान वृत्ताधिकारी कपासन श्री हरीश भारती के निर्देशन में श्री सुनील शर्मा पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन मय टीम के द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गई।

-: घटना का विवरण :-

दिनांक 28.09.2026 को प्रार्थी श्री बद्रीलाल पिता श्री भवानी राम जी जाट उम्र 42 साल निवासी सिंहपुर पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ ने पुलिस थाना कपासन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आज दिनांक 28.09.2026 को सुबह 09.00 बजे के आस पास मैं पेट्रोल पम्प पर काम करने चला गया व मेरी पत्नि खेत पर चली गई उसके बाद दोपहर 12.30 बजे के आस पास मैं मेरे मकान पर आया तो देखा कि मेरे मकान में बने कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे तथा कमरे में रखा सामान कपड़े, बिस्तर आदि बिखरे हुए थे तथा कमरे में लोहे की अलमारी में रखी चांदी की रकमें जिसमें एक चान्दी का कन्दौरा आधा किलो व एक जोड़ी चांदी के पायजेब, चार बिछुडियां पैर की व दो अगुंठी व अन्य चान्दी के जैवर अज्ञात चोर चोरी करके ले गये हैं जिस पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण संख्या 325/2026 धारा 305 (क), 331 (3) बी.एन.एस. 2023 में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

-: पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए श्री सुनील शर्मा पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन ने टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटनास्थल के आस पास एवं मुख्य मार्गों पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज से संदिग्ध के फुटेज प्राप्त कर मुखबिर मामूर कर घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की जाकर तकनिकी व सी.सी.टी.वी. फुटेज से अनुसंधान करते हुए चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्त को नामजद कर अभियुक्त की तलाश कर बाद पूछताछ दिन दहाडे हुई चोरी की 07 वारदातें करना कबूल करने से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिससे अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

-: गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा की गई वारदातें :-

वारदात नम्बर 01 आज से करीब चार पांच महीने पहले दिन के समय में

कल्याणपुरा गांव में मकान के पास बने हुए नोहरे की चद्दरों के उपर चढ कर मकान की छत से मकान में अन्दर घुस कमरे का ताला तोड कर कमरे में रखी आलमारी में से करीब 60,000 रूपये रोकड व सोने का टड्डा, सोने की रामनामी, सोने के दो मादलिये चोरी कर ले जाना।

वारदात नम्बर 02:- आज से करीब तीन महीने पहले दिन के समय मुंगाना गांव में मकान के पीछे से मकान की छत पर चढ कर सीढीयों से नीचे उतर कमरे का ताला तोड

कमरे में रखी हुई पेटी का ताला तोड सोने का एक टड्डा, सोने के चार मादलिये, चांदी की एक जोडी पायजेब और तीन हजार रूपये रोकड चोरी कर ले जाना।

वारदात नम्बर 03:- आज से करीब ढाई महीने पहले दिन के समय कस्बा सिंहपुर में मकान के साईड में बने कच्चे मकान से चढ़ कर दीवार के अन्दर कुद कर मकान में घुस कमरे का ताला तोडकर कमरे में अलमारी में रखे हुए चांदी के पायजेब और 38,000 रूपये रोकड चोरी कर ले जाना वारदात नम्बर 04:- आज से करीब एक महीने पहले दिन के समय मुंगाना गांव में

सुने मकान के पीछे से चढ कर छत से मकान के अन्दर घुस कमरे का ताला तोड कर कमरे के बेड की ड्रोवर में रखे हुए चांदी के पायजेब और 60,000 रूपये नकद चोरी कर ले जाना।

वारदात नम्बर 05:- आज से करीब बीस दिन पहले कस्बा सिंहपुर में दिन के समय सुने मकान का तोला तोडकर कमरे की आलमारी में रखे हुए सोने के चार मादलिये, सोने की दो रामनामी, सोने का मंगल सूत्र, चांदी के पायजेब, बिछुडीयां, अंगूठीयां चोरी कर ले जाना।

वारदात नम्बर 06:- आज से करीब दस दिन पहले कस्बा सिंहपुर में दिन के समय सुने मकान के बाहर लगा हुआ ताला तोड अन्दर घुस कमरे का ताला तोड कमरे में रखी हुई आलमारी से चांदी का एक कन्दौरा, चांदी की पायजेब व चांदी की अंगुठी एवं बिछुडीयां

चोरी कर ले जाना।

वारदात नम्बर 07: आज से करीब पांच-छः दिन पहले जाशमा गांव में दिन के

समय सुने मकान के पीछे पुराने स्कूल से उपर चढ कर मकान की छत पर चढ़ कर मकान के अन्दर घुस कमरे का ताला तोड कर कमरे में रखी हुई आलमारी से सोने के एक जोडी कान के टॉप्स, सोने के झुमके, सोने की एक रामनामी, सोने का एक मादलिया, साने की एक नथ, चांदी की बिछूडीयां, चांदी का एक कन्दौरा, चांदी की पायजेब चोरी कर ले जाना।

-: गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. श्री छगनलाल पिता श्री उदयराम जाति तेली उम्र 27 साल निवासी कांकरवा थाना भूपालसागर जिला चित्तौडगढ (राज.)

गठित टीम जिनकी वारदात खोलने में सराहनीय भूमिका रही :-

01 सुनील शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ

02 तुलसीराम उप निरीक्षक पुलिस थाना कपासन

03 उदयलाल सहायक उप. निरीक्षक पुलिस थाना कपासन

04 रामावतार कानि. साईबर सैल चित्तौडगढ

05 जितेन्द्र कानि. पुलिस थाना कपासन

06 लक्ष्मण कानि. पुलिस थाना कपासन

07 बिरमाराम कानि. पुलिस थाना कपासन

08 देवीलाल कानि. पुलिस थाना कपासन

09 दुर्गेश कानि. चोरी निरोधक टीम चित्तौडगढ

10 पदम कानि. चोरी निरोधक टीम चित्तौडगढ

नोट :- उक्त पुरी वारदात को ट्रेस करने से लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी तक कानि. जितेन्द्र गुर्जर आसूचना अधिकारी पुलिस थाना कपासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही

* 33 KV विद्युत लाईन के चुराये तारों को खरीदने वाले अभियुक्त को किया गिरफतार चुराये तारों को छुपाने वाले को नामजद कर विद...
07/10/2026

* 33 KV विद्युत लाईन के चुराये तारों को खरीदने वाले अभियुक्त को किया गिरफतार चुराये तारों को छुपाने वाले को नामजद कर विद्युत लाईन के तार एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन को किया बरामद

प्रार्थी श्री गोविन्द पिता सुरेश धाकड निवासी रावतपुरा थाना जलोदा जागीर प्रतापगढ हाल कनिष्ठ अभियन्ता एवीवीएनएल बडीसादडी ने दिनांक 28.08.2026 को उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई हेतु संपूर्ण क्षेत्र में 33 केवी लाइनें खींची हुई है दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में 33 केवी पारसोली लाईन पर बड़ीसादड़ी रेलवे पुलिया से लक्ष्मीपुरा रोड़ तक अज्ञात चोरों द्वारा लाइन का तार चोरी कर लिया है जिससे विद्युत विभाग को 250200 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है साथ ही विद्युत आपूर्ति में भी परेशानी हो रही है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या प्र.स. 213/2026 धारा 303 (2), 324(3) बीएनएस व धारा 136 विद्युत एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव आई.पी.एस के आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ श्रीमान गजेन्द्र सिंह आर.पी.एस. के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह आर.पी.एस. के सुपरविजन में विद्युत लाईन के खम्भों से चुराये तारों को खरीदने वाले वाछिंत अनुियक्त सांवरलाल को गिरफतार करने हेतु थानाधिकारी बडीसादडी श्री भगवानलाल पु०नि० के नेतृत्व में श्री लीलाराम स.उ.नि. मय जाप्ता की टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी सहायता से वाछिंत अभियुक्त के ठिकानों का पता लगाया जाकर वाछित अभियुक्त की तलाश बांसी,, धरियावाद, लसाडीया एवं सलूम्बर में की जाकर वाछिंत अभियुक्त सांवरलाल पिता अमरलाल मीणा निवासी पायरो का खेडा पुलिस थाना बडीसादडी जिला-चितौडगढ़ को गिरफतार किया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में अभियुक्तगण शोकिन, विक्रम, शिवसिंह मीणा, नरेश मीणा एवं सावरिया सिंह मीणा को गिरफतार किया जाकर बाद अनुसंधान जे.सी. करवाया गया था। प्रकरण हाजा में चुराये तारों को छुपाने वाले को नामजद कर 33 केवी विद्युत लाईन के तारों को गाँव सवना पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर से बरामद किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

गिरफतार आरोपी का नामः-

सांवरलाल मीणा पिता अमरलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी पायरो का खेडा पुलिस थाना बडीसादडी जिला-चितौडगढ

पुलिस टीमः 01. श्री लीलाराम स.उ.नि..

