29/09/2026
देशभर के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) उत्पादों की पहचान, बाजार पहुंच एवं दृश्यता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा 7 से 11 अक्टूबर, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी-सह-विक्रय कार्यक्रम ’’भारत ओडीओपी संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान के समन्वय से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 38 चयनित ओडीओपी उद्यम एवं कारीगर भाग लेंगे। राजस्थान की ओर से रत्न एवं आभूषण, मार्बल एवं स्टोन, हस्तशिल्प एवं लकड़ी उत्पाद, वस्त्र एवं परिधान, खाद्य एवं कृषि प्रसंस्कृत उत्पाद सहित विभिन्न जिला-विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान