Jai Prakash Janta Dal Jharkhand

Jai Prakash Janta Dal Jharkhand

Share

The only organization that provides platform sharing common views in synchronisation with the thoughts and and actions of Lok Nayak Jai Prakash Narayan.

Come join us for the change you wish to see in the society and the nation.

राजनीतकि पार्टियां सामाजिक कार्य पर भी करें अपने फंड का इस्तेमाल : पंकज सहाय - Sanchar Times 08/09/2024

जयप्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

जयप्रकाश जनता दल के अध्यक्ष पंकज सहाय ने झारखंड में समाजिक उत्थान पर ज़ोर देते हुए पीएसआर फंड यानी पॉलिटिकल सोशल रिस्पोंसबिलिटी फंड की अवधारणा रखी। जिसमें उन्होंने देश के सभी राजनीतिक पार्टियों से आहवान किया कि सभी राजनीतिक पार्टयिां अपने फंड से कुछ प्रतिशत पैसा समाजिक कार्यों में लगायें और खुद उसका ऑडिट करें। इस तरह से उनका समाज के प्रति सीधे तौर पर भागीदारी सुनिश्चित होगी।

राजनीतकि पार्टियां सामाजिक कार्य पर भी करें अपने फंड का इस्तेमाल : पंकज सहाय - Sanchar Times झारखण्ड, राष्ट्रीय राजनीतकि पार्टियां सामाजिक कार्य पर भी करें अपने फंड का इस्तेमाल : पंकज सहाय September 8, 2024September 8, 2024 Spread the lo...

03/04/2024

पार्टी अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों की दी बधाई

नई दिल्ली (संचार टाइम्स.न्यूज)। जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 3 मार्च 2024 को दिल्ली के हिमाचल भवन में संपन्न हुआ था। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने अलग-अलग राज्यों से पहुंचे अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नई कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा की थी जिसको प्रारूप दिया गया।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारिया जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावों की तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच जेपीजेडी ने अपने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अन्य कई पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

इनको दी गई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शशिकांत सिंह, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश वर्मा, पंडित अनिल कुमार, प्रमोद शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार। इसके अलावा कई प्रदेशों को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई।

राष्ट्रीय महासचिव पूनम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग आशा मोहिनी और रंजीत परमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी को बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जेपीजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचार अभियान में लगने और जिनकों पार्टी चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है उनको शुभकामनाएं दीं।
Pankaj Sahay Jai Prakash Janta Dal Jharkhand Jai Prakash Janta Dal - Central Office Bimlesh Kumar Yadav Shyam Bihari Rai

JPJD finalises preparations for LS polls during its national convention | Politics 10/03/2024

https://www.devdiscourse.com/article/politics/2853638-jpjd-finalises-preparations-for-ls-polls-during-its-national-convention

JPJD finalises preparations for LS polls during its national convention | Politics The national convention of the Jai Prakash Janata Dal JPJD took place in Delhi, where preparations for the Lok Sabha elections were finalised, party officials said on Saturday.In the convention that was held on March 3, the party outlined its roadmap for the upcoming Lok Sabha elections and partys n...

Photos from Jai Prakash Janta Dal Jharkhand's post 02/11/2023

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंकज सहाय जी की गरिमामई उपस्थिति में संगठन विस्तार व सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करने संबंधी तमाम बिंदुओं पर मंथन करने के उपरान्त। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम बिहारी राय, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संजय किशोर सिंह, प्रदेश सचिव नरेंद्र दूबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव द्विवेदी, पलामू ईकाई के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविरंजन शुक्ल तथा मेदिनीनगर महानगर अध्यक्ष पंकज लोचन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

02/08/2023

30 जुलाई 2023 को रांची में पार्टी मीटिंग के दौरान, आगामी 28 अगस्त 2023 को रांची में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों पर विचार विमर्श करते हुए हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय जी ने पूरा विवरण लिया और अपने विचार और सुझाव भी साझा किए और सभी उपस्थित पार्टी सदस्यों द्वारा उन सुझावों का स्वागत किया गया

Photos from Jai Prakash Janta Dal Jharkhand's post 18/07/2023

झारखंड विधानसभा भवन के सभागार में आगामी 28/08/2023 से 29/08/2023 तक आयोजित होने वाले जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किए गए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के सभी कार्यक्रम को ग्यारह चरणों में संपन्न करने की योजना को दर्शाती हुई कार्यतालिका / कार्यक्रम सूची नीचे संलग्न है।

Photos from Jai Prakash Janta Dal Jharkhand's post 02/07/2023

आज दिनांक 02/07/2023 दिन रविवार को जयप्रकाश जनता दल की बैठक स्थानीय कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन व प्रबंधन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। उक्त बैठक की शुरुआत करते हुए जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम बिहारी राय ने कहा कि जल्द ही जयप्रकाश जनता दल के पलामू जिला ईकाई, युवा मोर्चा की ईकाई तथा मेदिनीनगर महानगर मंडल की ईकाई का गठन होगा जिससे संबंधित अगली बैठक आगामी 16/07/2023 को आयोजित होने वाली है। उन्होंने रांची जोकि राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम स्थल है वहां जिला ईकाई के गठन व राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी से संबंधित राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सहाय जी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की भी जानकारी दी। बैठक में उपस्थित पलामू जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा ने वित्तीय स्थिति का विषय उठाया और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने यथासंभव सहयोग किया। उक्त बैठक में जयप्रकाश जनता दल पलामू जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्र ने कर्मठ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। इस बैठक में जिला से आए राजन सिंह व अनुराग सिंह राहुल को जयप्रकाश जनता दल में शामिल कराया गया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव संजय किशोर सिंह, नरेंद्र कुमार दुबे, राजकुमार पाण्डेय, लातेहार जिलाध्यक्ष धनंजय प्रसाद सिंह, पलामू जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि रंजन शुक्ल, लातेहार से मुकेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jai Prakash Janta Dal Jharkhand Jai Prakash Janta Dal - Central Office Pankaj Sahay

01/07/2023

जयप्रकाश जनता दल के सभी पदाधिकारियों को सादर सूचित करना है कि जैसा कि आपको विदित है और विगत दिनांक 29/06/2023 दिन बृहस्पतिवार को हुई बैठक में ये तय किया गया था कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी से संबंधित अगली बैठक आगामी 02 जुलाई दिन रविवार को अर्थात कल होनी है। अतः इस सूचना को संज्ञान में रखते हुए कल उचित समय पर पहुंच कर बैठक को सफल बनाने में सहभागी बनें।

तिथि: 02/07/2023
दिन: रविवार
समय: 3:00 बजे अपराह्न
स्थान: स्थानीय ग्लोबल लीगल सोल्यूशन, जेलहाता, मेदिनीनगर, पलामू।

धन्यवाद
मीडिया प्रभारी
जयप्रकाश जनता दल
झारखंड प्रदेश

Jai Prakash Janta Dal - Central Office Pankaj Sahay

Photos from Jai Prakash Janta Dal Jharkhand's post 30/06/2023

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में सभी की भागीदारी आवश्यक: श्याम बिहारी राय।

कल विगत दिनांक 29/06/2023 दिन बृहस्पतिवार को जयप्रकाश जनता दल की बैठक स्थानीय कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें निम्नलिखित बातों पर चर्चा हुई।

1. राष्ट्रीय अधिवेशन का सफल आयोजन व कार्यान्वयन।
2. राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए समिति गठन
3. विभिन्न समितियों के गठन की रूपरेखा तैयार करना।
4. अगले सौ दिनों के लिए निश्चित टास्क का वितरण।
5. कर्मठ व होलटाइम कार्यकर्ताओं के टास्कफोर्स की गठन के लिए चर्चा
6. स्वागत समिति के गठन हेतु भागीदारी सुनिश्चित करना।
7. आयोजन व प्रबंधन समिति सदस्यों की सूची तैयार करना।
8. राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम से संबंधित प्रचार - प्रसार समिति के गठन हेतु चर्चा।
9. सभी बैठकों व चर्चाओं की समुचित रूपरेखा व मोनीटरिंग लौगबूक तैयार करना।

बैठक में विषय प्रवेश व स्वागत वक्तव्य जयप्रकाश जनता दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव द्विवेदी ने दिया। राष्ट्रीय महासचिव श्याम बिहारी राय ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन व कार्यान्वयन के संबंध में प्रस्तावित सभी समितियों के गठन की रूपरेखा तैयार करने हेतु सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव नरेंद्र कुमार दुबे, प्रांतीय सचिव संजय किशोर सिंह, मेदिनीनगर महानगर अध्यक्ष पंकज लोचन, लातेहार जिलाध्यक्ष धनंजय प्रसाद सिंह, डॉ सुमंत कुमार सिन्हा आदि कई लोग उपस्थित थे। जयप्रकाश जनता दल की अगली बैठक आगामी 02 जुलाई दिन रविवार को आयोजित होना निश्चित किया गया।

मीडिया प्रभारी
जयप्रकाश जनता दल
झारखंड प्रदेश।

Jai Prakash Janta Dal - Central Office Pankaj Sahay

28/06/2023

सूचना। 28/06/2023

जयप्रकाश जनता दल के तमाम सदस्यों, कार्यकर्ता वृंद, तथा सभी पदाधिकारियों को सादर सूचित करना है कि कल दिनांक 29/06/2023 दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय Global Legal Solutions, जेल हाता, मेदिनीनगर, पलामू, झारखंड के कार्यालय प्रांगण में जयप्रकाश जनता दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है जिसका मुख्य एजेंडा रांची विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाला पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन के पहलुओं से संबंधित है।

उक्त बैठक में सभी सदस्यों के विचारों एवं सहयोग की अपेक्षा है।

अतः आप सभी से निवेदन है कि कल दिनांक 29/06/2023 दिन बृहस्पतिवार को नीयत स्थान पर अपराह्न 3:00 बजे स-समय उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाने में सहभागी बनें।

मीडिया प्रभारी
जयप्रकाश जनता दल
झारखंड प्रदेश।

Want your business to be the top-listed Government Service in Daltonganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Near Mission School
Daltonganj
822101