02. श्री दिनेश कुमार कानि. न. 1700,

03. श्री ओमप्रकाश कानि. न. 607

04. श्री सुनिल राज कानि. न. 642,

05. श्री राकेश कुमार कानि. न. 389

*पुलिस थाना कपासन की तीन अलग-अलग बड़ी कार्यवाहियां**एनडीपीएस के  प्रकरण में फरार सप्लायर गिरफ्तार, अवैध बजरी से भरे दो ट...
06/10/2026

*पुलिस थाना कपासन की तीन अलग-अलग बड़ी कार्यवाहियां*

*एनडीपीएस के प्रकरण में फरार सप्लायर गिरफ्तार, अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त तथा भैंस के बछड़े की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर रील बनाने वाला आरोपी तलवार सहित गिरफ्तार*

#चित्तौड़गढ़ 06 अक्टूबर 2026। पुलिस थाना कपासन द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के पुराने मामले में फरार सप्लायर को गिरफ्तार, अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त तथा भैंस के बछड़े की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार किया गया।

*1 ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत एनडीपीएस के पुराने मामले में फरार सप्लायर गिरफ्तार*
दिनांक 30.07.2025 को पुलिस थाना कपासन द्वारा नाकाबंदी के दौरान 58.1 ग्राम अवैध एमडीएमए मौली पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान उक्त मादक पदार्थ के सप्लायर आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट में चालान पेश किया गया। उक्त प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ का सप्लायर फरार आरोपी फरदीन खान पठान पिता शाहनवाज उर्फ बबलू खान पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ को पुलिस थाना कपासन की टीम ने दिनांक 05.10.2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उससे अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।

*2 अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*
दिनांक 06.10.2026 को पुलिस थाना कपासन की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को डिटेन कर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए गए।
आरोपी प्रकाश पिता भगवान , जाति भील, निवासी गिलूण्ड, थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद एवं भैरू पिता किशन , जाति भील, निवासी तुर्किया खुर्द, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग की टीम को सुपुर्द किए गए।

*3.भैंस के बछड़े की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर रील वायरल करने वाला आरोपी तलवार सहित गिरफ्तार*
दिनांक 05.10.2026 को पुलिस थाना कपासन की टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (रील) वायरल होता हुआ दिखाई दिया, जिसमें एक युवक धारदार तलवार से भैंस के बछड़े की गर्दन पर वार करता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई देने वाले आरोपी की पहचान कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार जब्त की गई तथा आरोपी लखमा पिता रामचन्द्र, जाति बागरिया, उम्र 39 वर्ष, निवासी गौराजी का निबाहेड़ा, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कपासन पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस थाना कपासन द्वारा तीनों प्रकरणों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है।

*पुलिस थाना मंगलवाड़ की दो अलग-अलग  कार्रवाई**अवैध एमडीएमए ड्रग्स के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं अवैध धारदार चाकू रखने ...
06/10/2026

*पुलिस थाना मंगलवाड़ की दो अलग-अलग कार्रवाई*

*अवैध एमडीएमए ड्रग्स के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं अवैध धारदार चाकू रखने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

#चित्तौड़गढ़, 06 अक्टूबर 2026।
पुलिस थाना मंगलवाड़ द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं। इन कार्रवाइयों में 11.70 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद कर एक अभियुक्त तथा अवैध धारदार चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*पहली कार्रवाई – 11.70 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

05 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना मंगलवाड़ पुलिस टीम द्वारा सर्कल गश्त के दौरान उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जाने वाले हाईवे से नांगावली की तरफ जाने वाले डामर रास्ते पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देखकर एक व्यक्ति खेतों एवं जंगल की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित नाथ पुत्र नक्षत्रमल, उम्र 26 वर्ष, निवासी नांगावली, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मिथाईलीनडाईऑक्सी मेथेम्फेटामाइन (एमडीएमए) ड्रग्स वजन 11.70 ग्राम बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया तथा एमडीएमए ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम:-थानाधिकारी भवानीशंकर,
कांस्टेबल श्रीभान सिंह,राकेश कुमार,टंवर सिंह, उम्मेद सिंह।
*दूसरी कार्रवाई – अवैध धारदार चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस थाना मंगलवाड़ द्वारा सर्कल गश्त के दौरान एक व्यक्ति लोहे के धारदार चाकू से लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस जाप्ते को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोककर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल खान पुत्र राजू खां जी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सादलखेड़ा, थाना निकुंभ, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में लाइसेंस/अनुज्ञापत्र के बारे में पूछने पर आरोपी ने कोई लाइसेंस होना नहीं बताया। अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू रखकर लोगों में भय पैदा करने पर चाकू को जब्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस टीम:-थानाधिकारी भवानीशंकर, एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल जमनालाल,
रामनारायण

