23/08/2026
आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को आई०डी०टी०आर० (इंस्टिटियूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च) झाझरा, देहरादून में गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आई०डी०टी०आर० के अधिकारियों, प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं के साथ ही मास्टर ऑफ सोशल वर्क, इग्नू, देहरादून के छात्र- छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सहायक निदेशक श्री रोहित गुप्ता द्वारा कहा गया कि ये एक सराहनीय पहल है जिसमें आने वाले समय में आई डी टी आर परिसर में शोभाकार, छायादार व अन्य औषधीय महत्व के पौधों से परिसर में सौन्दर्यीकरण के साथ ही हरियाली भी बढ़ेगी। उनके द्वारा रीठे के पौधे का रोपण किया गया। उनके साथ ही सभी उपस्थित प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं, छात्र व छात्राओं एवं संस्था की ओर से उपस्थित अतिथियों द्वारा रीठा, आंवला, मालाबार नीम, च्यूरा, अमलतास आदि कई प्रजातियों के लगभग साठ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे संस्था को वन अनुसंधान संस्थान के सौजन्य से प्राप्त हुए हैं। सभी उपस्थित जनों द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी आयोजित करने की बात की गई।
इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, श्री रोहित गुप्ता, प्रशिक्षकों में श्री हरीश राठौर, श्री अनुराग रावत, श्री अजय पंवार, संस्थान के कर्मचारी श्री सोहन थापा, श्री संजय कुमार, प्रशिक्षु श्रीमती स्वाति, किरण, मेघा, अंजली, संतोषी व मास्टर ऑफ सोशल वर्क, इग्नू, देहरादून से संजीव कुमार, अजय खाड़वाल, दारुल अफजल आदि एवं गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति की ओर से अध्यक्ष श्री रमेश खत्री, श्रीमती ज्योत्सना खत्री, श्री रमेश प्रधान, श्रीमती शशि प्रधान व सुश्री नीलम प्रधान व श्री अमित कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।