राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड Rashtrawadi Regional Party
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड Rashtrawadi Regional Party, Political Party, 108/12 nehru colony dehradun, Dehra Dun.
भारतीय जनता पार्टी की इस दोहरी नीति के बारे में आपका क्या कहना है
09/10/2025
वर्ष 2023 की पटवारी और जेई भर्ती घोटाले में जेल जाने वाला भाजपा का तत्कालीन मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल अब जमानत पर बाहर आकर बेरोजगार अभ्यर्थियों को गवाही न देने के लिए प्रलोभन दे रहा है और गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री जीएस मर्तोलिया जी से इस संबंध में बात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
श्री मार्तोलिया जी ने अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही के लिए हरिद्वार के पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारियों को कार्रवाई करने की निर्देश दिए।
अभियुक्त को जमानत इसी शर्त पर मिलती है कि वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन यहां तो बाकायदा डराया- धमकाया जा रहा है।
लिहाजा ऐसे अभियुक्तों का खुली हवा में घूमना भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए हानिकारक है।
12/09/2025
आप सभी साथियों को यह बताते हुए हमें बहुत खुशी है कि आप सभी के निरंतर प्रयास और आशीर्वाद और सहयोग से आपकी अपनी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकृत हो गई है।
12/09/2025
04/09/2025
आंशिक खुशखबरी : ऊर्जा निगमों में भर्तियों का इंतजार करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए आंशिक खुशखबरी है।
लगातार प्रयास के बाद आखिरकार ऊर्जा निगमों में फ्रीज किए गए पद अब अनफ्रीज हो गए हैं और जल्दी ही ऊर्जा निर्गमों के द्वारा रिक्त पदों का विवरण शासन को भेज दिया जाएगा।
इस संबंध में आज प्रमुख सचिव ऊर्जा आर श्रीमान आर मीनाक्षी सुंदरम जी से भी मुलाकात हुई और उनसे अनुरोध किया कि अधिक से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जाए, ताकि 10 वर्षों से भर्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके और उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों को कार्मिक मिल सकें।
उम्मीद है जल्दी ही ऊर्जा निगमों से लगभग 100 से अधिक पदों पर भर्तियों की मांग का विवरण उत्तराखंड शासन को सौंप दिया जाएगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
108/12 Nehru Colony Dehradun
Dehra Dun
248001
