राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित जमीन पर अविलम्ब एम्स का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर नागरिक मंच दरभंगा के बैनर से शहर के प्रख्यात डॉक्टरों, प्रोफेसरों, शिक्षकों, नागरिकों के साथ छात्र-नौजवानों ने आवाज़ बुलंद करना शुरू कर दिया है। दरभंगा शहर के आम आवाम एम्स को लेकर ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। केंद्र सरकार पटना-दिल्ली का खेल बंद करके अविलम्ब एम्स निर्माण कार्य शुरू कराएं, अन्यथा दरभंगा का सिविल सोसाइटी एम्स निर्माण अभियान को तेज करेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी।
#शोभन
दरभंगा एम्स बनाओ नागरिक मंच
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from दरभंगा एम्स बनाओ नागरिक मंच, Social service, Darbhanga.
18/09/2023
एम्स बनाओ नागरिक प्रतिवाद सभा में विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वा नेता ने आज धरना को संबोधित कर एकजुटता व्यक्त की।
18/09/2023
एम्स बनाओ नागरिक प्रतिवाद सभा का आयोजन।
एम्स निर्माण को लेकर भाजपा पटना - दिल्ली का खेल बंद करे - धीरेंद्र
दरभंगा में एम्स का निर्माण जल्द हो, नागरिक मंच की मांग - डॉ अजीत कुमार चौधरी
दरभंगा 18 सितंबर 2023
नागरिक मंच के बैनर तले प्रस्तावित स्थल पर अविलंब एम्स बनाओ नारा के साथ स्थानीय कर्पूरी चौक पर आज एम्स बनाओ नागरिक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया।
प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता जसम के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सुमन ने किए।
इस अवसर पर प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा की दरभंगा के नागरिकों, गरीब -मजदूरों, किसानों, छात्र-नौज़वानों ने तय कर लिया है कि हमारे साथ नाइंसाफी हो रहा है। इस लिए दरभंगा सहित उत्तर बिहार के लोगों ने एम्स निर्माण को लेकर नागरिक मंच बनाकर आज दरभंगा के कर्पूरी चौक से प्रतिवाद करते हुए एम्स बनाओ की मांग कर रहें हैं। मुझें उम्मीद और विश्वास हैं कि एम्स बनाओ अभियान हम जरूर जीतेंगे।
एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार का रवैया सकरात्मक हैं। एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार से जमीन उपलब्ध करा दिया है। एम्स निर्माण को लेकर भाजपा के लोग पटना-दिल्ली का खेल बंद करें। केंद्र की सरकार से हमारी मांग है कि एम्स का निर्माण अविलम्ब कराया जाएं। अमित शाह जी झंझारपुर आएं थे। उत्तर बिहार के नागरिकों को उम्मीद थी कि एम्स निर्माण को लेकर कुछ घोषणा करेंगे। बेहद दुःखद और खेद का विषय हैं की एम्स निर्माण को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा, भाजपा के लोगों समझ लेना चाहिए की अगर दरभंगा में एम्स का निर्माण अविलम्ब नहीं कराया जाता हैं तो आप समझ लीजिए जब जनता मन बना लेती है तो छपड़ फाड़ कर देती हैं और समय पड़ने पर सम्पूर्ण तम्बू उखाड़ फेंकने का काम करती हैं।
केंद्र सरकार एम्स निर्माण अविलम्ब शुरू नहीं कराती हैं तो सम्पूर्ण उत्तर बिहार नागरिकों को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का तम्बू उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर नागरिक मंच के संयोजक सह शहर के चर्चित डॉक्टर अजीत कुमार चौधरी ने कहा की स्वास्थ्य सेवा की जरूरत हम सभी आम आवाम को है। स्वास्थ्य सेवा हमारा मौलिक अधिकार है। हमें अपने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए। दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए नागरिक मंच के द्वारा चल रहें अभियान का मूल उद्देश्य, स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम आवाम को आधुनिकता से लैस गुणवत्तापुर्ण इलाज को उपलब्ध कराना है।
नागरिक मंच के बैनर तले एम्स बनाओ नारों के साथ अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान को सम्पूर्ण दरभंगा वासियों को एकजुटता के साथ मांग करना चाहिए कि अविलम्ब एम्स का निर्माण कराओ। यह एम्स निर्माण का सवाल केवल दरभंगा का नहीं हैं। सम्पूर्ण मिथिलांचल के साथ आस पास का जिलों का सवाल बना देना होगा।
एम्स निर्माण के लिए दरभंगा जिला को चयनित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार का हम सभी स्वागत करते है। केंद्र सरकार से नागरिक मंच कि तरफ से हम सभी मांग करते हैं कि राज्य सरकार द्वारा तय जमीन पर एम्स का अविलम्ब निर्माण कराएं।
17/09/2023
दरभंगा के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील
साथियों,
डीएमसीएच बचाओ अभियान को महागठबंधन में शामिल दलों के संयुक्त तत्वधान में समिति बनाकर जुझारू और धारवाहिक आंदोलन के एकता, प्रतिबद्धता के बल पर डीएमसीएच बाचाने की लड़ाई में हमलोगों ने जीत हासिल किया है।
वर्तमान समय में एम्स निर्माण में भाजपाई ताकतें व्यवधान उत्पन्न करने में लगी हुई है। दिल्ली के लाल किले से दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर फर्जी वक्तव्य देने में देश के मुखिया बाज नहीं आ रहें हैं। जबकि एम्स निर्माण को लेकर चयनित स्थान पर एम्स निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वही राज्य सरकार के द्वारा बहुत पहले ही दरभंगा शहर के नजदीक शोभन के बगल में बलिया मोजे में जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जो बेहद सराहनीय कदम हैं। वही बिहार सरकार की तरफ से एम्स निर्माण को लेकर चयनित जमीन पर मिट्टी भराई के लिए 309 करोड़ की राशि आवंटित करा दी गई है। बिहार सरकार की ओर से इन तमाम तरह के सहयोग के बावजूद, अभी तक केंद्र सरकार एम्स निर्माण कार्य को शुरू नहीं कर सकी हैं।
एम्स निर्माण को लेकर फर्जी बातें, घोषणाओं को लेकर दरभंगा जिले के आम आवाम में जबरदस्त नाराजगी झलक रही हैं। एम्स निर्माण कार्य में हो रहें विलम्ब के कारण लोगों में एम्स निर्माण कराने को लेकर जबरदस्त आक्रोश भी दिखाई दे रहा ओर दरभंगा के नागरिकों में चर्चा का विषय बन गया हैं। वर्तमान समय जनता की आवाज के साथ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की जरूरत है और यही एकमात्र विकल्प है कि दरभंगा वाशियों को एकजुट होकर एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार को बाध्य कर दिया जायें। इसकी शुरुआत दरभंगा नागरिक मंच बनाकर आंदोलन के अनुभवी और संघर्षशील विचारधारा के साथ संघर्ष करने वाले डॉ. अजित कुमार चौधरी संयोजक द्वारा 18 सितंबर को समय 11 बजे कर्पुरी चौक पर धरना देकर की जायेंगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के बतौर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य व मिथिलांचल प्रभारी कॉमरेड धीरेन्द्र झा भाग लेंगे। एम्स निर्माण अभियान को निर्णायक बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों से लेकर मिथिला क्षेत्रीय आंदोलन खड़ा करने की योजना बनाई जाएगी और भाकपा माले को इसका राजनीतिक नेतृत्व के भूमिका में रहना होगा। इसमें राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए नागरिक का भी समर्थन चाहिए। आप तमाम अमन, न्याय, लोकतंत्र पसंद संघर्षशील साथियों व नागरिकों से उम्मीद हैं की अवश्य तन, मन, धन से सहयोग मिलेगा। आप सादर आमंत्रित है।
आइए कल 12 बजे कर्पूरी चौक पर आयोजित नागरिक मंच के बैनर तले धरना में एकजुटता प्रदर्शित कर इस अभियान को और मजबूत करे।
#एम्स निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ 18 सितंबर कर्पूरी चौक पर दिन के 12 बजे से नागरिक मंच के तत्वाधान में एक धरना का कार्यक्रम आयोजित है। दरभंगा शहर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, मजदूर, किसान सहित सभी तबके के लोगो से सफल बनाने की अपील।
प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन
राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, जसम
#एम्स निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ 18 सितंबर को दिन के 12 बजे से नागरिक मंच के तत्वाधान में एक धरना का कार्यक्रम आयोजित है। दरभंगा शहर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, मजदूर, किसान सहित सभी तबके के लोगो से सफल बनाने की अपील।
प्रो. मुनेश्वर यादव
विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग
LNMU, दरभंगा
#एम्स निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ 18 सितंबर को दिन के 12 बजे से नागरिक मंच के तत्वाधान में एक धरना का कार्यक्रम आयोजित है। दरभंगा शहर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, मजदूर, किसान सहित सभी तबके के लोगो से सफल बनाने की अपील।
अम्बर इमाम हाशमी (छोटे बाबू)
वरिष्ठ अधिवक्ता, सिविल कोर्ट दरभंगा।
#एम्स निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ 18 सितंबर को दिन के 12 बजे से नागरिक मंच के तत्वाधान में एक धरना का कार्यक्रम आयोजित है। दरभंगा शहर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, मजदूर, किसान सहित सभी तबके के लोगो से सफल बनाने की।
श्री शिव किशोर राय
(शिक्षाविद व समाजसेवी, दरभंगा)
एम्स निर्माण आंदोलन 18 सितंबर को 12 बजे कर्पूरी चौक पर आयोजित धरना को लेकर नागरिक मंच के संयोजक डॉ. अजीत कुमार चौधरी की ओर से अपील
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Darbhanga
