17/05/2026
भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश द्विदिवसीय कार्यसमिति बैठक दिनांक 16 एवं 17 मई 2026 को नगर निगम सभागार रुद्रपुर उधम सिँह नगर में संपन्न हुई बैठक में क्षेत्रीय संघठन मंत्री श्री अनुमप जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक में श्रमिक समस्याओ पर चर्चा हुई, श्रम क़ानूनों का पालन कड़ाई से हो एवं कार्यकर्ताओ का अभ्यास वर्ग होने का निर्णय लिया गया, बैठक में रेनू खोलिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दीपेंद्र भट्ट को प्रदेश मंत्री बनाये जाने की घोषणा की गई। रुद्रपुर उधम सिँह नगर में इकाइयों से प्रसासन द्वारा हटाए ध्वज पर यूनियनों के पदाधिकारी द्वारा रोष जताया गया तथा उपजिलाधिकारी महोदय से फ़ोन पर बात कर पुनः ध्वज लगाने को कहा जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा की ध्वज पुनः जल्द लगवाये जायेंगे। बैठक में क्षेत्रीय संघठन मंत्री श्री अनुपम जी प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल, शेखरा नन्द पांडे, ऋषिकुमार, अजय कांत, बृजेश बनकोटी, रमेश चंद जोशी, संजीव विश्नोई, अनिल राठी,दीपेंद्र भट्ट अजीत सिँह, संदीप,वीरेंद्र,गेड़ा जी , एस पी सिंह,अर्चना बिष्ट,रेनू नेगी, रेनू खोलिया, वृंदा, दामयंती, भगवती,अन्य सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

13/05/2026