हमारे काशी सिंह ऐरी

हमारे काशी सिंह ऐरी

Share

हमारे नेता काशी सिंह ऐरी
Team Kashi Singh Airy

04/06/2026

काशी दा चाहते तो मुख्यमंत्री बन जाते, भाजपा-काँग्रेस ने कई बार कोशिश करी लेकिन काशी दा पार्टी के साथ अडिग रहे I जहाँ एक तरफ पार्टी के कई बड़े धुरंधर मंत्री, विधायक बनने के चक्कर में दूसरे दलों में चले गए और पार्टी को कई बार तोडने की कोशिश करी, काशी सिंह ऐरी मजबूती के साथ उत्तराखंड क्रांति दल खड़े रहे और पार्टी को दुबारा खड़ा किया I
काशी सिंह ऐरी में आप कई कमजोरियां ढूँढ सकते हैं लेकिन इस बात को मानेंगे कि आज उत्तराखंड क्रांति दल का आज जो भी अस्तित्व है वो काशी सिंह ऐरी के कारण ही है क्योंकि वो दल का मजबूत स्तंभ बनकर टिके रहे I
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह बिष्ट के फेसबुक वाल से काशी दा के बारे में पोस्ट देखकर लगता है कि आज भी युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं I

01/06/2026
01/06/2026

उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक माननीय काशी सिंह ऐरी जी Kashi Singh Airy को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ I

25/05/2026

अख़बारों की कतरनों में एक पुरानी खबर मिली, ये खबर करीब 1997 के आस-पास की है, जब राज्य बनने की ख़बरें आने लगी थी, 15 अगस्त 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने लालकिले से उत्तराखंड राज्य बनाने की घोषणा कर दी थी l तब ये चर्चा चलती थी कि राज्य में सरकार चुनी जाने तक उत्तराखंड का कार्यवाहक मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? उस समय उत्तराखंड में सबसे बड़ा नाम काशी सिंह ऐरी का नाम सामने आया जिसे उत्तराखंड का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा होने लगी l
काशी दा को दिल्ली से भाजपा-काँग्रेस और अन्य पार्टियों के देश के बड़े-बड़े नेताओं ने संपर्क करके कहा कि हमारी पार्टी से जुड़ जाओ आपको उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा I ये भी सुनने में आता है कि अटल बिहारी बाजपेयी ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को भेजकर काशी सिंह ऐरी को भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी I
काशी दा ने सबको साफ़ मना कर दिया कि वो उत्तराखंड क्रांति दल के साथ थे, हैं और रहेंगे और एक मजबूत क्षेत्रीय दल बनायेंगे I काशी दा चाहते तो दूसरे दल से जुड़कर मुख्यमंत्री बन जाते लेकिन काशी दा ने उत्तराखंड क्रांति दल को चुना उसे संभाला और उसे मजबूत किया और हमेशा उत्तराखंड क्रांति दल के साथ खड़े रहे I
चुनाव के समय कई लोग उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ते हैं और चुनाव के बाद दूसरे दलों में शामिल हो जाते हैं, कई भाजपा-कांग्रेस में छोटे मोटे पद पाने के लिए या उनकी सरकार में मंत्री बनने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल छोड़कर भाजपा-काँग्रेस में शामिल हो जाते हैं, लेकिन काशी दा उत्तराखंड क्रांति दल के साथ ही रहे जब-जब पार्टी कमजोर हुई उसे संभाला और फिर से खड़ा किया है I आज भी राष्ट्रीय पार्टियों के बड़े नेता उन्हें अपनी पार्टी से जुड़कर राजयसभा सांसद या लोकसभा सांसद बनाने के प्रस्ताव लेकर आते हैं, काशी दा उन्हें विनम्रतापूर्वक बाहर का रास्ता दिखा देते हैं I
जब कोई ये पूछे काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड क्रांति दल के लिए क्या किया है तो उसे बता देना काशी दा ने मुख्यमंत्री जैसे पद को ठुकराकर उत्तराखंड क्रांति दल को चुना, जब-जब किसी ने उत्तराखंड क्रांति दल को तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश करी काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड क्रांति दल को खड़ा किया और लोगों को जोड़कर रखा I
आज उत्तराखंड क्रांति दल एक क्षेत्रीय दल के रूप में टिका हुआ है तो उसमे काशी सिंह ऐरी का सबसे बड़ा योगदान है, आज पार्टी में शोर मचाने वाले बहुत हैं लेकिन शांति से और दिल से उत्तराखंड क्रांति दल के लिए काम करने वाले केवल काशी दा ही हैं I

