कैन्ट विधानसभा

कैन्ट विधानसभा

Share

mission 2022

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 18/08/2021

हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है. सफलता का दिन दूर हो सकता हैं, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है. नेताजी सुभाश चन्द्र बोस

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों नें नेता जी सुभाश चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनको अपनें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
श्री लाल चंद षर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अद्वितीय नेता और कुषल प्रषासक तथा भारत की आजादी का प्रेरणाश्रोत थे। देष की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय येागदान रहा है, वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और पार्टी के भीतर गरम धारा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के नौजवानों को आजादी के लिए प्राण तक न्यौछावर करने की प्रेरणा दी और यह बात उन्होंने भारत से बाहर निकल कर आजाद हिंद फौज का गठन कर साबित भी कर दिखाई। आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उस सच्चे राषट्र सपूत के समर्पण भाव को धारण करते हुए राषट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होनें कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भारत आजाद करने में अमूल्य योगदान रहा है। वे भारत की आजादी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। बोस के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, 200 वर्षों के ब्रिटिश शासक के चंगुल से अपने उचित तरीके देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी दृढ़ता और देश भक्ति का उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उन सच्चे राश्ट्र सपूतों के समर्पण भाव को धारण करते हुए राश्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देष सेवा का संकल्प लेना है।
उन्होंने कांग्रेसजनों से उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देश सेवा का संकल्प लेने का आह्रवान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, राजेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र बुटोला, मीना रावत, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अमृता कौशल, मुकेश चौहान, गौतम सोनकर, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, विवेक चौहान, शोभाराम, सोम वाल्मीकि, सीतामढ़ी, राहुल पंवार रॉबिन, नीरज नेगी, सौरभ कोठियाल, प्रियांश छाबड़ा, सौरभ नौटियाल, प्रदीप प्रसाद थपलियाल, देवेंद्र भंडारी, सौरभ निराला, अनिल नेगी, सुनील बांगा, शुभम चौहान, भरत शर्मा, आदि मौजूद थे।

06/08/2021

दलितों पर दिन - प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को लेकर आज अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन l ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आए दिन दलितों पर अत्याचार और उनके प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है । भारत को विश्व में नारी प्रधान देश माना जाता है परन्तु इसके विपरीत दिन-प्रतिदिन महिलाओं सेे हो रहे अपराध बड़ते जा रहे हैं हाल ही में राजधानी दिल्ली में एक 9 वर्ष की वाल्मीकि समाज की एक बेटी के साथ कुछ पुजारियों ने सामूहिक बलात्कार किया । यह बहुत ही घिनौना अपराध है कृप्या इस आपराध की उच्च स्तरीय जांच कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दि जाए और साथ ही बेटी का इलाज अच्छे अस्पताल में किया जाए और पीड़ित के परिवार को सुरक्षा प्रदान कर उपयुक्त मुआवजा दिया जाए और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राजधानी दिल्ली जहां विधायक, सांसद, मंत्री , प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का निवास स्थान है वहां ही जब दलित की बेटी सुरक्षित नहीं है तो देश के अन्य कोनो में क्या हाल होंगे । दिल्ली सरकार व केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार अनुसूचित जातियों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं तथा दिन-प्रतिदिन बड़ रहे अपराध राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलता दर्शाता है, पूर्व में भी ऐसे अपराध (हाथ रस कांड, आदि) दलितों के साथ होते आ रहे हैं और पूर्व विधायक राजकुमार ने अनुरोध कर महामहिम राज्यपाल से तत्काल उक्त अपराध में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग तथा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और समुचे दलित समाज को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की l इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नवीन कुकरेति, एस.पी दुबे, तरुण मारवा, निखिल कुमार आदि मौजूद थे l

