Damoh Police

Call Directions Website Contact the organization

Damoh Police Official page of SP, Damoh.

व्हाट्सएप पर आ रही अनजान .apk फाइल से रहें सावधान! 🚨​साइबर ठग अब लोगों को लुभाने के लिए WhatsApp पर "फ्री रिचार्ज", "सरक...
04/10/2026

व्हाट्सएप पर आ रही अनजान .apk फाइल से रहें सावधान! 🚨
​साइबर ठग अब लोगों को लुभाने के लिए WhatsApp पर "फ्री रिचार्ज", "सरकारी योजना", या "लॉटरी" जैसे फर्जी दावों के साथ .apk फाइल भेज रहे हैं।
​⚠️ यह कोई साधारण फाइल नहीं, बल्कि खतरनाक मालवेयर/स्पाइवेयर हो सकती है, जो आपके फोन का निजी डेटा, फोटो, ओटीपी और बैंक खाते की जानकारी चुरा सकती है।
​🛡️ बचाव के लिए क्या करें?
✔️ अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी .apk फाइल या लिंक पर क्लिक न करें।
✔️ ऐप्स केवल Google Play Store या आधिकारिक सोर्स से ही डाउनलोड करें।
✔️ अपने व्हाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) हमेशा ऑन रखें।
✔️ यदि गलती से फाइल इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत ऐप अनइंस्टॉल करें या फोन को सुरक्षित डेटा बैकअप लेकर रीसेट करें।
​📞 किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत डायल करें: 1930 या नजदीकी पुलिस थाने/साइबर सेल में संपर्क करें।
​सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

तहसील ग्राउंड में दमोह पुलिस इलेवन और आयोजन समिति के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य खेल...
02/10/2026

तहसील ग्राउंड में दमोह पुलिस इलेवन और आयोजन समिति के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से नागरिकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुँचाना था।
​सफर छोटा हो या लंबा—दोपहिया वाहन पर मानक हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षक का कार्य करते हैं।
​दमोह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागी बनें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह यातायात नियमों का पालन करें।

थाना पथरिया, जिला दमोह पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई ​पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के कु...
01/10/2026

थाना पथरिया, जिला दमोह पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई
​पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पथरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
​मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन पथरिया से बोतराई रोड की ओर जा रहे 02 आरोपियों को पकड़ा गया।
​🔹 जब्त मशरूका:
​कुल गांजा: 11 किलो 150 ग्राम
​अनुमानित कीमत: लगभग ₹1,22,650/-

थाना तेजगढ़ पुलिस की कार्रवाई​अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रव...
26/09/2026

थाना तेजगढ़ पुलिस की कार्रवाई
​अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-) बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पटेरा क्षेत्र में ₹6.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी। जांच में सामने आया कि फरियादी...
24/09/2026

पटेरा क्षेत्र में ₹6.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी। जांच में सामने आया कि फरियादी के बेटे (लवकुश बर्मन) ने ही कर्ज चुकाने के लिए रची थी अपने घर में चोरी की झूठी साजिश।
​आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका (सोने-चांदी के जेवरात कीमती ₹6.50 लाख व ₹2000 नकद) बरामद कर लिया गया है।

Address

Damoh
470661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Damoh Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Damoh Police:

Shortcuts

Share