10/11/2026
छठ महापर्व को लेकर घाटों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ा, अंचलाधिकारी बहेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से बहेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम धरौरा, हावीबुहार, त्रिमुहानी, बेनीपुर, पोहद्दी, डकराम एवं पशुहाम स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दरभंगा पुलिस छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस