Ashraf Ahmad AIMBK

Directions

Ashraf Ahmad AIMBK political

01/11/2026
दिनांक: 23/10/2026 (शुक्रवार)दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रएनडीए समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशीडॉ. घनश्याम रायक...
22/10/2026

दिनांक: 23/10/2026 (शुक्रवार)

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

एनडीए समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी
डॉ. घनश्याम राय

को मतपत्र में अंकित क्रमांक 02 के सामने 1 (प्रथम) वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनायें।

नीतीश कुमार जी जो विकास का कार्य किए है
उसे पर अपना इमानदारी से उनके प्रत्याशी को वोट
दें

एनडीए की जीत सुनिश्चित करें।

दरभंगा:दरभंगा और मधुबनी के मदरसों में नजरे आलम का चुनाव प्रचार तेज,घनश्याम राय के समर्थन में शिक्षकों से वोट की अपील... ...
18/10/2026

दरभंगा:दरभंगा और मधुबनी के मदरसों में नजरे आलम का चुनाव प्रचार तेज,घनश्याम राय के समर्थन में शिक्षकों से वोट की अपील...

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय के समर्थन में जदयू नेता नजर आलम अपनी पूरी टीम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं।वे दरभंगा और मधुबनी जिले के विभिन्न मदरसों का दौरा कर मदरसा शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों से मुलाकात कर रहे हैं और प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं।

इस चुनाव प्रचार अभियान में कुद्दूस सागर, जकी अहमद,मौलाना असद रशीद नदवी, हाजी मोहम्मद तनवीर आलम,अबू बशर रब्बानी,मोहम्मद अनवर सहित कई अन्य साथी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।टीम विभिन्न मदरसों में शिक्षकों से संपर्क कर उनके मुद्दों,अधिकारों,सम्मान और शिक्षा के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर रही है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके समर्थक विकास पुरुष और सुशासन बाबू के रूप में याद करते हैं।उनके कार्यकाल में राज्य में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार,अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए।शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी राज्य की शैक्षणिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

नजरे आलम ने शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षकों के सम्मान,अधिकारों की रक्षा और शिक्षा के विकास के उद्देश्य से एकजुट होकर प्रो. घनश्याम राय को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और शैक्षणिक संस्थानों की मजबूती ही बेहतर भविष्य की बुनियाद है।मदरसों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से समझना और उनके जायज अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

उन्होंने शिक्षकों से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय को चुनाव चिह्न क्रमांक 2 पर वोट देकर अपना समर्थन देने की अपील की, ताकि शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और शिक्षा के विकास के प्रयासों
को और मजबूती मिल सके।

आज दरभंगा ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष माननीय श्री राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल जी से ...
11/10/2026

आज दरभंगा ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष माननीय श्री राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।

इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू नेता, हमारे बड़े भाई जनाब नजरें आलम साहब भी साथ मौजूद रहे।

इस मुलाकात के दौरान आपसी विचार-विमर्श एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।

असरफ अहमद
जिला अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां, दरभंगा

Sanjay Kumar Jha Ishwar Mandal JDU National Janata Dal (United) Darbhanga Jdu

*एकजुट एनडीए, मजबूत संकल्प — दरभंगा में जीत का शंखनाद!*आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक न...
08/10/2026

*एकजुट एनडीए, मजबूत संकल्प — दरभंगा में जीत का शंखनाद!*

आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ आज दिल्ली मोड़ स्थित होटल गोविंदा पैलेस, दरभंगा में एनडीए के सम्मानित साथियों एवं समर्थकों के साथ महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में शामिल हुआ।

यह प्रेस वार्ता दरभंगा ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में आगामी 10 अक्टूबर 2026 को लहेरियासराय स्थित राज रिसॉर्ट, एकमीघाट में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसंवाद सभा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी तथा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री संजय कुमार झा जी उपस्थित रहकर एनडीए के कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

यह जनसंवाद एनडीए की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और शिक्षित समाज के विश्वास का बड़ा संदेश बनेगा।

एनडीए के सभी सम्मानित साथियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनसंवाद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं और एनडीए की विजय का संकल्प मजबूत करें।

📍 स्थान: राज रिसॉर्ट, एकमीघाट, लहेरियासराय, दरभंगा
🗓 दिनांक: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
⏰ समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से

आइए, साथ चलें—संगठन को मजबूत करें, एनडीए की विजय सुनिश्चित करें।

05/10/2026

कल के कार्यक्रम के समापन पर मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए।

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू नेता बड़े भाई जनाब नजरें आलम साहब ने पत्रकारों के सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी और अहम मुद्दों पर अपनी राय स्पष्ट की ।

Janata Dal (United) All India Muslim Bedari Karwan

आज दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित होटल गोविंदा पैलेस में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा...
05/10/2026

आज दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित होटल गोविंदा पैलेस में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय जी के समर्थन में आयोजित “कार्यकर्ता सह शिक्षक संवाद” कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री संजय कुमार झा जी ने कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों से संवाद किया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू नेता बड़े भाई जनाब नजरें आलम साहब भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सफल आयोजन के लिए दरभंगा ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक सह दरभंगा जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष भाई ईश्वर मंडल जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Sanjay Kumar Jha Janata Dal (United) All India Muslim Bedari Karwan JDU National

असरफ अहमद

Address

Beta Chowk
Darbhanga
846005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashraf Ahmad AIMBK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services