Karan Mahara

Karan Mahara

Share

Ex President Uttarakhand Pradesh Congress committee,
Ex MLA Ranikhet 50 ,Ex Deputy leader of opposition

Photos from Karan Mahara's post 03/06/2026

कल, 04 जून को देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर पधार रहे लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं हम सभी के सर्वमान्य जननायक, आदरणीय श्री Rahul Gandhi जी के भव्य अल्मोड़ा दौरे के मद्देनजर आज 'सिमकानी मैदान' कार्यक्रम स्थल में माननीय प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी एवं सभी वरिष्ठ नेतागणों के साथ दौरा कर तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत एवं सघन समीक्षा की।

मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, समस्त जनमानस एवं कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अपने जननायक के ऐतिहासिक स्वागत और देश में न्याय व परिवर्तन की आवाज़ को बुलंद करने के लिए अल्मोड़ा की देवतुल्य जनता और हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।

कल का दिन उत्तराखंड के इतिहास में बदलाव का एक नया शंखनाद करेगा!

03/06/2026

उत्तराखंड की जनता आज बदलाव, विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें और जननायक राहुल गांधी जी के विचारों को सुनने हेतु अल्मोड़ा पहुंचें।

01/06/2026

स्वागतम आदरणीय Rahul Gandhi जी

31/05/2026

आज मानव एकता दिवस के अवसर पर रानीखेत स्थित रंगोली सम्मेलन स्थल (निकट विजय चौक) में आयोजित रक्तदान शिविर एवं सत्संग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह सेवा कार्य मानवता, एकता और परोपकार का उत्कृष्ट उदाहरण है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है। रक्तदान न केवल किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।

इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं रक्तदाताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आप सभी का समर्पण और सेवा भाव वास्तव में अनुकरणीय है।

रक्तदान महादान है — आपका एक निर्णय किसी के जीवन में नई उम्मीद और नई सांसें भर सकता है। 🩸❤️

#मानवएकतादिवस

31/05/2026

आज स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा जी (पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष) की पुण्यतिथि के अवसर पर गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, विकास और समाज के प्रति समर्पण का जो आदर्श स्थापित किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुँचाने का संकल्प और मजबूत होता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति दें।

31/05/2026

मेरे बड़े भाई, मेरे राजनीतिक गुरु, मेरे आराध्य,विपरीत परिस्थितियों में सदैव दृढ़ता से डटे रहने वाले, हालातों से समझौता ना करने वाले, समय के पाबंद मेरे बड़े भाई एवं पूर्व विधायक रानीखेत स्वर्गीय श्री पूरन माहरा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे परिवार सहित शत्-शत् नमन आप हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे|

Photos from Karan Mahara's post 30/05/2026

अपनी विधानसभा रानीखेत के ग्राम वलना में पूर्व प्रधान श्री राजेंद्र पंत जी के पूज्य पिता स्वर्गीय शेखर पंत जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
आज उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।

30/05/2026

उत्तराखंड आपके स्वागत के लिए तैयार है जननायक श्री जी

Photos from Karan Mahara's post 30/05/2026

अपनी विधानसभा रानीखेत के ग्राम पंतकोटली में श्री नंद किशोर जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की तथा इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏🏻

Photos from Karan Mahara's post 30/05/2026

अपनी विधानसभा रानीखेत के ग्राम किलकोट में श्री बच्ची राम जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दीप्ति देवी जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
ॐ शांति। 🙏🏻🕉️

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


21, Rajpur Road
Dehra Dun
248001