Govt. Model College, Damoh

Directions Website

Govt. Model College, Damoh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

12/06/2026
राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक योग शिविर का तृतीय दिवस संपन्नराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शासकी...
10/06/2026

राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक योग शिविर का तृतीय दिवस संपन्न

राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दमोह द्वारा आयोजित साप्ताहिक योग शिविर के अंतर्गत आज तृतीय दिवस का कार्यक्रम उत्साह एवं ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह साप्ताहिक योग शिविर राष्ट्रीय योग दिवस तक निरंतर संचालित किया जाएगा। योग शिविर में महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ नगर के समस्त नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता का हार्दिक स्वागत है।

"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक जीवन की आधारशिला है।"

🧘‍♂️ करें योग, रहें निरोग 🧘‍♀️









शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दमोह में राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभराष्ट्रीय योग दिवस क...
08/06/2026

शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दमोह में राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दमोह द्वारा दिनांक 08 जून 2026 से 13 जून 2026 तक एक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिविर के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय की योगिक साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री वर्षा वर्मा द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह साप्ताहिक योग शिविर आगामी दिनों में भी नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

09/05/2026
प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई।
07/05/2026

प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई।

कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित कर मार्गदर्शन दिया गया।
07/05/2026

कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित कर मार्गदर्शन दिया गया।

02/05/2026

स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ध्यान दें...

शैक्षणिक सत्र 2026-27

कॉलेज एडमिशन की पूरी जानकारी अब सीधे आपके फोन पर

आज ही डाउनलोड करें

ePravesh मोबाइल ऐप

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Inder Singh Parmar
Jansampark Madhya Pradesh

02/05/2026

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना...

▶️स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ

▶️ePravesh मोबाइल ऐप या ePravesh पोर्टल के माध्यम से करें पंजीयन

Address

Barpati Hills
Damoh
470661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Model College, Damoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share