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 31/07/2021

भारी बरसात मे आयी कई स्थानो पर बाढ़ की समस्याओं को लेकर आज अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा व कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा और जनहित मे उक्त समस्याओं को निदान करने की मांग की l ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कुछ दिनों से भारी बरसात होने के कारण लगभग पूरा शहर ही प्रभावित हो चुका है । जगह-जगह पानी कि निकासी न होने से सड़कों, घरों में पानी चला गया है जिस कारण क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने कहा कि विधानसभा राजपुर व कैंट के अन्तर्गत में इन्द्रेश नगर, खदरी मोहल्ला, कांवली रोड, छबील बाग, चुक्खूवाला, विजय काॅलोनी, रिस्पना नदी से डी.एल रोड, आर्यनगर, नालापानी रोड, राजेश रावत काॅलोनी, चन्दर रोड, महात्मा गांधी बस्ती, नई बस्ती नेमी रोड, पुरन वाल्मिकी बस्ती, पंचपूरी काॅलोन, संजय काॅलोनी, नई बस्ती, तेगबहादुर रोड, बलबीर रोड, राजीव काॅलोनी, चन्दर नगर रेसकोर्स, गोविंदगढ छोटी बिन्दाल, दीपलोक काॅलोनी में बहने वाला नाला, कल्याण आश्रम पुल सत्तो घाटी, प्रेमनगर बिन्दाल नदी के किनारे क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के कारण नाला-नाली भरने से आयी बाढ़ से जगह-जगह पुश्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई पुल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर चुके हैं तथा घरों में पानी भर गया है और लगभग प्रतिवर्ष बरसात में इन नदियों से भारी जन-धन की हानि होती है तथा करोड़ों रूपये अस्थाई सुरक्षा में व्यय किए जाते हैं जिसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अब सरकार ने बच्चों के स्कूल खोलने के आदेश दे दिए हैं जो कि इस कोरोना काल में एक अनुचित कदम है और अगर स्कूल खोलना ही है तो सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए जबकि इसके उल्ट अभी तक ना ही स्कूलो की सफाई व सैनिटाइजिंग हुई है और ना ही बच्चों की वैक्सीन आ पायी है और ना ही 18 से 45 बर्ष वालों की भी वैक्सीन अभी तक पूर्ण रूप से उपलब्ध हो पाई है जो कि एक बड़ी समस्या की बात है तथा स्कूल खोलने से पहले स्कूल की पूर्ण रूप से सफाई व सैनिटाइज किया जाए व बच्चों के लिए मास्क व सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए तथा इसके साथ ही सभी वर्ष के लोगों के लिए पूर्ण रूप से वैक्सीन उपलब्ध करवायी जाए और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अगर जनहित में जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो हमे जनता के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, शशांक थपलियाल आदि मौजूद थे l

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 30/07/2021

रात तेज बारिश से गाँधी ग्राम कल्याण आश्रम पुल के लगे पुश्तों के ढहने से प्रभावित परिवारों से मौके पर मिले मौके पर एस डी एम ओर नायाब तहसीलदार वार्ता की और सुरक्षित स्थान पर परिवरों को भेजने की बात की साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी बात की लगभग 10 परिवार जद में है इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा जी,प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान जी,रामबेटी,महिपाल,मुकेश,दिलशाद,आदि उपस्थित रहे

21/07/2021
20/07/2021

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वन एवं श्रम मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर जनहित की समस्याओं से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।
डाॅ० हरक सिंह को सौंपे ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि राजा जी नेशनल पार्क के बीच पडने वाली आशा रोडी चेक पोस्ट से नई बस्ती- रामगढ़ जाने वाले वन विभाग के मार्ग पर निर्मित पुल पहली ही बरसात में ही ढह चुका है। इस पुल के निर्माण में विभागीय अधिकारियों द्वारा मिली भगत से घटिया निर्माण कार्य कराया गया था जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। अतः पुल के निर्माण की जांच कराते हुए इसमें जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाये जाते हैं उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाय।
लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के लिए विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व मिलीभगत के कारण पेडें की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जो कि पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं ठहराई जा सकती है। अतः देहरादून महानगर में सैटेलाईट से पूर्व में प्राप्त नक्शे के अनुरूप अवैध रूप से काटे गये पेडों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
उन्होंने कहा कि देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों का भारी आतंक व्याप्त है। बंदरों की घुसपैठ के कारण कई बार राहगीरों को दर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों के बगीचों को बंदरों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अतः देहरादून शहर के क्लेमेन्टाउन, टपकेशर काॅलोनी, राजपुर तथा राजेन्द्र नगर क्षेत्र में बंदर बाडे बनाये जांय। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क से सटे क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा लोगों को पहुंचाये जा रहे भारी नुकसान से अवगत करतो हुए पार्क से सटे क्षेत्र पिपलेश्वर मन्दिर से नई बस्ती आशा रोड़ी तथा पंचायत धर्मशाला तक जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तार बाढ लगाये जाने की मांग की।
एक अन्य बिन्दु पर वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए लालचन्द शर्मा ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड देवप्रयाग के हिण्डोलाखाल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक व्याप्त है। अभी तक कई लोग आदमखोर गुलदार के आतंक का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में गुलदार द्वारा अपनी रोज मर्रा के कार्यों से गई दो महिलाओं की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पीडित परिवारों को उचित मुआबजा देने तथा आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है।
महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी अवगत कराया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों के लेबर कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिससे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभिन्न केन्द्रों पर लेबर कार्ड बनाये जाने की मांग की।
डाॅ० हरक सिंह रावत ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि देवप्रयाग में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश दे दिये गये हैं जिसके लिए तीन शूटर नियुक्त कर दिये गये हैं।
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव यशपाल चैहान, रमेश कुमार मंगू, बचन सिहं राणा, सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम आदि शामिल थे।

लालचन्द शर्मा
महानगर अध्यक्ष

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 19/07/2021

नई बस्ती से रामगढ़ को जाने वाली जंगलात के रास्ते पर सुखी नदी पर बने पुल के बहने की खबर से महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा जी एवं वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, यह पुल हाल में ही विधायक निधि से फॉरेस्ट विभाग ने बनाया, जिसका उद्घाटन भी नही हुआ यह पुल कल रात की बारिश से भाजपा के बढ़ते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
अगर घटिया निर्माण सामग्री और बढ़ती कमीशनखोरी बात करें चाहे वो बड़ासी पुल हो, डोईवाला फ्लाईओवर हो या प्रेमनगर में गिरे पुस्ते की बात हो हर जगह घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से चंद महीनों में ही सब ढह रहे हैं।
इस प्रकार के घटिया निर्माण पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि इस आखिरी साल में सरकार द्वारा जिस प्रकार से कार्य किये जा रहे हैं, सभी कार्यों पर जनता के रुपयों की बर्बादी की जा रही हैं, हर जगह से रास्ते बहने, पुल टूटने, पुस्ते गिरने की खबरें लगातार आ रही है। ज़ीरो टोलरेंस का दंम्भ भरने वाली भाजपा सरकार की पोल अब खुलने लग रही है।
लालचन्द शर्मा ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिये और जो भी विभाग,अधिकारी व ठेकेदार जिसकी भी लापरवाही सामने आए उन पर कठोर करवाई होनी चाहिए।
पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि ये नदी सुखी नदी के नाम से जानी जाती है, इसमें ज्यादा पानी नही आता, फिर भी हल्की बारिश से पुल का एक हिस्सा ढह गया, पुल को देखकर ही लग रहा है कि पुल का बेस ही सही ढंग से नही बनाया गया, साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, कल रात से ये पुल टूटा हुआ है, और अभी दिन तक कोई भी अधिकारी व प्रतिनिधि इसकी सुध लेने नही आये।।
इस मौके पर अरुण शर्मा, पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह बिष्ट, सोशल मीडिया अध्यक्ष सुभाष धस्माना, नई बस्ती व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुरुंग आदि उपस्थित थे।।