Photos from UKD Pithoragarh's post 15/05/2026

काशी सिंह ऐरी जी पिथौरागढ़ की पहचान हैं I
काशी दा एक बार फिर पिथौरागढ़ से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं I
काशी दा के नेतृत्व में पिथौरागढ़ यूकेडी टीम जुट गई है I
काशी सिंह ऐरी इस बार चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व का चेहरा हैं I

14/05/2026

उत्तराखंड में वर्तमान में सबसे उपयुक्त नेता राज्य का नेतृत्व करने के लिए है तो वो काशी सिंह ऐरी जी हैं I काशी दा के अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व को सभी स्वीकारते हैं, चाहे वो पार्टी के कार्यकर्ता हो या विरोधी दल के हों, सभी उनके विधायकी ज्ञान की तारीफ करते हैं I
I काशी दा इंद्रमणि बडोनी जी के प्रिय थे और उन्होंने काशी दा को उत्तराखंड क्रांति दल का नेतृत्व सौंपा था I एक बार फिर उत्तराखंड क्रांति दल को उनके अनुभव और नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन के लिए आगे बढ़ना है I काशी सिंह ऐरी आज भी उत्तराखंड क्रांति दल का नेतृत्व चेहरा हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में उक्रांद की तरफ से विरोधी दलों के खिलाफ उनसे बेहतर चेहरा और कोई नहीं है I

10/05/2026

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में काशी सिंह ऐरी ने युवाओं के बीच अपने अनुभव साझा करे I
काशी दा ने उत्तराखंड आंदोलन में युवाओं के योगदान के बारे में बताया और उन्हें उत्तराखंड के आस्तित्व की रक्षा के लिए एक बार फिर आगे आने को कहा, ऐरी जी ने कहा हम सब मिलकर बदलाव लायेंगे I

02/05/2026

काशी सिंह ऐरी उत्तराखंड क्रांति दल के सर्वोच्च नेता हैं, विधायकी मामलों के जानकार हैं, दल के सबसे ज्यादा विश्वसनीय नेता हैं, जिनपर सभी विश्वास करते हैं l जब भी यूकेडी पर कोई संकट आया है काशी दा ने यूकेडी को संकट से उबारा है l उत्तराखंड क्रांति दल कई उतार-चढ़ाव से गुजरा, कई आए और कई साथ छोड़कर चले गए, लेकिन काशी सिंह ऐरी ने यूकेडी को संभालकर रखा और टूटने से बचाया I
इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता भी जानते हैं कि काशी सिंह ऐरी जी से बेहतर कोई चेहरा नहीं है, केंद्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर साफ़ कर दिया कि विधानसभा चुनाव काशी दा के चेहरे और नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा I

02/05/2026

कुछ लोग शोर नहीं करते हैं चुपचाप काम करते हैं I
काशी दा की यही खासियत है I

30/04/2026

काशी सिंह ऐरी 4 बार विधायक रहे, 3 बार यूपी में और 1 बार उत्तराखंड में, लेकिन काशी दा ने कभी पहाड़ नहीं छोड़ा, पूरा जीवन पिथौरागढ़ में ही रहे I

आजकल नेता एक बार पंचायत सदस्य बन जाने पर देहरादून, हल्द्वानी भाग जाते हैं और वहां कोठियां बनवा लेते हैं लेकिन काशी दा ने ना देहरादून में घर बनाया ना हल्द्वानी में, उनके दिल में पहाड़ के लिए समर्पण है और यही समर्पण को उनको पहाड़ के लोगों से जोड़ता है I काशी दा खांटी पहाड़ी आदमी है जो सादगी से पहाड़ में रहते है I

इस राज्य का नेतृत्व काशी दा जैसे व्यक्ति करें तो पहाड़ की तस्वीर बदलेगी I

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Dehradun
Dehra Dun
248001