नमस्कार,
आशा करती हूं कि आप सभी कुशल से होंगे।
मैंने बनबसा के चांदनी गांव की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया था। उसके कुछ दृश्य आपके साथ साझा कर रही हूं।
इस निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा जी एवं मीणा जी ने मेरा पूरा सहयोग किया एवं मेरा निरीक्षण सफल रहा। 🙏😊
बाल उपमुख्यमंत्री,
दीक्षा खर्कवाल
चंपावत
BAL Vidhansabha Uttarakhand 2022
PLAN INDIA . SCPCR. GOVT. OF UTTARAKHAND
26/01/2024
सभी को मेरा सादर प्रणाम।
कल मेरे विद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह था।और सबसे खुशी की बात यह है कि अभी तक हमने देखा की वार्षिक उत्सव केवल निजी विद्यालय मे ही मनाया जाता है किंतु मेरा विद्यालय सरकारी विद्यालय है वहा पर कल प्रथम बार वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया। जिसका श्रेय मेरी विद्यालय की प्रधानाचार्या को जाता है। मेरा विद्यालय पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज काशीपुर में सभी अभिभावकों को निमंत्रण दिया गया। जहां पर सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित हुए तथा विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य भी उपस्थित हुए। और मुझको इस शुभ अवसर पर आपने विचार रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां मैंने बेटियों की शिक्षा से संबंधित विषय पर बात की, बाल संरक्षण आयोग के संबंध में और सबसे महत्वपूर्ण मैंने बाल विधान सभा के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए।
काजल कश्यप
26/01/2024
आप सभी को मेरा नमस्कार
आज मैं, सुमेधा उपाध्याय चंपावत की बाल विधायिका ने विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर का भ्रमण किया वह बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा बाल विधानसभा से परिचय करवाया
मेरा सम्मान वह समस्त चलचित्र आप सभी के सम्मुख प्रस्तुत है
26/01/2024
आप सभी को नमस्कार । मैंने अपने क्षेत्र के एक गांव की पोषक बैठक में प्रतिभाग किया । वहां आए बच्चों से बातचीत की उन्हें बाल विधानसभा के बारे में बताया । उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा पोषण के बारे में जानकारी दी ।
दीपांशु ,बाल विधायक , ( देहरादून )
06/06/2023
उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मार्गदर्शन में प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधानसभा द्वितीय सत्र के द्वितीय दिवस मंगलवार को आयोग गैरसैंण विधानसभा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा बाल विधायकों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराते हुये विधानसभा की कार्यवाही व प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुये किया गया।
बाल विधानसभा सत्र का प्रारम्भ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग, आयोग की अध्यक्ष डा0 गीता खन्ना, विशिष्ट अतिथि विनोद कपरवाण, अनुसचिव, डा0 एसके सिंह, बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार व बाल उप मुख्यमंत्री दीक्षा खरकवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोग की अध्यक्ष डा.गीता खन्ना व सदस्य विनोद कपरवाण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्वागत शॉल व मोमेंटों भेंट कर किया गया व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग का अभिनन्दन आयोग के अनुसचिव, डा एसके सिंह द्वारा शॉल व मोेमेंटों भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्वागत हेतु सरस्वती विद्यामन्दिर गैरसैंण विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर किया गया।
कार्यक्रम में गोपाल थपलियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधायकों द्वारा पूर्व में किये गये छः माह के कार्यो पर प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया। बाल विधानसभा के मुख्यमंत्री रोहित परिहार द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा बाल विधान सभा में उपस्थित सभी बाल विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, सभी विभागों से उपस्थित अधिकारियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया तथा बच्चों से भविष्य की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विधायक अनिल नौटियाल, विधायक, कर्णप्रयाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल विधायकों, अधिकारियों व सहयोगियों का अभिनन्दन करते हुये विधानसभा क्षेत्र भराणीसेंण गैरसैंण में कार्यक्रम कराये जाने हेतु अभार व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी द्वारा बाल विधान सभा में नियुक्त मंत्री मंडल व बाल विधायकों से वार्ता की गई व उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया तथा बाल विधायकों को उनके क्षेत्र में अधिक से अधिक निष्ठा व लगन से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना से बाल