Jan Adhikar Party Janshakti जन अधिकार पार्टी जनशक्ति
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jan Adhikar Party Janshakti जन अधिकार पार्टी जनशक्ति, Political Party, Dehra Dun.
Official page Of The Jan Adhikar Party - Janshakti (JAP - J)
आधिकारिक फेसबुक पेज जन अधिकार पार्टी - जनशक्ति
जप का जनम जनता के अधिकारों के लिए लड़ने दबे कुचले शोषित समाज को मुख्य धारा में लाने आम
जनमानस की समस्याओं के निवारण के लिए हुआ है
02/12/2025
जय भारत जय उत्तराखंड जय जप जय सर्वसमाज
उत्तराखंड के जिले देहरादून की विधानसभा सहसपुर की ग्राम सभा पोंधा में पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी मनोज कुमार जी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग पूर्व प्रधान ओमप्रकाश जी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी टिका राम जी, मुन्ना लाल जी, विनय चौधरी जी, संदीप जी, प्रदीप कुमार जी, कमल धीमान जी, अर्जुन कुमार जी, राजेश सिंह बिष्ट जी, बचन सिंह मेलवाल जी, पप्पू टेलर जी, संजय कुमार जी, सन्नी कुमार जी, रजत कुमार जी, सुशील कुमार जी, इमरान जी, साहिल मलिक जी, बुद्ध सिंह राणा जी आदि सम्मिलित रहे।बैठक में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के जनहितों, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। सहसपुर विधानसभा में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
#जनअधिकारपार्टीजनशक्ति
#उत्तराखंड #देहरादून
#सहसपुर #सहसपुरविधानसभा *p *PJ *PJUK #जप
#जनअधिकारपार्टीजनशक्तिउत्तराखंड
30/11/2025
जन अधिकार पार्टी (ज) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एम डी डी ए कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में “भ्रष्ट अभियंता राणा को जेल भेजो”, “एच. सी एस. राणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करो” और “मुख्य अभियंता एच सी एस. राणा मुर्दाबाद” लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध तीव्र नारेबाज़ी की। पोंधा क्षेत्र में जशपाल राणा शूटिंग रेंज के समीप देवभूमि कालेज परिसर तथा राजपुर के ढाक पट्टी (खसरा 83) में स्पष्ट रूप से नाला/खाला मौजूद होने के बावजूद मुख्य अभियंता एच सी एस राणा द्वारा इन तथ्यों को छिपाकर आवासीय और ग्रुप हाउसिंग के मानचित्र पास किए गए। मास्टर प्लान, ज़ोनल प्लान और गूगल मैप सभी में नाला स्पष्ट रूप से अंकित है, इसके बावजूद गलत रिपोर्ट तैयार की गई और फाइलें बिना उचित निरीक्षण के सीधे स्वीकृति के लिए भेज दी गईं।
हेमा भण्डारी ने कहा कि फ़ुटहिल क्षेत्र होने के बावजूद आवश्यक एन ओ सी नहीं ली गई, और नाले को ‘नदी’ दिखाकर देवभूमि कॉलेज की फाइल में भ्रामक दस्तावेज़ तैयार किए गए। अभियंताओं और ड्राफ्ट्समैन द्वारा नाले का उल्लेख किए जाने के बावजूद उसे अनदेखा कर मानचित्र पास करना विभाग में भ्रष्टाचार और मिलीभगत को उजागर करने वाला गंभीर मामला है।
यह मामला केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक जलधाराओं को नुकसान पहुंचाकर पर्यावरण एवं आपदा सुरक्षा से खिलवाड़ करने जैसा अपराध है, जो भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकता है।
यदि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो जन अधिकार पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि नाले/खालों को छिपाकर पास किए गए सभी मानचित्र निरस्त किए जाएं, निर्माण कार्य रोका जाए और पूर्व में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग के संबंध में दिए गए ज्ञापनों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालों में सय्याद अली जी, प्रदेश सचिव अमज़द इलाही जी, जिलाध्यक्ष नभ बंसल जी, इकराम मलिक जी, महानगर अध्यक्ष सोनू उस्मान जी, निखिल राणा जी, विशाल गोयल जी, उस्मान अली जी, आशु अल्वी जी, रईस अहमद जी, सलीम खान जी, फ़ैयाज़ अली जी, परवीन पाल जी, बॉबी पाल जी, अंकित कुमार जी, सावेद खान जी, ईशान अली जी, शाहरुख़ अली जी, ताहिर अली जी, शौक़ीन शाह जी, ताहिर अली जी, कुर्बान जी, महमूद जी, आज़ाद खान जी, मोहम्मद कादिर जी, शहज़ाद अली जी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#जनअधिकारपार्टीजनशक्ति #एमडीडीए #उत्तराखंड #देहरादून
Uttarakhand DIPR Mussoorie Dehradun Development Authority - MDDA
26/11/2025
जय भारत जय देवभूमि उत्तराखंड जय जप जय सर्वसमाज
आज जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव जी के नेत्तव में देहरादून के जिलाधिकारी महोदय को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर में बढ़ रही नशाखोरी तथा स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
देवभूमि की सामाजिक व सांस्कृतिक पवित्रता को बनाए रखने हेतु पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और भविष्य में भी इस दिशा में कठोर कदमों की अपेक्षा करती है। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) समाजिक स्वच्छता, युवाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रियंका रानी जी, महानगर अध्यक्ष सोनू उस्मान जी, महानगर महासचिव आश मोहम्मद जी, एडवोकेट दानिश जी
आदि उपस्थित रहे।
#उत्तराखंड
#जनअधिकारपार्टीजनशक्ति #देहरादून
#जनअधिकारपार्टीजनशक्तिउत्तराखंड #जप *p
*PJ
#स्पासेंटर #नशाखोरी #नशामुक्तउत्तराखंड
#जनअधिकारपार्टीजनशक्तिदेहरादून
#जिलाअधिकारीदेहरादून
Uttarakhand DIPR Doon Police Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड
Uttarakhand Police Azad Ali
22/11/2025
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर में एक शादी समारोह में पहुंचे ।
भाऊवाला स्थित एक निजी फार्म हाउस मे भाजपा नेता संजय मैठानी जी के पुत्र के विवाह समारोह मे शामिल होकर आशीर्वाद व शुभकामनायें दी।
व तमाम नेता गण व साथियों से मिले ।
#जनअधिकारपार्टीजनशक्ति #उत्तराखंड #देहरादून
#सहसपुर #सहसपुरविधानसभा
Azad Ali आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Address
Dehra Dun
248001