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 18/07/2021

आज विजय रतूड़ी मार्ग वार्ड 44 पर देहरादून महानगर कॉंग्रेस कमेटी की वार्ड मीटिंग आयोजित हुई।
मीटिंग में उत्तराखंड महिला कॉंग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती रुचि शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया।
मुख्य अथिति श्री लालचन्द शर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज प्रदेश व देश मे लुटेरी सरकार सत्ता पर काबिज है लोकतंत्र में झूठे वादे कर जनता के वोट पर डाका डाला गया और सत्ता मिलते ही सरकार व्यापारियों की गोद मे बैठ गई। आम नागरिक का जीवन जीना मुश्किल हो रखा है घर की रसोई से लेकर परिवार की हर जरूरत के सामान आम लोगो की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। रसोई गैस के दाम दुगने हो गए,दाल चावल सब्जी सब बेलगाम,महिलाये सुरक्षित नही सत्ताधारी पार्टी के नेता ही महिला उत्पीड़न में नित रिकॉर्ड बना रहे है। कॉंग्रेस सदैव देश की आम जनता की पार्टी रही देश की आम जनता के हित के लिए सदैव कार्यरत रही। बेघरों को सर पर छत की व्यवस्था कॉंग्रेस के समय हुई पर सत्ताधारी पार्टी मलिन बस्ती के लोगो से सिर्फ छल कर रही है उनको मालिकाना हक देना नही चाहती। जनता को इस लुटेरी सरकार को अब उखाड़ कर फेंकना होगा।
महानगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा ने कहा की जनता को अब अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना होगा। आजकल अपनी बात कहने का सबसे मजबूत साधन सोशल मीडिया है यदि आपकी बात कोई अधिकारी , नेता या सत्ताधारी पार्टी नही सुनती तो आप उसे सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की आवाज बनाये। सताधारी पार्टी सत्ता के मद में देश की आम जनता को भुला चुकी है एक देश एक टैक्स का नारा देने वाले रसोई गैस ,पेट्रोल व डीज़ल पर दमनकारी टैक्स वसूल रहे है उत्तराखंड में ही पेट्रोल पर प्रदेश सरकार 19 रुपये वेट वसूल रही है केंद्र के टैक्स लगा 52 रुपये से ज्यादा पेट्रोल पर टैक्स की लूट देश मे हो रही है पेट्रोल की कीमत से ज्यादा टैक्स वसूल देश की सबसे बड़ी लूट आज देश मे है। कुछ व्यापारियों को लाभ देने के लिए देश की आम जनता को लूटा जा रहा है । बिधानसभा का चुनावी वर्ष आरम्भ हो गया है 2022 के आरम्भ में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है जनता को पांच साल के लिए पुनः अपना भविष्य तय करना है जागरूक बने बहुत से बरसाती मेंढक नेता व व्यापारी नेता जनता को भ्रमित कर जनता के भविष्य से खिलवाड़ करने चुनावी मैदान में आएंगे कुछ नेता तो चुनाव को अवसर मान अपनी तिजोरियां भरने के लिए चुनाव लड़ते है न तो ऐसे नेताओं को अपने सम्मान की चिंता है और न ही जनता की। कॉंग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ का भी कर्तव्य है की घर घर जाकर जनता को जागरूक करे।
सभा में उपस्थित सभी लोगो को तुलसी व अन्य पौधे वितरित कर प्रकृति का संरक्षण करने का आह्वान किया गया।
आज की सभा मे वार्ड 44 के कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन के साथ सुमित रंजन,वासु,चंद्रशेखर,नरेश,चंद्रमोहन,शुभम,मनीष,सुनील,इंद्रेश,रजत,पूजा राठौर,किरण,बीना नेगी,श्यामा बक्शी,ऋतु,पद्मा,दीप्ती,मोनिका,मधु,रीना,मीता,सुमन,पूजा,वसुधा,रचना,अनिल आनंद,राजू,मुन्नालाल,इंदरपाल आदि सम्मलित रहे।

