02/06/2026
हमारे श्रीदेव सुमन नगर मंडल के सम्मानित अध्यक्ष श्रीमान प्रदीप रावत जी एवं आदरणीय भाभी श्रीमती मंजू रावत जी को शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सभी बाबा बद्री केदार से आपके सुखमय पारिवारिक जीवन की मंगलमय कामना करते है ।
17/05/2026
भारतीय जनता पार्टी कि संगठनात्मक बैठक के निमित्त आज श्री देव सुमन नगर मंडल देहरादून महानगर मसूरी विधानसभा की मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों की बैठक इंद्रलोक होटल राजपुर रोड के सभागार में मंडल अध्यक्ष श्रीमान प्रदीप रावत जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम जैसे प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल पदाधिकारी की बैठक , माह के अंतिम रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित कर सरल ऐप पर अपलोड करना और आगामी वर्ष 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना आदि कार्यक्रमों को प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजको द्वारा आयोजित करवाना बैठक में तय किया गया।
बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक माननीय गणेश जोशी जी की गरिमामई में उपस्थित के साथ प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी जी, महानगर उपाध्यक्ष श्रीमान ओम कक्कड़ जी, जिला प्रकोष्ठ श्रीमान सुरेंद्र राणा जी, मंडल प्रभारी श्री जगदीश सेमवाल जी, महानगर मंत्री श्री समीर डोभाल जी, मसूरी विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं BLA 1 श्री आर एस परिहार जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री निरंजन डोभाल जी मंचासिन रहे
कार्यक्रम का सुंदर संचालन मंडल महामंत्री श्री आशीष थापा जी ने किया साथ महामंत्री सुश्री भावना चौधरी जी रही।
मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकारणी गण,सम्मानित पार्षद गण,मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजको की गरिमामई उपस्थित के बैठक का सफल आयोजन रहा।
06/05/2026
महाकाल के भक्त मंसूरी विधानसभा के कर्मठ वरिष्ठ कार्यकर्ता सिकंदर भाई को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा टपकेश्वर महादेव की कृपा आपके संपूर्ण परिवार पर बनी रहे।
10/04/2026
दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे के लोकार्पण हेतू 14 अप्रैल को देहरादून के मसूरी विधानसभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन होने वाली विशाल जनसभा के निमित्त व्यवस्था बैठक आयोजित की गई जिसमें माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी , जिला उपाध्यक्ष श्री ओम kakkar जी ,राज्य मंत्री श्री O P कुलश्रेष्ठ जी , मंडल अध्यक्ष श्री राजीव गुरुंग’ श्री रजत अग्रवाल जी मसूरी पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी जी , मंडल प्रभारी श्री समीर डोवाल जी , जगदीश सेमवाल जी , एवं वरिष्ठ नेता आर एस परिहार जी,निरंजन डोवाल जी,अरविंद डोवाल जी,मंडल महामंत्री आशीष थापा जी पार्टी के जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी ,सम्मानित पार्षदगण , मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण उपस्थित रहे
31/03/2026
दिनांक 30 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडलदेहरादून महानगर (मसूरी विधानसभा) में प्रशिक्षण कार्यशाला(प्रथम दिवस) विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।
प्रथम दिवस की कार्यशाला में तीन सत्र आयोजित किया गया।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी द्वारा की गई और मुख्य वक्ता के रूप में महानगर प्रभारी श्री कुलदीप शर्मा जी उपस्थित रहे।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पूनम नौटियाल जी द्वारा की गयी और मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री श्री देवेंद्र भसीन जी उपस्थित रहे।
तृतीय सत्र श्री अभिमन्यु कुमार जी की अध्यक्षता में हुआ और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस के अंतिम कार्यक्रम के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके पाश्चात्य रात्री विश्राम किया गया।
तत्पश्चात् पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान द्वितीय दिवस का शुभ आरंभ 31 मार्च 2026 को किया गया। प्रातःकाल में योगाभ्यास से करने के उपरान्त
सत्र-4 प्रारंभ हुआ जिसमें प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान जी वक्ता के रूप में रहे और श्री निरंजन डोभाल जी ने अध्यक्षता की।
पांचवें सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत जी ने की, जबकि वक्ता श्री अनिल गोयल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
छठे सत्र की अध्यक्षता श्री आर एस परिहार जी द्वारा रही, जबकि वक्ता श्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी, राज्य मंत्री रहे।
अंतिम सातवें सत्र में अध्यक्षता सुरेंद्र राणा जी ने की, जबकि वक्ता श्री गौरव सिंह, प्रदेश आई टी सह संयोजक रहे।
अंत में भोजन के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जो व्यवस्था में रहे
*पंजीकरण में* आशीष कौशिक, पंकज जोशी, प्रमोद थापा, मानवेंद्र सती, संदीप बिजलवान।
*प्रांगण साज सज्जा* रविंद्र कुमार, शुभ कनौजिया, नेमी भट्ट, विनय गुप्ता।
*स्वागत एवं रंगोली* मंजू शर्मा, मीनू चड्ढा, रीता जोरावर।
*पार्किंग* प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, रिषभ कुमार।
*मंच व्यवस्था* रोशन नेगी, रीता जोरावर, मंजू शर्मा ।
*भोजन* मनजीत रावत, मनमोहन रावत
*कक्षा वितरण पुरूष* सुरेंद्र राणा समीर डोभाल।
*कक्षा वितरण महिला* भावना चौधरी मीनू चढ़ा ।
*आईटी चेकिंग* आशीष थापा
*वर्ग नियंत्रण* अरविंद डोभाल।
*वर्ग गीत* निरंजन डोभाल।
*अतिथि समन्वय* अंकित जोशी इंद्र परमार
*सूचना* राजेश शर्मा,अजय कुमार, आशीष थापा, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, इंद्र कुमार ।
*प्रदर्शनी प्रमुख* भावना चौधरी, मीनू चड्ढा।
*मंडल प्रशिक्षण पुस्तिका* नेहा जोशी।
*जल प्रमुख* कमल थापा
*सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख* भावना बिस्ट, रिता जोरावर।
आप सभी देवतुल्य कार्यकताओं का आभार एवं साधुवाद और सफल कार्यशाला की हार्दिक बधाई।
24/03/2026
नवरात्रों के पावन अवसर पर आज नैशविला रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
जिसमें हमारे क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में माननीय मंत्री गणेश जोशी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला जोशी जी की गरिमामयी उपस्थित रही और साथ में प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी जी,पार्टी कार्यकर्ता सत्येंद्र नाथ,बबीता सहोत्रा,राजेश राजौरिया,ओम प्रकाश बावड़ी,राजेश शर्मा,प्रदीप कुमार ,प्रमोद थापा,अतुल पंत और सम्मानित क्षेत्रवासी शामिल रहे।
हमारी यह बेटियां, देवी का रूप हैं और कन्या पूजन की यह पवित्र परंपरा, एक सशक्त एवं समृद्ध समाज का प्रतीक है।
।
19/03/2026
आप सभी साथियों मित्रों को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव संवत्सर के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
नवरात्रि के इन पावन दिनों में माँ के नौ स्वरूपों की आराधना से जीवन में नई ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता का संचार हो।
आइए, इस पावन नव संवत्सर का स्वागत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ करें ऐसी कामना करता हूँ ।
28/01/2026
भाजपा मंसूरी विधानसभा की वरिष्ठ नेत्री वर्तमान में मसूरी मंडल की प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष आदरणीय दीदी ज्योति कोटिया जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।
बाबा बद्री केदार जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे ऐसी प्रार्थना करता हूँ
26/01/2026
आप समस्त देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।