DC Palamu

DC Palamu

Share

Official Fb page of DEO Cum DC Palamu.

Photos from DC Palamu's post 19/12/2025

पलामू समाहरणालय के सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया।प्रखंड के पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य,शिक्षा,आवास, खाद्यान्न की योजनाओं में एक भी योग लाभुक वंचित नहीं रहे इसे सुनिश्चित करने व योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा आम जनमानस को जागरुक करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Iprd Palamu

Photos from DC Palamu's post 03/12/2025

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों के रैली को रवाना किया।इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार के उपकरणों का वितरण किया गया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को सम्मानित भी किया गया।
Iprd Palamu

Photos from DC Palamu's post 26/11/2025

संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन

पलामू समाहरणालय परिसर में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर में विभिन्न पदाधिकारियों व कर्मियों संग संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।इस दौरान उपस्थित सभी ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न,समाजवादी,पंथ- निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्रीय की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया।
Iprd Palamu

Photos from DC Palamu's post 18/11/2025

आज अपने कार्यालय में अनुकंपा समिति की बैठक की।इस दौरान सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के 11 आश्रितों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया।वहीं चौकीदारी अनुकंपा के तहत 4 आश्रितों के आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
Iprd Palamu

Photos from DC Palamu's post 17/11/2025

समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर उनके द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान मुख्य रूप से लो बर्थ वेट,बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन सहित विभिन्न पैरामीटर्स की जानकारी ली।आगामी आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविर में पीवीटीजी समुदायों के बीच शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड का वितरण कराने पर बल दिया।
Iprd Palamu

Photos from DC Palamu's post 15/11/2025

झारखंड@25:अनंत संभावनाओं की ओर..
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
🎉

14/11/2025

झारखंड@25:अनंत संभावनाओं की ओर..झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पर JSLPS की ओर से आयोजित जतरा मेला में भाग लिया।सभी को खूब सुभकामनाएँ।
#झारखंडके25साल
#गौरवमयझारखंड
#समृद्धझारखंड
#ग्रामीणविकासविभाग


Photos from DC Palamu's post 13/11/2025

रक्तदान महादान:स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के तहत आज C.H.C चैनपुर में मैंने भी रक्तदान किया।आप सभी भी समय-समय पर रक्तदान ज़रूर करें।
🎉

Photos from DC Palamu's post 12/11/2025

झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष के उपलक्ष्य पर आज समाहरणालय परिसर में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा लगाये गये हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर राज्य के बच्चों को अनवरत शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया।
🎉

Photos from DC Palamu's post 10/11/2025

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2025 को लेकर 11 नवंबर 2025 को प्रातः8 बजे से "Run For Jharkhand" कार्यक्रम के तहत दौड़ का आयोजन पलामू समाहरणालय से जिला एथलेटिक्स स्टेडियम,मेदिनीनगर तक किया जाना है।इस कार्यक्रम में आप सभी लोग आमंत्रित हैं।
Iprd Palamu

08/11/2025

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पाटन का निरीक्षण किया।वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी पाटन के विभिन्न पीएचसी एवं आयुषमान आरोग्य मंदिर का जायज़ा लिया।मरीजों को किस स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है,का आकलन हेतु यह निरीक्षण किया गया।
Iprd Palamu

Want your business to be the top-listed Government Service in Daltonganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Daltonganj
822101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm