BJP Churu Assembly
Official Account Of BJP Churu Assembly.
23/03/2024
लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने तारानगर व सादुलपुर में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ की बैठक ली।
BJP Rajasthan
21/03/2024
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सुजानगढ़ में जिलाध्यक्ष श्री बंसत शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो की बैठक ली ।
जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने कई कार्यकर्ता को सदस्यता ग्रहण करवाई तथा श्री बाबूलाल कुलदीप का अभिनंदन किया।
मण्डल अध्यक्ष भागीरथ करवा ने कहा हमें नामांकन सभा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकताओ को चूरु चलना है।
प्रधान सन्तोष मेघवाल ने कहा हमे चूरु लोकसभा में कमल का फूल खिलाना हैं।
पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल ने भी संबोधित किया।
मण्डल अध्यक्ष भागीरथ करवा,खेमाराम मेघवाल, बिदासर प्रधान संतोष मेघवाल ,नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच महामंत्री नरेंद्र भाटी, प्रकाश भार्गव, लीलाधर खंडेलवाल, सीताराम बोबरीया, आईटी सेल संयोजक मुरारी खंडेलवाल, अमरचंद सेन, प्रदीप सिंह राठौड़, मिडिया प्रभारी बसत दाधीच, तनसुख प्रजापत, अरुण तिवारी,मनोज पारीक,प्रेम स्वामी,विजय चौहान,बुद्धि प्रकाश सोनी, मनीष दाधीच, गणेश मंडावरिया, पंकज घासोलिया,अरविंद झाझडिया सुरेश कुमार शोभा कंवर,मनीष गोढडिया,हिमांशु भाटी,महेश जोशी,शर्मिला सोनी संपतकुमार पथानिया, दीपक बागड़ा, बजरंग सिंह शेखावत, मदन लाल गुलरिया,डूंगरम मेघवाल सांवरमल,गोपाल कृष्ण भीकमचंद जोशी, अशोक कुमार कुमार, राहुल प्रजापत,राम गोपाल बागड़ा, बजरंग सिंह, राजकुमार बोहरा, मालाराम सियाग , नारायण प्रजापत, ओमप्रकाश, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan
CP Joshi
17/03/2024
आज देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अपार जनसैलाब के बीच सादुलपुर में चुनाव कार्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।
उक्त कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी, चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण जी, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां जी, पूर्व विधायक रतनगढ़ अभिनेष जी महर्षि, जिला प्रमुख चूरू श्रीमती वंदना आर्य जी, भाजपा चूरू लोकसभा संयोजक ओम सारस्वत,लोकसभा विस्तारक प्रेम मंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चूरू ओमप्रकाश खीचड़ जी, भाजपा नेत्री श्रीमती सुमित्रा पूनिया,पंचायत समिति प्रधान श्रीमती विनोद देवी जी, पंचायत समिति उपप्रधान श्री रामफल लंबोरिया, राजगढ़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर मरोदिया,
वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश पूनिया,दलीप जी पूनिया, चंद्राराम जी गुरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, कौशल पूनिया, रामपाल लंबोरिया, महावीर पुनिया,मुकेश चौधरी,प्रवीण पचार आदि नेताओं ने सम्बोधित किया ।
सभी ने एक बार फिर से मोदी सरकार को लाने का संकल्प लिया है।
#केन्द्र_में_नरेन्द्र_चूरू_में_देवेन्द्र
ी_बार_400_पार
#मोदी_का_परिवार
#चूरू_लोकसभा
16/03/2024
विश्वकर्मा विकास बोर्ड का हुआ गठन, श्री राम गोपाल जी सुथार बने अध्यक्ष
16/03/2024
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में...
राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव
4 जून को होगी मतगणना
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
1 फ़ेज़ -19 अप्रेल
2 फ़ेज़ - 26 अप्रेल
3 फ़ेज़ - 7 मई
4 फ़ेज़ - 13 मई
5 फ़ेज़- 20 मई
6 फ़ेज़- 25 मई
7 फ़ेज़- 1 जून
4 जून को आएँगे नतीजे
16/03/2024
बोर्ड-आयोग में नियुक्तियां...