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 13/07/2021

प्रेमनगर में लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से बने पुश्ते के ढहने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार से जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि पुश्ते के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
प्रेमनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पर पुश्ता ढहने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में घोर लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। कहा कि इसके कारण चार दुकानो क्षति हुई है। जिससे अफरा तफ़री का माहौल रहा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से कुछ महीने पहले ही यह पुश्ता बनाया गया था जो। कि एक बरसात भी झेल नहीं पाया है। इससे साफ होता है कि उसका निर्माण कार्ये में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने सरकार से जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि जांच ना किये जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग दफ्तर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के मामले पर मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।
मौक़े पर अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह, अधिशासी अभियंता ओम पाल सिंह, सहायक अभियंता नीरज अग्रवाल , व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज , लाल चंद खेत्रपाल, विकी खन्ना, मोहित ग्रोवर, अभिषेक भाटिया , अतुल किशोर, रिकी, बंटी ,फुरकान , कुणाल ग्रोवर, अमित भाटिया, योगेश नागपाल, रवि आदि कई व्यापारी मौजूद थे।

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 11/07/2021

आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा. अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह नें कहा कि आज सोशल मीडिय की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ गई है तथा किसी भी चुनावी कैम्पेन में बिना सोशल मीडिया के प्रचार संभव नहंी है क्योंकि सोशल मीडिया प्रत्येक घर तक पहुंच गया है, भाजपा के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया के हथियारों के माध्यम से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है तथा हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया को मजबूती के साथ-साथ गति मिलेगी।
उन्होनें कहा आज के युग में सोशल मीडिया की किसी भी प्रचार-प्रसार में बडी भूमिका है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के माध्यम से जन सरोकार के मुद्दों पर सक्रिय होकर अपनी बात रखती है।
भाजपा शासन में आज सबसे अधिक पीडित गरीब, किसान तथा बेरोजगार युवा हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में सोशल मीडिया की मजबूती के लिए युवा कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
भाजपा आज सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर कुप्रचार कर रही है हमें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसके इस दुष्प्रचार का जवाब देना है, हर प्रकार के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की प्रमुख भूमिका है तथा उत्तराखण्ड में विधानसभा के चुनाव काफी निकट हैं तथा चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया काफी मददगार साबित होगा।
उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस सोषल मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता सोशल मीडिया सैनिक के रूप में खड़ा होगा तथा भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों चाहे किसानों के मुद्दे हों, बेरोजगारों के मुद्दे हों, मंहगाई के मुद्दे या महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे हों उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचायेंगे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता को खड़ा करने का है तथा आने वाले चुनाव में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस दौरान सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोरा जी, प्रदेष महामंत्री राजेन्द्र षाह, नवीन जोषी, पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, राहुल पंवार (रॉबिन), नीरज नेगी, आषीश भारद्वाज, पार्शद कोमल बोहरा, रीता रानी, पंकज खरबंदा, हर्ष ठक्कर, सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे

Photos from कैन्ट विधानसभा's post 03/07/2021

*प्रकाशनार्थ*

राशन वितरण कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा गरीब जरूरत मंद परिवारों को कोरोना काल में आर्थिक मार झेल रहे जरूरत मंदो कों पहुंचाई जा रही सहायता के तहत आज महानगर कांग्रेसजनों नें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत वार्ड 31 कौलागढ़ में खाद्य सामग्री को जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री सहीत मास्क सैनेटाईजर आदी जरूरतमंदो को वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होनें कहा ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर यथा संभव जरूरतमंदों की सहायता करें। कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है तथा इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी में लगातार जनता के बीच पहुंचकर जरूरतमंदों को निरंतर सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डेढ वर्ष के पूरे कोरोना काल में भी कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों तक यथा संभव सहायता पहुंचाई है।
उन्होनें भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें कोरोना महामारी में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कोरोना काल में मंहगाई अपने चरम पर है परन्तु भाजपा सरकारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा इसके कारण आम जरूरत की चीजों के दाम भी दुगने-तिगुने हो चुके हैं। गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है। टीकाकरण का दंभ भरने वाली भाजपा के राज में दोहरे मापदण्ड अपनाये जा रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में टीका उपलब्ध है परन्तु सरकार के हाथ खाली हैं।
इस दौरान अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, राजीव थापा, संजय थापा, पिया थापा, विजय षाही, दिवान बिश्ट, मलिका खत्री, षषी जोषी, उदय थापा, होरी लाल आदी मौजूद थे।

*(लाल चंद षर्मा)*
*महानगर अध्यक्ष*

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Dehra Dun
248001