रूद्रसेना उत्तराखंड

रूद्रसेना उत्तराखंड

Share

रूद्र सेना उत्तराखंड में पर्यावरण,स्वास्थ्य,शिक्षा,तथा गो सेवा ,धर्मरक्षा पर काम करती है जय श्री राम

28/05/2025

आपका बहुत बहुत स्वागत।

16/05/2025
26/02/2025

शिव ही सत्य है

12/02/2025

स्थान- शिमला कुपवी संगठन विस्तार
💐🕉💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आज रुद्र सेना देवभूमि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कुपवी उपमंडल कार्यकारी का विस्तार किया गया जिसमें संस्थापक राकेश उत्तराखण्डी अध्यक्ष कपिल शर्मा के दिशा निर्देश पर सर्व सहमति से अध्यक्ष के पद पर मोहन लाल सनपाल्टा व नारी शक्ति अध्यक्ष रक्षा देवी को नियुक्त किया गया।
वहीं संयोजक के पद पर सुरेश शर्मा व प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा व करमचंद शर्मा सचिव राजेश शर्मा सह सचिव सुरेश शर्मा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत बिट्टू मीडिया प्रभारी जनेश शर्मा र्य प्रमुख राजेन्द्र शर्मा विधिक सलाहकार एड0एडवोकेट प्रदीप शर्मा वही नारीशक्ति उपाध्यक्ष सत्या देवी सचिव रंजना कोषाध्यक्ष मीरा शर्मा ग्राम अध्यक्ष कुलग रवि शर्मा को नियुक्त किया गया वहीं वरिष्ठ सदस्य रमेश शर्मा वेदप्रकाश सुरेश शर्मा सत्या शर्मा निर्मला देवी बिग की धीमान अरविंद शर्मा जयपाल शर्मा।

वहीं को कुई पहुँचने पर राकेश उत्तराखण्डी ने कहा हिमाचल प्रदेश का युवा बड़ी मात्रा में नशे की जद् में हैं जिस कारण छोटे छोटे युवाओं की जान जा रही हैं कल ही 19 साल का युवा नशे के कारण अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा है ऐसे हजारों युवा हिमाचल में नशे के कारण मर रहे हैं। वहीं बाहरी प्रदेशों से हिमाचल प्रदेश में घुसपैठ हो रही है जिससे प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज हो रही है। वहीं हिमाचल में जिस प्रकार पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा 1200 बीघा जमीन घुमंतु वन गुर्जरों को उपहार के रूप में दी गई वह दुर्भाग्यपूर्ण है वहीं स्थानीय लोगों से दो- दो बीसा जमीन तक भी छीनी जा रही है दुर्भाग्यपूर्ण है वहीं रुद्रसेना जन जंगल जमीन के लिए कार्य करती है तथा अर्थ धर्म राष्ट्र के लिए समर्पित हैं हम आने वाले समय में पूरे हिमाचल को कुरीतियों से बचाने का प्रयास करेंगे। मुझे गर्व की अनुभूति है कि पूरे हिमाचल प्रदेश से भरपूर सहयोग रुद्रसेना देवभूमि हिमाचल को मिल रहा है

कुपुई अध्यक्ष मोहन सनपाल्टा ने कहा जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसको भरपूर तरीके से निभाएंगे व क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति नशे तस्करी में पाया गया तो उसका खुलकर विरोध होगा और इसके विरूद्व कार्रवाई करवाएंगे कुपवी में नशे के खिलाफ एक महारैली करने जा रहे हैं जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

वहीं नारीशक्ति अध्यक्ष रक्षा देवी ने कहा हम अधिक से अधिक इस। मुहिम में महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा नशे के विरुद्ध रैली का आयोजन पूरे हिमाचल प्रदेश में करेंगे। वहीं लड़कियों को लव जिहाद से बचाने का प्रयास करेंगे। यदि कोई बाहरी प्रदेशों से आकर हमारे क्षेत्र में रह रहा है तो उसका विधिवत वेरिफिकेशन हो ताकि कल के दिन यदि कोई अपराध करता है ये पता चले कि कौन था।

रुद्र सेना देवभूमि हिमाचल प्रदेश रुद्रसेना देवभूमि बिन्हार रुद्रसेना देवभूमि त्युनी रुद्रसेना देवभूमि विकासनगर रूद्रसेना उत्तराखंड रुद्रसेना देवभूमि हिमाचल सन्त चौहान रूद्रसेना भीम सिंह रुद्रसेना Vikramaditya Singh Amit Pal Taibo CM Yogi Adityanath Pushkar Singh Dhami

12/01/2025

मेरे भाई भीम सिंह प्रदेश अध्यक्ष रूद्रसेना उत्तराखंड को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए एंव बधाई।

रुद्रसेना देवभूमि बिन्हार राकेश उत्तराखंडी भीम सिंह रुद्रसेना रूद्रसेना उत्तराखंड सन्त चौहान रूद्रसेना रुद्रसेना देवभूमि विकासनगर

28/12/2024

*प्रेस नोट संख्या:*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक- 28/12/2024*

*नशे की लत ले पहुँची सलाखों के पीछे*

*सेलाकुई क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 03 मोटर साइकिलें हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की पूर्ति के लिए दिया था वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम*

*थाना सेलाकुई*

दिनांक: 26-12-24 को श्री रमाशंकर भक्त पुत्र मोहनलाल निवासी टी स्टेट विकास नगर देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा दिक्सन कंपनी के बाहर से उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0ए0-07-क्यू-8676 ग्लैमर चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 180/ 2024 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पीकर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 27/12/2024 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिरामिड होटल के पास से 01 अभियुक्त जुबेर को उक्त घटना से संबंधित चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा पिरामिड होटल के पास झाड़ियां से चोरी करके छिपाई गयी 02 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गई, जिनके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में था किन्तु पुलिस की सक्रियता के चलते वो इन बाइकों को बाहर निकालकर बेचने की अपनी योजना में सफल नहीं हो पाया।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: जुबेर पुत्र हनीफ निवासी ढकरानी, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष

*विवरण बरामदगी :-*

1- वाहन संख्या UA07Q-8676 ग्लैमर( थाना सेलाकुई से संबंधित)
2- वाहन संख्या -UA07-8419
3- वाहन संख्या-UK16D-0440 स्प्लेंडर

*पुलिस टीम:*
1- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
2- कां० शीशपाल
3- कां० फरमान
4- कां० अनीश

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Dehradun
Dehra Dun
243008