16/03/2024
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अपने प्रिय परिवारजनों के लिए पत्र -
15/03/2024
तारानगर भाजपा नेता महावीर पूनिया ने आज चूरू लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री देवेन्द्र झाझडिया जी के समर्थन में पार्टी पधाधिकारियो के साथ जिले के सबसे बड़े गांव साहवा के विभिन्न वार्डो में कार्यकताओं के साथ जनसम्पर्क किया।इस अवसर श्री पूनिया ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याण कारी नितीयों के कारण आज भारत विकसित होने की ओर अग्रसर है,विश्व में अपनी अमिट छाप छोड़ी है देश कि अर्थव्यवस्था मजबुत हुई।हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित राजस्थान की तर्ज़ पर काम कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश की तीसरी बार बागडोर सौंपकर एक नए विकसित भारत का निर्माण करे।आइए इस लोकतन्त्र के महापर्व पर हम सब मिलकर चूरु लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्री देवेन्द्र झाझड़िया ज़ी को विजियी बनाये॥
BJP Rajasthan
14/03/2024
देव दर्शन कार्यक्रम के तहत चूरू लोकसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी श्रीमान देवेंद्र जी झाझरिया के परसनेऊ दादाजी बालाजी मंदिर में पधारने पर परसनेऊ मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया।
BJP Rajasthan
14/03/2024
विधायक सहारण ने इन्टरेक्टिव बोर्ड का किया शुभारंभ
राजकीय पारख बालिका उमावि में विधायक हरलाल सहारण ने इन्टरेक्टिव बोर्ड का शुभारंभ किया गया। इन्टरे विटव बोर्ड भामाशाह कोलकाता प्रवासी मंजू सराफ रतनगढ़ ने विद्यालय में प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाह महेन्द्र पारख व संस्था प्रधान चन्द्रकला ने विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात् मेहमानों का माल्यार्पण व शॉल ओढाकर स्वागत किया गया। इन्टरेक्टिव बोर्ड से पढ़ाई करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक सहारण ने कहा कि बालिकाओं को अच्छी पढ़ाई करके विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए ताकि विद्यालय का नाम हो। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा ने किया।
BJP Rajasthan
14/03/2024
प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरीया का किया सम्मान
लुगरिया निवास में दलित नेता सीताराम लुगरिया को भाजपा मोर्चा का पुनः प्रदेश मंत्री बनाया, इसके उपलक्ष में संत कबीर शिक्षा समिति, चूरू द्वारा स्वागत समारोह रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर की गई।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया को साफा एवं माला पहनाकर बाबा साहब का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने संबोधित करते हुए लुगरिया को बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव में तन मन धन से लगकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने की अपील की। हरलाल सारण ने कस्वां पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल कस्वां ने कहा भाजपा सामंतवादी नेताओं कि पार्टी हैं। राहुल कस्वां राहुल गाँधी कि पार्टी ज्वाइन कर पप्पू बन गया। किसान का असली बेटा तो देवेंद्र झाझड़िया हैं जो आज भी खेतों में काम करता हैं। खुद को किसान कहने वाला सांसद राहुल कस्वां ने कई किसान नेताओं को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।भाजपा चूरू जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने करमा परिवार को अवसरवादी बताते हुए कहा की जो परिवार 14 बार टिकट से संतुष्ट नहीं हो सका वह और कैसे संतुष्ट होगा। नगर परिषद चुरु के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सीताराम लुगरिया पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है और भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा मौका देती है। संत कबीर शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बावलिया ने कहा कि सीताराम लुगरिया हमारे समाज की बुलंद आवाज है, हम सभी समाज बंधु मिलकर सीताराम को मजबूत करने का काम करेंगे, ताकि आने वाले समय में लुगरिया को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे। कबीर शिक्षा समिति के मुख्य सचिव गुरु धानका ने सभा को सम्बोधित करतें हुए कहा कि दलितों कि मुखर आवाज सीताराम लुगरिया पुनः प्रदेश मंत्री बनने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सम्बोधित करतें हुए आये हुए सभी अतिथियों एवं नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा ही दलित हितेषी हैं, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों के साथ कुठाराघात ही किया हैं और हमेशा दलितों को पीछे धकलेने का कार्य कांग्रेस ने किया हैं इसीलिए कांग्रेस धीरे धीरे अस्त होती जा रही हैं। इस अवसर पर गोविन्द इंदौरा, सुमेरमल धानका, पवन बागड़ी, प्रभुराम लिल्की आदि ने अपना सम्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बावलिया ने किया। इस अवसर पर हरिराम चोपड़ा, साँवरमल सैनी,सूरजभान, संतलाल फ्रंड, मनरूप होटला, मुकेश दगल, प्रेमराज ढाना, रविंद्र, संजय खन्ना, प्रदीप खन्ना, राजेंद्र जसरासर, प्रताप जसरासर, विजय घासला, महावीर धानक, घरशीराम, सुरेंद्र ढाका, खादिम काजी, पितराम मेघवाल, अनीश लुगरिया, नन्दलाल इंदौरा,साँवरमल निनानिया, दारासिंह, राकेश लुगरिया,बृजेश किराड़ मोहरसिंह सरपंच, धर्मवीर खारिया, सलीम गौरी, छोटुराम मेघवाल, दिलशाद खान, फरियाद, रमजान, राजकुमार बारूपाल, परमेश्वर, गोविन्द लुगरिया, भागीरथ, मूलचंद प्रजापत, श्योंप्रसाद राव, लक्ष्मण राम, बनवारी, अमरसिंह, मोहरसिंह खरोड़, कुर्सीद अहमद, राजकुमार बावलिया, विकास खन्ना लिल्की ,निरंजन धानका, लिच्छूराम लुगरिया, अशोक लुगरिया, सुरेंद्र लूटाना, राकेश लुगरिया आदि लोगों उपस्थित रहें।
BJP Rajasthan
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Churu
331001
