21/02/2026
Big shout out to my newest top fans! 💎 Sumit Mishra, Chinmay Bhadoriya, Rishabh Ris, Vishal Pundir
Drop a comment to welcome them to our community, fans
”स्वस्मै स्वल्पं, समाजाय सर्वस्वम्।
21/02/2026
Big shout out to my newest top fans! 💎 Sumit Mishra, Chinmay Bhadoriya, Rishabh Ris, Vishal Pundir
Drop a comment to welcome them to our community, fans
👉 “अगर आप भी समाधान चाहते हैं, तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें।”
🎯आज की इस छोटी वीडियो में स्पष्ट है कि इस स्थान पर लोगों का सड़क पार करना एक वास्तविकता है। जब आवाजाही निरंतर है, तो सुरक्षित पार करने की व्यवस्था भी उतनी ही आवश्यक है।
👉यह मांग किसी संरचना विशेष की नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की है।
👉समाधान तकनीकी आधार पर निकाला जाना चाहिए।
👉 “अगर आप भी समाधान चाहते हैं, तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें।”
यह वीडियो सप्तऋषि चुंगी क्षेत्र का है।
स्कूली बच्ची को तेज रफ्तार हाइवे पार करते देखिए।
फ्लाईओवर बना।
अंडरपास विशेष कारणों से 350–500 मीटर दूर है।
लेकिन इस स्थान पर सुरक्षित पार की कोई सीधी व्यवस्था नहीं।
जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया गया।
CPGRAMS के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी गई, जो NHAI रुड़की को स्थानांतरित हुई।
अब तक स्थलीय समाधान दिखाई नहीं दे रहा।
प्रश्न सीधा है —
क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था बनेगी?
हमारा अभियान विरोध का नहीं, समाधान का है।
कृपया तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
National Highways Authority of India - NHAI
Nitin Gadkari
#सड़क_सुरक्षा
#जनहित
#समाधान_अभी
14/02/2026
आज पुनः “समाचार पत्र” में "सप्तऋषि चुंगी" सड़क सुरक्षा मुद्दे को प्रमुखता मिली।
लगातार 28+ दिनों से अभियान जारी है।
प्रशासनिक स्तर पर संज्ञान और त्वरित समाधान की अपेक्षा है।
🎯सड़क सुरक्षा प्रतीक्षा नहीं करती।
दुर्घटना होने के बाद नहीं — उससे पहले निर्णय आवश्यक है।
#सड़क_सुरक्षा #जनहित #समाधान
14/02/2026
14 फरवरी…
किसी के लिए प्यार का दिन,
लेकिन हमारे लिए शोक और गर्व का दिन।
#पुलवामा_हमला में शहीद हुए वीर जवानों ने हमें सिखाया कि सच्चा प्रेम क्या होता है —
मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना।
जब देश के कुछ हिस्सों में जश्न था,
तब कई घरों में चूल्हा नहीं जला…
कई बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
आइए, इस दिन को सिर्फ उत्सव नहीं, स्मरण और संकल्प का दिन भी बनाएं।
🕯️ अमर शहीद अमर रहें
🇮🇳 जय हिंद
10/02/2026
26 दिन — फिर भी समाधान शून्य।
आज राजकीय इंटर कॉलेज, हरिपुर कलां व श्रीमती लक्ष्मी जुगरान (क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग-3) ने भी सप्तऋषि चुंगी में सुरक्षित पैदल मार्ग
(अंडरपास / सुरक्षित क्रॉसिंग)
की मांग को औपचारिक समर्थन दिया है।
🎯यह विषय छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की प्रतिदिन की सुरक्षा से जुड़ा है,
न कि केवल कागज़ी पत्राचार से।
👉निवेदन है कि अब स्थलीय निरीक्षण एवं
तत्काल समाधानात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🙏अब अगली खबर समाधान की हो —
किसी दुर्घटना की नहीं।
Nitin Gadkari National Highways Authority of India - NHAI
07/02/2026
👉 “अगर आप भी समाधान चाहते हैं, तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें।”
👉आज #हमारी_मांगों_को िन पूरे हो चुके हैं।
#एक्सीडेंटल_जॉन पर अंडरपास / फुट ओवर ब्रिज / ज़ेब्रा क्रॉसिंग जैसे सरल लेकिन जीवनरक्षक समाधान के लिए—
✔️ #जिलाधिकारी महोदय को जनसुनवाई में ज्ञापन दिया गया
✔️ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
✔️ मजबूर होकर #प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की
✔️ शिकायत रुड़की को ट्रांसफर हो चुकी है
अब सवाल सिर्फ काग़ज़ों का नहीं है,
समय का है… और जीवन का है।
हम बिना शोर किए,
अपने सीमित समय से निरंतर अभियान चला रहे हैं—
ताकि कल किसी और परिवार को हादसे की कीमत न चुकानी पड़े।
यह पोस्ट सिर्फ़ पढ़ने के लिए नहीं है।
यह जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब और समाधान की अपेक्षा है।
🔴 "जब समाधान सरल हो और समस्या गंभीर—तो देरी भी जवाबदेही बन जाती है।"
यह वीडियो किसी शहर का नहीं है।
यह आपके अपने गाँव #हरिपुर_कलां की सच्चाई है।
एक साल पहले शुरू हुआ #स्वच्छता_अभियान,
िन की मेहनत और लगातार सवालों के बाद
आज इस सर्विस रोड पर बदलाव की शुरुआत दिख रही है।
यह विरोध नहीं है।
यह अपने गाँव से प्यार और जिम्मेदारी है।
आइए, इस बदलाव को मिलकर स्थायी बनाएं।
#गांवकीआवाज़
#स्वास्तिकसंकल्पट्रस्ट
👉 “अगर आप भी समाधान चाहते हैं, तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें।”
आज #अभियान का #19वाँ दिन।
मन में प्रश्न आता है — और कितने दिन?
फिर स्मरण आता है —
“ #कर्मण्येवाधिकारस्ते…”
हम कर्म कर रहे हैं।
फल ईश्वर और व्यवस्था पर छोड़कर।
इस वीडियो में एक बच्ची, एक महिला
हाईवे पार न कर सकीं…
और सुरक्षित रास्ते के लिए
आधा किलोमीटर अतिरिक्त चलने को विवश हुईं।
"यही कारण है हमारा कर्म।
यही कारण है यह अभियान।"
जब तक रास्ता सुरक्षित नहीं —
कर्म रुकेगा नहीं।
📍 सप्तऋषि चुंगी, हरिद्वार।
✊ "स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट"
Mohit Sharma Dharmendra Mohan Gwadi Pooja Gwari Sunil Jugran Laxmi Jugran Divya Belwal
🙏आज एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
#प्रधानमंत्री_कार्यालय (CPGRAMS) में की गई शिकायत दिनांक 27 को , देहरादून (वसंत विहार) कार्यालय में संबंधित अधिकारी तक पहुँच चुकी है।
आज फोन पर हुई बातचीत में NHAI अधिकारियों द्वारा
#शीघ्र_निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
यह वीडियो उसी संवाद और पत्र का प्रमाण है।
हमारा उद्देश्य सिर्फ़ एक है —
"दुर्घटना रुके, जान बचे।"
आपका समर्थन व आपकी आवाज़
इस समाधान को और तेज़ कर सकती है।
👉 इस वीडियो को शेयर करें
👉 अपनी राय कमेंट में लिखें
👉 यह साबित करें कि जनसुरक्षा सबसे ऊपर है