विधायकों द्वारा दिये गये प्रस्तावों व नितियों पर कार्यवाही करते हुये ठोस कदम उठाये जाने की बात कही गई तथा बाल विधायकों को जिलावार कार्य किये जाने को कहा व खुद से पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने कार्य को किये जाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण से जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, स्वास्थ्य विभाग से अर्जुन रावत, श्री धनंजय लिंगवाल, डीपीओ चमोली, शशि सौरियाल, ब्लाक प्रमुख, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कस्तुरा झिंग्वाण, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, बाल कल्याण समिति चमोली अध्यक्ष/सदस्य, शिक्षा विभा, उपशिक्षा अधिकारी लखपत सिंह रावत, शंकर सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी, धर्म सिंह रावत, स्वास्थ्य विभाग, चमोली, डा0 महेन्द्र सिहं, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अंजना गुप्ता, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में आयोग की टीम से विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक निशात इकबाल, कनिष्ठ सहायक शान्ति भट्ट व व्यक्तिक सहायक विशाल चाचरा तथा प्लान इण्डिया की टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में आयोग के सदस्य श्री विनोद कपरवाण व अनुसचिव डा एसके सिंह द्वारा विधानसभा के हेम चन्द्र पंत, प्रभारी सचिव, चन्द्र मोहन गोस्वामी, संयुक्त सचिव, नरेन्द्र सिंह रावत, उपसचिव का शॉल व मोमेंटों भेंट कर कार्यक्रम को सफल रूप से क्रियांवित किये जाने मेें सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अभिनन्दन किया गया। सदस्य विनोद कपरवाण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कर्णप्रयाग का कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अभिनन्दन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का समापन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग, आयोग की अध्यक्ष महोदया डा. गीता खन्ना, सदस्य विनोद कपरवाण, अनुसचिव, डा. एसके सिंह, बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार व बाल उप मुख्यमंत्री दीक्षा खरकवाल के कर कमलों से विधानसभा परिसर में पौधा रोपण कर किया गया |
27/04/2023
Aap sabhi ko Mera namaskar main Vinita Dehradun Bal vidhansabha se aaj main pass ke primary school mein g*i thi vahan per hadowala ke bacche ko ektrit karke Maine unke sath chhoti si baithak ki jismein maine unhen bijon ke bare mein bataya Sathi adhikaron ki jankari Di aur unhen yah bhi bataya ki kis kam aate Hain aur unka kya karya hota hai.....
Nmste me bal vidhayk sonam chamoli mere dwara aj hmare area ke ek primary schl bcho ko unke adhikaro tha surksha ke bare me avgt krwaya gya
अप सभी को मेरा नमस्ते मे सोनम चमोली बाल विधायक उत्तरकाशी से आज मेरे द्वारा मेरे छेत्र के विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमे मैने उन्हे बाल सुरक्षा वा बाल अधिकार के बारे में उन्हें बताया
जिसके दोरन मुझे कुछ बचो की समस्या ka bhi पता चला जिसके लिए मुझे उनके घर मे जाकर पूरी जानकारी हासिल करनी होगी
18/03/2023
I'm extremely grateful to Dr. Geeta Khanna ma'am and SCPCR for giving us (Agamsifat , Tanisha and Himanshi ) this opportunity to meet Mrs. Sonika, District Magistrate of Dehradun and Mr. Dilip Singh, SSP Dehradun. Also we took this opportunity to meet Jila Probation Adhikari and get motivated. Thank you ma'am.
- Agamsifat Kaur (Bal Vidhayak, Uttarakhand Bal Vidhansabha)
22/01/2023
Today, with the support of nearest gurudwara sahib, i distributed some packed eatables to the underprivileged children. I took it as an opportunity to interact, motivate and encourage these little ones to study and get educated.
Bal Vidhayak
Agam Sifat Kaur
सादर नमस्कार। मैंने बेलबंदगोट जाकर औचक निरीक्षण किया। जहां मैंने बच्चों से वार्तालाप की अध्यापक अध्यापिका से भी की। उन सभी बच्चों से बात करके ऐसा लगा जैसे उनके मन में कई सारी अभिलाषाये है। सर्वप्रथम तो मैं सरकार से विनम्र अनुरोध करती हूं कि बच्चों को भवन दे जैसा की आप सबको इस वीडियो के माध्यम से दिख सकता है कि कैसे बच्चे ठंड में सिर्फ एक आधी चारदीवारी के भीतर पढ़ रहे हैं छत भी पूर्ण रूप से खुली है। तो मैंने बाल विधायक होने के नाते उन्हें आश्वासन दिया कि मैं उनकी बात को बाल विधानसभा में जरूर रखूंगी और उनकी सारी समस्याएं दूर भी होंगी। यह छोटे बच्चे छोटे-छोटे फूल की कलियों के समान है जो भविष्य में अपनी महक से पूरे जग को मेहेकाएंगे। धन्यवाद बाल विधायक सुमेधा उपाध्याय चंपावत।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
Vikasnagar Road
Dehra Dun
248001