*पुलिस थाना शम्भूपुरा की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही।**25 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी ग...
06/10/2026

*पुलिस थाना शम्भूपुरा की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही।*
*25 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।*

#चित्तौड़गढ़, 06 October 2026|
शम्भूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं वृताधिकारी भदेसर विनोद कुमार आरपीएस के निकटतम पर्यवेक्षण में गुरुवार को थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना मय जाप्ता के द्वारा निम्बाहेड़ा चित्तौड़ हाईवे पर दौराने गस्त दो लड़कों को डिटेन कर उनके कब्जे से बैगों में कुल 25 किलो 120 ग्राम अवैध अफ़ीम डोडा चूरा पिसा हुआ बरामद किया व नियमानुसार गिरफ्तार किया । प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं ।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अश्विनी विश्नोई पुत्र जगदीश विश्नोई उम्र 38 साल निवासी गिलवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़
2. ⁠हरदीप बरार पिता श्री नाथा सिंह उम्र 20 साल निवासी बसीर थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ ।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:-
1. धर्मराज मीना एसआई थानाधिकारी शंभुपुरा
2. ⁠महावीर एएसआई
3. ⁠सतवीर कानी
4. ⁠रामकिशन
5. ⁠रतन
6. ⁠महेंद्र नैन।

*डीएसटी एवं पुलिस थाना बिजयपुर की संयुक्त बड़ी कार्यवाही**लोडिंग टेम्पो से 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त* #...
06/10/2026

*डीएसटी एवं पुलिस थाना बिजयपुर की संयुक्त बड़ी कार्यवाही*

*लोडिंग टेम्पो से 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त*

#चित्तौड़गढ़ ,06 अक्टूबर 2026। जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना बिजयपुर की संयुक्त टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए गेहूं की आड़ में अवैध अफीम डोडाचूरा का परिवहन कर रहे लोडिंग टेम्पो को जब्त कर 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान लोडिंग टेम्पो में प्लास्टिक के 25 कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडाचूरा तथा 07 कट्टों में गेहूं पाया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में मंगलवार को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता के थाने से रवाना हो बावडी खेडा पहुँच राजपुरीया तिराहा पर नाकाबन्दी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी एक लोडिंग टेम्पो आया जो नाकाबन्दी तोडकर तेजगति से बस्सी की तरफ भागा। जिसका मन थानाधिकारी मय जाप्ता के द्वारा पीछा किया तो करीब 500 मीटर की दुरी पर टेम्पो तेज गति से होने से रोड पर ही पलटी खा गया। जिसका चालक उतकर भागने में सफल हो गया। टैम्पो में दौराने तलाशी प्लास्टिक के 25 कटटे अवैध अफीम डोडाचुरा के भरे हुये पाये एवं 07 कटटे गेहूँ के भरे हुये पाये। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये लोडिंग टेम्पो में मिले 25 प्लास्टिक के कट्टों अवैध अफीम डोडाचूरा का कुल वजन 574 किलो 800 ग्राम हुआ। उक्त मारूती सुजूकी टेम्पो में अवैध अफीम डोडाचूरा भर कर अपने कब्जे मे रखकर परिवहन कर ले जाना पाया जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित होना पाया जाने से अवैध अफीम डोडाचूरा व वाहन लोंडिंग टेम्पो को जरिये फर्द जब्त किया जाकर टेम्पो चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम का भी सहयोग रहा है।

*पुलिस थाना बेगूं एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई**99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार जब्त* #दिनांक ...
06/10/2026

*पुलिस थाना बेगूं एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई*
*99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार जब्त*

#दिनांक 06 अक्टूबर 2026 । एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बेगूं एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम ने 99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार को जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किए जाने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत, पुलिस उपअधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू चम्पाराम के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा डीएसटी की सूचना पर मंगलवार को एन.एच. 27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई ईको कार को जब्त किया हैं। पुलिस द्वारा नाकाबन्दी के दौरान डोडाचूरा से भरी ईको कार का पीछा करने पर कार चालक कार छोडकर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।
पुलिस टीम थाना बेगू:-
एसआई सीताराम, कांस्टेबल रमेश,
रणवीर, कुंजबिहारी ,चालक राजेंन्द्र।
डीएसटी :- हैड कानि भूपेन्द्रसिह,
राजदीप सिंह, कांस्टेबल दीपक,
विजय, विक्रम,दुर्गाराम।

06/10/2026
*साइबर अलर्ट: ऑनलाइन 'वेडिंग कार्ड' के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* °  शादी के स...
06/10/2026

*साइबर अलर्ट: ऑनलाइन 'वेडिंग कार्ड' के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी*
° शादी के सीजन में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर शादी के कार्ड, होटल वेन्यू या प्री-वेडिंग वीडियो के नाम से भेजी जा रही हैं खतरनाक एपीके फाइलें व फिशिंग लिंक
° अनजान एप और फर्जी लिंक खोलते ही हैक हो सकता है मोबाइल

जयपुर, 5 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम विंग आर4सी द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने ऑनलाइन वेडिंग कार्ड के नाम पर होने वाली संभावित साइबर ठगी को लेकर आमजन को सतर्क किया है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि वेडिंग सीजन में साइबर ठग लोगों की खुशी और भावनाओं का फायदा उठाकर व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी शादी के निमंत्रण, होटल का पता, वेडिंग कार्ड अथवा प्री-वेडिंग फोटो-वीडियो के नाम पर संदिग्ध फाइल या लिंक भेज सकते हैं। इनके जरिए मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर व्यक्तिगत जानकारी, एसएमएस/ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा चोरी किया जा सकता है।
*शादी का कार्ड है, जरूर देखना... और एक क्लिक से शुरू हो सकता है खेल*
साइबर ठग व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहते हैं कि “आपका हार्दिक स्वागत है, हमारी शादी का कार्ड और होटल का पता भेजा है” या “प्री-वेडिंग की फोटो और वीडियो हैं, जरूर देखना।” इसके साथ एपीके एक्सटेंशन वाली फाइल भेजी जा सकती है।
साइबर क्राइम शाखा ने स्पष्ट किया है कि शादी का कार्ड, फोटो या वीडियो देखने के लिए एपीके फाइल डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती। सामान्यतः कार्ड पीडीएफ, जेपीजी/पीएनजी इमेज अथवा चैट में साझा किए जा सकते हैं। इसलिए ऐसी संदिग्ध एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करें।
*फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजकर भी बनाया जा सकता है निशाना*
कई मामलों में साइबर ठग फाइल के स्थान पर फिशिंग लिंक भेज सकते हैं। लिंक शादी के निमंत्रण, होटल बुकिंग या वेडिंग कार्ड देखने के नाम पर बनाया जाता है। लिंक खोलने पर फर्जी वेबसाइट मोबाइल नंबर, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण भरने के लिए कह सकती है। कुछ मामलों में संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराने का प्रयास भी किया जा सकता है।
*जान-पहचान वाले के नंबर से आए मैसेज पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें*
साइबर ठग किसी परिचित का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर उसके नाम से मैसेज भेज सकते हैं जैसे “भाई, शादी का कार्ड भेजा है, देखकर बताओ वेन्यू सही है या नहीं? मैं जल्दी में हूं।” परिचित के नंबर से संदेश आने के कारण व्यक्ति बिना सत्यापन किए लिंक या फाइल खोल सकता है।
ऐसे में साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद निजी फोटो, कॉन्टैक्ट, पासवर्ड, एसएमएस और अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं। संक्रमित मोबाइल से संबंधित व्यक्ति के संपर्कों को भी इसी तरह के संदिग्ध संदेश भेजे जा सकते हैं।
*बचाव के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान*
~ शादी का कार्ड या फोटो देखने के लिए एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
~ मोबाइल में ‘इंस्टॉल अननोन ऐप्स’ या ‘अननोन सोर्सेज’ विकल्प बंद रखें।
~ परिचित या रिश्तेदार के नंबर से संदिग्ध लिंक/फाइल आए तो कॉल करके पहले पुष्टि जरूर करें।
~ अनजान लिंक पर क्लिक कर मोबाइल नंबर, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी दर्ज न करें।
~ यदि गलती से संदिग्ध ऐप डाउनलोड हो गया है तो तुरंत इंटरनेट बंद या फोन फ्लाइट मोड पर करें, संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल करें और मोबाइल को विश्वसनीय सुरक्षा एप्लिकेशन से स्कैन करें।
~ आवश्यकता होने पर एम-कवच 2 या ई-स्कैन बॉट रिमूवल टूल जैसे विश्वसनीय मोबाइल सुरक्षा टूल का उपयोग किया जा सकता है।
*ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत*
राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने या ठगी का प्रयास होने पर बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने/साइबर पुलिस स्टेशन में सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Address

Chittaurgarh
312001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chittorgarh police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chittorgarh police:

Shortcuts

Share