25/03/2021
# दरभंगा पुलिस द्वारा होली से पूर्व शराब तस्करों के विरूद्ध बड़ी कारवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया...
# दरभंगां पुलिस सिमरी थाना द्वारा दिनांक-24.03.21 को एन0एच-57 पर रात्रि गश्ती के दौरान 2ः50 बजे तेजी से भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए शराब तस्करों के साथ थर्मोकोलयुक्त कार्टुन में रखे कुल 4232.460 लीटर शराब की बरामदगी की गयी तथा तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
#बरामद शराब
1. Imperial Blue Whisky/ 85 कार्टून में 1162 शीलबन्द बोतल में कुल 871.500 लीटर शराब
2. Imperial Blue Whisky -96 कार्टून में 2304 शीलबन्द बोतल में कुल 864.000 लीटर शराब
3. Imperial Blue Whisky -84 कार्टून में 4032 शीलबन्द बोतल में कुल 725.760 लीटर शराब
4. Imperial Blue Whisky -61 कार्टून में 2928 शीलबन्द बोतल में कुल 527.040 लीटर शराब
5. 111 Gold whisky -144 कार्टून में 6912 शीलबन्द बोतल में कुल 1244.160 लीटर शराब बरामद की गई।
# गिरफ्तार किये गये अभियुक्त
1. रवि, पिता-सुरेश कुमार, सा0-मुन्दिताल, थाना-राजगढ, राज्य-राजस्थान।
2. रमेश कुमार उर्फ कालु पे0-स्व0 विनोद कुमार, ग्राम-मुन्दिताल, थाना-राजगढ, राज्य-राजस्थान।
3. गोविन्द कुमार यादव, पे0-स्व0 राजेन्द्र राय, सा-चकसयामनगर, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर।
# जप्त सामानों की सूची-1. ट्रक /ट्रक का नं0- MH04JK-8389 2. तीन मोबाईल
02/11/2020
शराफत की दुनिया का किस्सा ही खत्म
अब जैसी दुनिया वैसे हम…!!
29/09/2020
मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
MUNGER:मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ीया गांव के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति जमा हुए हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है.
सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में बरियारपुर थानाध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों ने करण कुमार, सिंटू कुमार, विक्रम मंडल, संजीव कुमार और गुलशन कुमार शामिल हैं. सभी पड़ीया इलाके के ही रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि छिनतई और लूट की योजना बनाने के लिए जुटे थे.यह गैंग डकैती और लूट की वारदात को अंजाम देता रहा है. गिरफ्तार अपराधी मुख्यतः ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है और यात्रियों के साथ लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. गिरफ्तार किए सभी अपराधी काफी शातिर हैं और लूट की कई घटनाओं को इनके द्वारा अंजाम दिया जा चुका था. करण कुमार के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, लूट डकैती, आर्म्स एक्ट शामिल है. सिंटू कुमार पर तीन, संजीव कुमार पर 4 मामले हैं. गिरफ्तार अपराधियों द्वारा लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी स्वीकार किया है कि ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद रेलगाड़ियों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की इनकी तैयारी थी. इस बार इनका जमावड़ा बरियारपुर एनएच पर किसी वाहन के साथ लूट या छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए हुआ था. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा सबों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
सिपाही हत्याकांड का आरोपी है गिरफ्तार करण कुमार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार करण कुमार ने सिपाही की हत्या कर दी थी. वर्ष 2016 में 11 अगस्त को बरियारपुर स्टेशन पर छिनतई के दौरान इसने एक सिपाही की हत्या कर दी थी. पूछताछ में उसने बताया है कि उस दिन बरियारपुर स्टेशन पर एक लड़की का इसने मोबाइल छीना था. मोबाइल छीनने के दौरान ही उक्त सिपाही ने इन अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की थी. इसी दौरान भागने के दौरान करण ने सिपाही को गोली मार दी थी. सिपाही भागलपुर जिला में प्रतिनियुक्त था और श्रावणी मेला में ड्यूटी करने के लिए सुल्तानगंज जा रहा था. सिपाही की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी. बरियारपुर स्टेशन पर भागलपुर जिला बल के सिपाही की हत्या से संबंधित प्राथमिकी रेल थाना जमालपुर में दर्ज की गई थी.
एक बार फिर सक्रिय हो रहा था गैंग
गिरफ्तार अपराधियों में करण कुमार ही गैंग का मास्टरमाइंड है और लूट की घटनाओं को संगठित तरीके से अंजाम देता रहा है. एक बार फिर यह गैंग सक्रिय हो रहा था और यही कारण है कि अपराधियों को जमा कर यह गैंग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा था. इसकी मंशा कई घटनाओं को अंजाम देने की थी. हालांकि पुलिस की कार्रवाई में सक्रिय होने से पहले ही गैंग के सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इन अपराधियों ने दूसरे कई अपराधियों के बारे में जानकारियां दी हैं तथा उन अपराधियों के बारे में भी पुलिस आसूचना संकलन कर गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.
25/09/2020
ख़ाकी’ का मतलब ही सेवा है!
बाकी हम ऐसे साथियों का मनोबल तो बढ़ा ही सकते हैं??
🇮🇳
10/09/2020
एसएसपी ने किया 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, मनोज शर्मा को एपीएम की कमान। - Voice Of Darbhanga
दरभंगा: एसएसपी बाबू राम ने बुधवार को 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें दो इंस्पेक्टर, द