Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur

Directions

Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur, Public & Government Service, Station Road Dalsinghsarai Near C H School, Dalsingh Sarai.

आज दिनांक 06.11.2026 को आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 के मद्देनजर श्री किशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसर...
06/11/2026

आज दिनांक 06.11.2026 को आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 के मद्देनजर श्री किशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय एवं श्री अभिसार कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दलसिंहसराय द्वारा संयुक्त रूप से नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर पर्व से ही साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर परिषद, दलसिंहसराय छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur
Nitish Mishra
Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

29/10/2026

दिपावली एवं छठ महापर्व 2026 के मद्देनजर नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्रान्तर्गत अधिष्ठापित खराब पडे़ स्ट्रीट लाईटों की मरम्ममति विशेष अभियान के तहत की जा रही है।

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
Nitish Mishra
CMO Bihar

दुर्गा पूजा को देखते हुए बलान नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा विशेष ...
22/10/2026

दुर्गा पूजा को देखते हुए बलान नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा विशेष स्वच्छता पहल की गई।

अपशिष्ट प्रबंधन: नदी में अपशिष्ट प्रवाहित होने से रोकने के लिए पूर्व से ही जाल की व्यवस्था की गई।

स्वच्छता अभियान: विसर्जन के उपरांत नदी में फैले अपशिष्ट को हटाकर साफ-सफाई की गई। अब हमारी बारी, हमारी जिम्मेदारी!

बलान नदी केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारे शहर की प्राकृतिक धरोहर और हमारी साझा विरासत है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का सामूहिक कर्तव्य है।

नगर परिषद दलसिंहसराय समस्त नगरवासियों से अपील करती है कि—

नदी एवं उसके आसपास कूड़ा-कचरा या पूजन सामग्री न फेंकें।
धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लें।
दूसरों को भी नदी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar

नगर परिषद दलसिंहसराय के क्षेत्राधिकार अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के समीप स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु साफ-सफाई ...
22/10/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय के क्षेत्राधिकार अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के समीप स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु साफ-सफाई कराते हुए कूड़ा-कचरा का उठाव किया गया।

नगर परिषद दलसिंहसराय का निरंतर प्रयास है कि त्योहारों के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त रखा जाए।

स्वच्छ दलसिंहसराय, स्वस्‍थ दलसिंहसराय !
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन- दलसिंहसराय, 07 अक्...
08/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन-

दलसिंहसराय, 07 अक्टूबर 2026।

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज नगर परिषद, दलसिंहसराय एवं R. B. कॉलेज, दलसिंहसराय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला-कौशल एवं सामाजिक सरोकारों को रंगों और कलाकृतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छ-सुंदर दलसिंहसराय के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं प्रतिभा के सम्मानस्वरूप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

युवाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर परिषद, दलसिंहसराय एवं R. B. कॉलेज के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
“कला से जागरूकता, वृक्षों से हरियाली और जनभागीदारी से विकसित दलसिंहसराय।

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

आवश्यक सूचनासर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से संबंधित किसी भी प्रकार के दावा/आपत्ति दर्...
03/10/2026

आवश्यक सूचना

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से संबंधित किसी भी प्रकार के दावा/आपत्ति दर्ज कराने हेतु आमजन के लिए निम्नलिखित QR Code एवं लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है।

अतः संबंधित लाभुक/आवेदक निर्धारित QR Code को स्कैन कर अथवा उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना दावा/आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfi5N9Mk3g4yd14wt4PWJTKB4G5CGkjH8YxqwCCC0kcI0cgHg/viewform?usp=header

Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
District Administration, Samastipur

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्राधिकार अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण क...
03/10/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्राधिकार अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय परिसर सफाई एवं स्वच्छता शपथ लिया गया।        ...
02/10/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय परिसर सफाई एवं स्वच्छता शपथ लिया गया।

नगर परिषद दलसिंहसराय में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और इंटरमीडिएट डंपिंग स्टेशन के निर्माण हेतु कार्यपालक पदाधिका...
02/10/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और इंटरमीडिएट डंपिंग स्टेशन के निर्माण हेतु कार्यपालक पदाधिकारी श्री अभिसार कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी श्री आयुष कुमार द्वारा प्रस्तावित भूमि का निरक्षण किया गया।


Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाईट से संबंधित किए गए शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया 👍👍Urban Develop...
01/10/2026

नगर परिषद दलसिंहसराय क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाईट से संबंधित किए गए शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया 👍👍
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
District Administration, Samastipur

Address

Station Road Dalsinghsarai Near C H School
Dalsingh Sarai
848114

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Parishad Dalsinghsarai, Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services


Other Public & Government Services in Dalsingh Sarai

Show All