25/10/2024
सेक्टर मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर मे जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून के निर्देशन में विभागीय स्टॉल लगाया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी रायपुर, क्षेत्रीय सुपरवाइजर मालदेवता एवं समस्त कार्यकर्त्रियों -सहायिकाओं द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा महालक्ष्मी किट, पोषण किट, किशोरी किट, एवं बेबी किट का शिविर में लाभार्थियों को वितरण किये गये।
21/10/2024
दिनांक 19/ 10/ 2024 को बाल विकास परियोजना डोईवाला सेक्टर मारखम ग्रांट राज की इंटर कॉलेज बुल्ला वाला में 11वीं एवं 12वीं कक्षा की बालिकाओं का दो दिवसीय सेल्फ डिफेंस साइबर पोषण रोड सेफ्टी स्वास्थ्य महिला कानून आदि प्रशिक्षण का दूसरा दिन
03/10/2024
दिनाँक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा परेड ग्राउंड , देहरादून में किया गया था , जिसमें 17 से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता से संबंधित कार्य कराते हुए जनसमुदाय को जागरूक किया गया तथा समस्जित गतिविधिया भारत सरकार द्वारा तैयार किये गए पोर्टल पर अपलोड की गयी उसमे बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके लिए माननीय किरन रिजिजू ( संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ) जी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये
28/09/2024
पोषण माह के अन्तर्गत आज आंगनबाड़ी केन्द्र ‘’खुशहालपुर 1 छरबा सेक्टर सहसपुर में महालक्ष्मी किट वितरण की गई पोषण भी पढाई भी पोषण थाली के साथ ही मोटे अनाज की जानकारी दी गई
28/09/2024
आज दिनांक 27 9 24 में आंगनबाड़ी केंद्र गणेशपुर मिलन केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पीएमएमबीवाई के फॉर्म भरे गए और केले चिप्स का वितरण किया गया और निरीक्षण किया गया पोषण माह के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम प्रोग्राम किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका में अन्य प्रतिनिधि शामिल थे
11/10/2022
जनपद देहरादून के वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती माया नेगी एवं केस वर्कर सुश्री रेखा भण्डारी द्वारा
दिनाँक 10.10.2022 को 2.0 विशेष अभियान अंतर्गत जनपद के पुलिस महिला काउंसलिंग सेल तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संबंधित संपर्क आधिकारी के साथ समन्वय बैठक कर महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न केसों पर चर्चा की गई .
WECD Uttarakhand
Pushkar Singh Dhami
Rekha Arya
Ministry of Women & Child Development, Government of India
Directorate Wecd Uttarakhand
11/10/2022
जनपद देहरादून की बाल विकास परियोजना रायपुर के
सेक्टर मोहब्बेवाला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सेवला कलां 6 मे दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को विलेज हेल्थ न्यूट्रिशन एवं टीकाकरण आयोजित कार्यक्रम तहत जागरूकता अवं टीकाकरण का आयोजन किया गया.
WECD Uttarakhand
Pushkar Singh Dhami
Rekha Arya
Ministry of Women & Child Development, Government of India
Directorate Wecd Uttarakhand