29/12/2025
fans
राष्ट्र जागरण धर्म हमारा
29/12/2025
fans
30/12/2024
30/12/2024
दस्तक नई पीढ़ी की , काव्य पदार्पण, बाल कवि सम्मेलन २०२४
कार्यक्रम की तस्वीरें
27/12/2023
राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2023 को 'वीर बाल दिवस' की पूर्व संध्या पर देहरादून में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, साथ ही 'दस्तक नई पीढ़ी' एवं 'काव्य पदार्पण' का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक माननीय श्री नरेश बंसल जी राज्यसभा सांसद ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गरिमा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत श्री जी तथा विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक श्री विजय जी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अजय मोहन वर्मा जी, श्री चंद्रगुप्त विक्रम जी , श्री संजीव जैन जी तथा गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, डॉ इंदु अग्रवाल जी,संरक्षक श्री कृष्ण दत्त शर्मा कृष्ण' जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। 4G संस्था के अध्यक्ष श्री सुभाष भट्ट जी अपनी संस्था के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री(महिला) श्रीमती महिमा श्री द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया तथा संचालन डॉ॰ प्राची कर्णवाल ने किया । प्रतिभागियों के चयन में श्री शिवमोहन सिंह प्रांतीय महामंत्री, श्रीमती मणि अग्रवाल महामंत्री गढ़वाल मंडल, श्री कृष्ण दत्त शर्मा 'कृष्ण', श्री अंबर खरबन्दा,श्री पवन शर्मा के साथ-साथ श्री सत्येंद्र शर्मा तरंग, श्री संजय प्रधान, श्री पवन शर्मा सूरज ने भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया । प्रतिभागी कवि के रूप में निम्नलिखित कवियों ने मंच से काव्य पाठ किया-
बाल कवि के रूप में-१. सर्वेश सिंह २. गुलाब चंद्र ३.देश कुमार तथा ४.प्रखर बहुगुणा।
काव्य पदार्पण में- १. डॉक्टर प्राची कर्णवाल २.झरना माथुर ३.हरीश रवि ४.कीर्ति अहलावत ५.भूपेंद्र बसेड़ा ६.प्रभात रंजन ७.कविता बिष्ट तथा ८.कविता जैन। दस्तक नई पीढ़ी में- १. गंगा बहुगुणा २.निमेष सिंह ३.कपिल वीर तोमर ४.सौरभ राणा ५.दिव्यांश दिव्य ६.दिव्यांश सिंह ७.सरला सरोज।
मंच से काव्य पाठ करने वाले सभी उपरोक्त प्रतिभागी कवियों को संस्था के तरफ से प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा प्रोत्साहन राशि नगद प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहर के साहित्य मनीषी, गणमान्य जन तथा भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे तथा कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड प्रांत के महामंत्री श्री शिवमोहन सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रदेश महामंत्री
(शिव मोहन सिंह)
रा.क.सं. उत्तराखण्ड
🙏 ।।आमंत्रण।।🙏
भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन
----------------------------------------
राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखंड ईकाई के तत्वावधान में, देहरादून में 2 अक्टूबर को प्रांतीय स्तरीय एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक जिले से दो श्रेष्ठ प्रतिभागी सादर आमंत्रित हैं। इसी आयोजन में प्रतिभाग करने वाले 30 वर्ष तक के प्रतिभागियों में से 'दस्तक नयी पीढ़ी' के लिए और 30 वर्ष से अधिक उम्र वालों में से 'काव्य पदार्पण' के लिये कवियों का चयन किया जाएगा ।
आयोजन 2 अक्टूबर सुबह से आरंभ हो जाएगा अतः बाहर से आने वाले प्रतिभागियों को 1 अक्टूबर शाम तक देहरादून पहुँचना होगा। सभी प्रतिभागियों के 1 अक्टूबर रात से 2 अक्टूबर रात तक के रहने एवं खाने की व्यवस्था राष्ट्रीय कवि संगम की रहेगी। आने- जाने का व्यय प्रतिभागी को स्वयं करना होगा।
इस काव्य गोष्ठी में आपको प्रदत्त विषय में से किसी एक विषय पर स्वरचित रचना ही पढ़नी होगी। प्रतिभागी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। 'दस्तक नयी पीढ़ी' एवं 'काव्य पदार्पण' के लिये चयनित कवियों की प्रस्तुति भी 2 अक्टूबर को ही होगी।
************************
काव्य पाठ हेतु प्रस्तावित निम्नानुसार विषय निर्धारित किये गए हैं।
* पर्यावरण प्रेम
* श्रीराम के जीवन से संबंधित मार्मिक प्रसंग
* श्रीराम मंदिर निर्माण का अभिनंदन
* भारत का गौरवशाली इतिहास
* भारत का गौरवशाली भविष्य
* अखंड भारत
* संवेदना और भावनात्मक मूल्यों की स्थापना
* सिख गुरुओं का योगदान
* जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता
* समान नागरिक संहिता
किसी भी जानकारी हेतु आप दिये गये नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं।
9456377578- श्री शिव मोहन सिंह जी
9412923127- श्रीमती मणि अग्रवाल "मणिका"
धन्यवाद
श्री अशोक विंडलास जी
अध्यक्ष उत्तराखंड इकाई रा. क. सं.
श्री शिव मोहन सिंह जी
प्रांतीय महामंत्री उत्तराखंड इकाई रा.
क. सं.
श्रीमती मणि अग्रवाल 'मणिका' जी
संयोजक -उत्तराखंड इकाई रा.
क. सं.
श्री धर्मेन्द्र उनियाल जी
सहसंयोजक- उत्तराखंड इकाई रा.
क. सं.